एक्सप्लोरर

गुरु अतिचारी नहीं दे रहे शुभ संकेत! जानें क्या होगा जब शनि भी होंगे वक्री

2025 में गुरु की अतिचारी (Atichari Guru) चाल और शनि वक्री के महासंयोग का गहरा प्रभाव पड़ने जा रहा है, शासन सत्ता के लिए भी चुनौती खड़ी हो सकती है. जानें पूरी भविष्यवाणी.

ज्योतिष के अनुसार, गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश और शनि का वक्री (Shani Vakri 2025) होना कई बदलाव लाएगा. इससे मौसम में परिवर्तन और राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है. सत्ता में बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में कम वर्षा से किसानों को कष्ट होगा. केंद्र सरकार में बदलाव की संभावना है.

गुरु का अतिचारी होना और इसके साथ शनि का वक्री होना हमेशा कष्टकारी साबित होता है. इससे बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोगों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है. वहीं, इस साल यह स्थिति तब बनेगी जब गुरु गोचर करते हुए मिथुन राशि में 14 मई को प्रवेश करेंगे और अतिचारी गति से चलते हुए 5 महीने बाद कर्क राशि में 18 अक्तूबर को प्रवेश कर जाएंगे. वहीं, इस बीच शनि भी वक्री रहेंगे. इससे मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे और राजनीतिक उथल पुथल भी देखने को मिल सकती है. 

गुरु का अतिचारी गति में होना तथा शनि का वक्री होना राजाओं को भी कष्ट देता है. यानी सत्ता में बैठे लोगों को तकलीफ देता है. यही स्थिति इस वर्ष बनने जा रही है जब गुरु गोचर में 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और अतिचारी गति से चलते हुए कर्क राशि में केवल 5 महीने के समय में ही 18 अक्टूबर को प्रवेश कर जायेंगे.

सामान्यता गुरु एक राशि को पार करने में 12 महीने का समय लेते हैं, जबकि इस वर्ष गुरु अतिचारी होकर मिथुन से अगली राशि कर्क में मात्र 5 महीने में पहुंच जाएंगे और फिर सूर्य से दूर होने के चलते वक्री होकर पुनः मिथुन राशि में वापस आ जाएंगे. गुरु के अतिचारी होने के समय 13 जुलाई से लेकर 28 नवंबर तक शनि वक्री रहेंगे.

दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में पाप ग्रह शनि का वक्री होना और शुभ ग्रह गुरु का अतिचारी होना असामान्य वर्षा का योग बना रहा है. जून के महीने और जुलाई के मध्य तक मानसून सामान्य रहेगा किंतु बाद में कम वर्षा से देश के कई भागों विशेषकर दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में किसानों को कष्ट होगा.

जून के महीने में हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने से जन-धन की हानि भी होने की आशंका है. कुल मिलकर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 महीनों में (जून से सितम्बर) के बीच 95% से कुछ कम वर्षा होगी.

मेदिनी ज्योतिष के ग्रंथ भविष्य फल भास्कर के अनुसार जब क्रूर ग्रह वक्री हों तथा शुभ ग्रह अतिचारी हों तब असामान्य वर्षा और दुर्भिक्ष से जन-धन की हानि होती है. क्रूरा वक्रा यदा काले सोम्या: शीघ्रास्तु चागता:.. अनावृष्टि च दुर्भिक्षं नृपराष्ट्रभयन्करा :..

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget