एक्सप्लोरर

Sawan 2023: सावन में मेष, तुला, मकर और मीन राशि वालों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें सभी राशियों का राशिफल

Sawan 2023 Rashifal: साल 2023 में सावन में अधिक मास भी पड़ रहा है. इस बीच कई शुभ योगों का निर्माण होगा. इस माह में कई ग्रह गोचर भी होंगे. आइये जानते हैं इस सावन 12 राशियों का राशिफल (Rashifal).

Horoscope In Hindi, Rashifal: 19 साल बाद इस बार सावन (Sawan 2023) अधिक मास की वजह से 4 जुलाई से 31 अगस्त तक दो महीने का है. इस बीच कई दुर्लभ संयोग जैसे सूर्य का कर्क राशि और सिंह राशि में गोचर हो रहा है, वहीं मंगल का पहले सिंह फिर कन्या राशि में गोचर होगा. बुध पहले कर्क फिर सिंह राशि में गोचर करेंगे और गुरू दोनों माह मेष राशि में, शुक्र पहले कर्क, फिर सिंह राशि में वक्री, फिर कर्क राशि में वक्री रहगें, शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे, फिर राहु दोनों माह मेष, केतु तुला राशि में रहेंगे. 

वहीं शश योग, गजकेसरी योग, बुध व शुक्र के संयोग से लक्ष्मीनारायण योग और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य जैसे राजयोग का निर्माण हो रहा है. इन शुभ योग की वजह से इन राशियों के लिए बेहद शुभ हैं, इन पर शिव कृपा बनी रहेगी और किसी चीज की कमी नहीं होगी. साथ ही इन राशियों पर चल रहे ग्रह नक्षत्रों का दुष्प्रभाव भी कम होगा. आइए जानते हैं राशियों के बारे में, जिन पर सावन मास में शिव कृपा बरसने वाली है.

राशिफल (Rashifal)

  • मेष राशि (Aries)-
    मेष राशि वालों के लिए सावन फलीभूत होगा आर्थिक लाभ, साहस में वृद्धि, कोई विशेष कार्य या नया निर्माण संभव. बाधाओं को पार कर आगे बढ़ने, आर्थिक सक्षम होने के योग. अपनी मुस्कराहट बांटते हुए सहयोग करने से प्रसन्नता होगी. परिवार में शांति बनी रहेगा और साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
  • वृषभ राशि (Taurus)-
    वृषभ राशि वाले अब आप सुधार की ओर बढ़ेंगे. व्यवसाय, उद्योग में लाभ के योग. आपसी मतभेद मिटेंगे. मित्रों से सहयोग मिल सकता है. कभी कोई आपसे ईष्या करें, तिरछी नजर से देखें पर आप खुश मिजाज रहें.
  • मिथुन राशि (Gemini)-
    मिथुन राशि वालों के लिए सावन मास बेहद शुभ रहने वाला है. प्रतिष्ठित लोगों से लाभ, मित्रता बढ़ सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति. पदोन्नति के योग. पराक्रम, पुरूषार्थ में सफलता मिलेगी. कहीं निराशा लगे तो घबराएं नहीं, सब ठीक हो जाएगा. अपनी धार्मिक वृत्ति पर दृढ़ रहें.
  • कर्क राशि (Cancer)-
    कर्क राशि वाले विरोधियों से सचेत रहे. भले ही मन खिन्न रहे, जो सोचा है वह होगा. कोई चुनौति भी मिले, फिर आप सभी काम बेहतर ढंग से कर पाएंगे. रिश्तेदारों से कुछ कटुता आ सकती है. आप अपनी समस्याओं का समाधान कर पाएंगे. सन्तान पक्ष पर ध्यान दें.
  • सिंह राशि (Leo)-
    सिंह राशि वालों के लिए सावन महीनें में सुख-साधनों, खर्च में वृद्धि होगी. भाग्य, साहस, पराक्रम से लाभ. स्वास्थ्य उत्तम. परिवार में थोड़ा मनमुटाव होगा लेकिन जल्दी सब कुछ ठीक. अभिष्ट कार्यों की सिद्धि, भौतिक सुखों की प्राप्ति. पत्नी से मधुर सम्बंध रखें, उसे रूष्ट न करें.
  • कन्या राशि (Virgo)-
    कन्या राशि वालों को इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक मान-सम्मान, वरिष्ठ लोंगों के मेलजोल में वृद्धि होगी. विद्या में प्रगति. विवाद से दूर रहें. आर्थिक विकास. स्वजनों के प्रेम में वृद्धि. अपनी भाषण शैली से धन लाभ होगा. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी.  
  • तुला राशि (Libra)-
    तुला राशि वालों को सावन में भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है. क्यों हो चिंता जब भाग्य, महादेव का आशीर्वाद, परिवार हो साथ. आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे. प्रेम, रोमांस के खुलकर अवसर आएंगे. स्वास्थ्य के प्रति निश्चिंत रहे. धार्मिक कार्य होंगे, खर्च बढ़ेगा. नम्रता, सज्जनता के व्यवहार को महत्व दें.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)-
    वृश्चिक राशि वालों को कुछ परेशानी और चिंता पर अपने आप को विवाद से दूर रहना उत्तम होगा. जीवनसाथी तथा सन्तान का सहयोग सामान्य रहेगा. कोई नया पद मिलेगा. शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे. हर कार्य में उत्साह, सफलता. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. आपको विद्या से लाभ मिलेगा. 
  • धनु राशि (Sagittarius)-
    सावन मास में धनु राशि वाले भगवान शिव की विशेष कृपा में व्यस्त और मस्त रहेंगे. आर्थिक व्यवस्था को सबल बनाने में सफलता मिलेगी. कहीं भी, किसी से भी हिचकें या डरें नहीं. कामकाज के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है. राजनीतिक सफलता मिल सकती है. विरोधी पक्ष से सतर्क रहें.
  • मकर राशि (Capricorn)-
    मकर राशि वालों को मित्रों से सहानुभूति और सहायता मिलेगी. प्रेम प्रसंग में भी सुखद समय का योग है. आय के साधन बढ़ सकते हैं. स्त्री सुख सामान्य रहेगा. अटकें, भटकें, रूके नहीं. नौकरी या व्यापार में तरक्की होगी. यात्रा तथा भूमि सम्बंधी लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी ठीक नहीं.
  • कुंभ राशि ( Aquarius)-
    कुंभ राशि वाले बिना सोचे समझे कोई काम न करें. किसी अज्ञात से घनिष्ठता न बढ़ाएं. विवादों से बचें. कर्ज न लें, आर्थिक लाभ मिलेगा. इसका मतलब यह नहीं कि पसर कर सो जाएं. जोश, उल्लस में कमी न आने दें. सन्तान और स्त्री सुख मिलेगा. सामाजिक आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.
  • मीन राशि (Pisces)-
    मीन राशि वालों के लिए महादेव की कृपा से सावन माह में सभी से सम्पर्क, मेल-मिलाप सार्थक लाभदायक होंगे. योजनाएं दूरगामी प्रभाव वाली होंगी. भाईयों से विरोधाभास सम्भव. चोट-चपेट-दुर्घटना के प्रति सचेत रहें. धैर्य बनाये रखें. धर्म ईश दर्शन से विमुख न हों विशेष मामलों में गोपनीयता बरतें. 

ये भी पढ़ें: Adhik Maas 2023: शुरू होने वाला है अधिक मास, जानें किन बातों का रखें और राशि के अनुसार किन चीजों का करें दान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा
Aaj Ka Kanya Rashifal 26 October 2026: 8वें चंद्रमा से कन्या राशि वाले रहें सतर्क, बिजनेस में जिद से बचें और ऑफिस में सीनियर की नाराजगी का खतरा
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां
Aaj Ka Kark Rashifal 26 October 2026: 10वें चंद्रमा से हर काम में मिलेगी सफलता, सैलरी हाइक के योग और फेस्टिव सीजन में बड़ा बिजनेस मुनाफा
Aaj Ka Kark Rashifal 26 October 2026: 10वें चंद्रमा से हर काम में मिलेगी सफलता, सैलरी हाइक के योग और फेस्टिव सीजन में बड़ा बिजनेस मुनाफा
Aaj Ka Mithun Rashifal 26 October 2026: 11वें चंद्रमा और वज्र योग से आय में जबर्दस्त बढ़ोतरी, ऑफिस में भागदौड़ व अधूरी पढ़ाई पूरी करने के योग
Aaj Ka Mithun Rashifal 26 October 2026: 11वें चंद्रमा और वज्र योग से आय में जबर्दस्त बढ़ोतरी, ऑफिस में भागदौड़ व अधूरी पढ़ाई पूरी करने के योग

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget