एक्सप्लोरर

Tarot Card Reading: टैरो कार्ड्स से जानें अपना 31 दिसंबर का राशिफल

Tarot Card Rashifal 31 December 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 31 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 31 December 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों की मुलाकात आज किसी पुराने मित्र से हो सकती है. साथ ही आपको सलाह है कि विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाकर रखें. वरना आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशि के जातकों को कार्यस्थल में किसी से उलझे ना, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारन बन सकता है. घर पर खुशी का माहौल रहेगा.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज खुद पर काबू रखने की जरूरत है.अपना धैर्य बनाकर रखें. गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है, प्रतिउत्तर देते समय सावधानी बरते, अधिक जोखिम न उठाएं.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कर्क राशि के लोगों की दिनचर्या आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाली है. आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है. आपको सलाह है कि अपनी बुरी आदतों पर काबू रखें.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार का माहौल बहुत ही अनुकूल बना रहेगा. जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं उनके लिए भी समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनके लिए समय काफी बेहतरीन रहने वाला है. आज उन्हें इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी. अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचे.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि लोगों का समय आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज आपको पदोन्नति का अवसर मिलेगा. साथ ही इस समय आप अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होएंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है. विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे. आज उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आपको सलाह है कि भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. मधुर वाणी से संबंधों में मजबूती आएगी. आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा.

ये भी पढ़ें: Ketu Gochar 2025: साल 2025 में केतु इस महीने बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों को करेंगे मालामाल

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget