एक्सप्लोरर

Tarot Card Monthly Horoscope: फरवरी 2025 का पढ़ें मेष से मीन राशि का टैरो कार्ड से मंथली राशिफल

Tarot Card Predictions Feb 2025: साल 2025 का दूसरा माह फरवरी जल्द ही शुरू होने वाला है, फरवरी का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा. यहां जानें अपने राशि के अनुसार अपना मासिक टैरो कार्ड राशिफल.

Tarot Card Predictions Feb 2025: साल 2025 का दूसरा महीना फरवरी जल्द ही शुरू होने वाला. सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा यह नया महीना, यहां जानें अपने राशि के अनुसार जानें अपना मासिक टैरो कार्ड राशिफल.

मेष मासिक टैरो राशिफल (Aries Monthly Tarot Horoscope)-
मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि फरवरी माह आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन लाएगा. नवीन विचार और कौशल आपके दिमाग में घूमेंगे. इसके परिणामस्वरूप, आप अपने आपको लक्ष्यों के करीब पाएंगे और आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत हो जाएगी. कुछ मामलों में कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य से परेशानी हो सकती है. लेकिन, आप कूटनीतिक रूप से कठिनाइयों को सुलझाने में बहुत माहिर हैं.

वृषभ मासिक टैरो राशिफल (Taurus Monthly Tarot Horoscope)-
वृषभ राशि वालों की फरवरी माह में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. विदेश कंपनियों या विदेश में काम करने वालों को आय प्राप्त होने की संभावना बन रही है. राजनीतिक माहौल मे आपका रुतबा बढ़ सकता है, विरोधी आपके सामने चारों खाने चित्त होंगे. पुरानी चले आ रहे रोगों से निजात मिलने का योग बन हैं. इस माह परिवार से प्रेम मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों के साथ भविष्य के कार्यों और निर्णयों की योजना बना सकते हैं. शुभ रंग लाल भाग्य का साथ देगा, कार्य की अनुकूलता के लिए रोज सुबह पक्षियों को दाना डालें.

मिथुन मासिक टैरो राशिफल (Gemini Monthly Tarot Horoscope)-
फरवरी माह में मिथुन राशि वाले लाभ प्राप्ति के लिए कारोबार में नई शुरुआत करनी पड़ सकती है. आपके कार्ड्स बताते हैं कि यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा. निवेश के लिए समय अच्छा है लेकिन आपकी ऊर्जा अन्य दिशाओं में लगी है. इस अवधि में सेहत का ध्यान रखें, तय कार्यक्रम के अनुसार ही कार्य करें. किसी गलतफहमी की वजह से पारिवारिक कष्ट परेशान कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में समय प्रतिकूल हो सकता है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. हर परिस्थिति में, अति-आत्मविश्वास होने से बचें.

कर्क मासिक टैरो राशिफल (Cancer Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि कर्क राशि वाले इस माह किसी को भी उधार देने से बचें अन्यथा उसे वापस पाने में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी भी चीज की तरह पैसा खर्च करने से पहले, अपने वित्त का मूल्यांकन करें और जांचें कि आप सही चीजों पर खर्च कर रहे हैं या नहीं. फिजूलखर्ची में नियंत्रण करने में सफलता प्राप्त होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी. सकारात्मक विचार बनाए रखने से छोटी-मोटी समस्याएं दूर हो जाएंगी. शनिदेव की पूजा अर्चना शांति प्रदान करेगी.

सिंह मासिक टैरो राशिफल (Leo Monthly Tarot Horoscope)-
सिंह राशि वाले फरवरी माह में नए ज्ञान, कार्य कौशल को सीख सकते हैं या उसकी शुरुआत कर सकते हैं. प्रॉपर्टी में खरीद-बेच की स्थिति बन सकती है. लव लाइफ के मामले में यह महीना अच्छा समय साबित हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग और नौकरी खोजने वालों के लिए यह माह काफी बेहतरीन रहने वाला है. अपनी लव लाइफ के बारे में बहुत सावधान रहें और आवेग पूर्वक निर्णय न लें. अपने अहंकार को मारें और अपने तर्कशील स्वभाव को जलाएं. साथ ही अपने निजी जीवन में पारदर्शिता लाने की कोशिश करें.

कन्या मासिक टैरो राशिफल (Virgo Monthly Tarot Horoscope)-
कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड्स की स्थिति फरवरी माह में बहुत अनुकूल नहीं हैं. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, परिवार के किसी सदस्य की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है. बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं. बेवजह किसी भी विवाद में आप इस महीने ना उलझें. जो लोग आपसे जलते हैं, उनकी तरफ तो ध्यान बिलकुल भी ना दें. फरवरी माह में कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपकी बोलने की कला से आप उसे सुलझाने में सफल होंगे.

तुला मासिक टैरो राशिफल (Libra Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वालों के इस माह भूमि व संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे, साथ ही आपका नया मकान भी बनवा सकते हैं. कारोबार में गति सामान्य रहेगी. किस्मत का सितारा बुलंद है, नया वाहन खरीद सकते हैं. दुनिया आपके काम की तारीफ करेगी. फरवरी माह में तुला राशि वालों के मान-सम्मान में इजाफा होगा. आपको काम में लंबी दूरी भी तय करनी पड़ सकती हैं लेकिन अच्छी खबर यह होगी कि आपकी सभी यात्राएं आपके लिए लाभदायक साबित होंगी.

वृश्चिक मासिक टैरो राशिफल (Scorpio Monthly Tarot Horoscope)-
वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी माह में प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी. विद्यार्थी मन लगाकर विद्या अर्जन करेंगे. विवाह योग्य युवक और युवतियों का मनोरथ पूर्ण होगा. वृश्चिक राशि वालों को फरवरी माह में संतान की वजह से परेशानी हो सकती है. व्यापार में निवेश का दूरगामी परिणाम मिलेंगे. इस माह क्रोध आपका सबसे बड़ा दुश्मन है इसलिए अच्छा होगा कि क्रोध को खुद से दूर ही कर दें.

धनु मासिक टैरो राशिफल (Sagittarius Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि वालों के लिए फरवरी माह में आय के नए-नए स्रोत खुलेंगे, आप अपने कार्यों के प्रति गंभीर बने रहें क्योकि आप जब भी गंभीर रहते हैं तो आपका ही फायदा होता है. संतान पक्ष और विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस माह संभलकर रहने की आवश्यकता है, खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें. बेकार के कानूनी पचड़ों में फंसने से बचें. कागजी कार्यवाही करते समय कागजों को ध्यान से पढ़ें.

मकर मासिक टैरो राशिफल (Capricorn Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि वालों को फरवरी माह में संभलकर रहने की जरूरत है. शत्रु आपका अहित करने की कोशिश कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर कलह हो सकती है. फरवरी माह में शत्रुओ के गुप्त षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है, सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. इस माह में कुछ पुराने दोस्त आपको मिलेंगे और वह आपकी हर तरह से मदद करेंगे.

कुंभ मासिक टैरो राशिफल (Aquarius Monthly Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना खुशियों वाला रहेगा. इस समय आपके अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे और जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो उनको भी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी और इसी वजह से आप कार्यों के प्रति एकाग्र रहेंगे. कार्यक्षेत्र तरक्की भी मिलेगी और आमदनी में इजाफा भी होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा का भी योग बन रहा है.

मीन मासिक टैरो राशिफल (Pisces Monthly Tarot Horoscope)-
मीन राशि वाले इस माह कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. लोगों पर भरोसा करने से बचें, भले ही वे आपके कितने भी करीब हों और उनका व्यवहार कितना भी अच्छा हो. फरवरी माह में मीन राशि वाले खानपान की आदतों पर काबू रखें. याद रखें मित्रों के बिना कामयाबी मिल पाना आसान नहीं है, इसलिए उनसे अच्छे संबंध बनाए रखें. आपका टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप इस महीने अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें. साथ ही जो भी काम करें, वह प्लानिंग के साथ ही करें.

Weekly Horoscope: आज 27 जनवरी से शुरू हो रहे नए वीक का पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaturmas 2026: 120 दिन का आध्यात्मिक रोडमैप, आज से करें शुरुआत
120 दिन का आध्यात्मिक रोडमैप, आज से करें शुरुआत
Rashifal 26 July 2026: मेष से मीन राशिफल 26 जुलाई 2026, रविवार के शुभ संयोग से मकर और धनु राशि को पदोन्नति का योग, जानें अपना भविष्यफल
मेष से मीन राशिफल 26 जुलाई 2026, रविवार के शुभ संयोग से मकर और धनु राशि को पदोन्नति का योग, जानें अपना भविष्यफल
Tarot Rashifal 26 July 2026: टैरो कार्ड्स का इशारा, मीन राशि के प्रमोशन और तुला की नई प्रॉपर्टी के योग, पढ़ें मेष से मीन का दैनिक टैरो राशिफल
Tarot Rashifal 26 July 2026: टैरो कार्ड्स का इशारा, मीन राशि के प्रमोशन और तुला की नई प्रॉपर्टी के योग, पढ़ें मेष से मीन का दैनिक टैरो राशिफल
Aaj ka Meen Rashifal 26 July 2026: करियर में मिलेगा बड़ा अवसर, बिजनेस में नई योजनाएं देंगी सफलता
करियर में मिलेगा बड़ा अवसर, बिजनेस में नई योजनाएं देंगी सफलता

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget