एक्सप्लोरर

Surya Grahan April 2023: सूर्य ग्रहण लगने से मीन राशि वालों के साथ इन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और राशियों पर प्रभाव

Surya Grahan April 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा, जोकि खग्रास ग्रहण होगा. इस ग्रहण को खास माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होंगे.

Surya Grahan April 2023: ग्रहण को ज्योतिष और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. बता दें कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. यह खग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा सकेगा. हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा. ज्योतिष दृष्टिकोण से अप्रैल माह में लगने वाला सूर्य ग्रहण कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा.

सूर्य ग्रहण 2023 का समय

भारतीय समयानुसार अप्रैल माह में लगने वाला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल सुबह 07:05 से शुरू होगा. ग्रहण का खग्रास 08:07 पर होगा और सूर्य ग्रहण का मध्य सुबह 09:45 तक होगा. वहीं ग्रहण की समाप्ति दोपहर 12:29 पर होगी. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 24 मिनट की होगी.

सूर्य ग्रहण 2023 सूतक काल

20 अप्रैल लगने वाला सूर्य ग्रहण खग्रास ग्रहण होगा. यह ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा. लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. क्योंकि ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण जिस क्षेत्र में दिखाई देता है, सूतक भी उसी क्षेत्र में मान्य होता है.

क्यों खास है अप्रैल माह में लगने वाला ग्रहण

ज्योतिष के अनुसार, 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे. वहीं सूर्य ग्रहण समाप्त होने के 2 दिन बाद गुरु का राशि परिवर्तन होगा. इस तरह से राशि और ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव के कारण साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मायमों में महत्वपूर्ण रहेगा, जिसका प्रभाव कई राशियों से लेकर वैश्विक राजनीति पर भी देखने को मिलेगा.

सूर्य ग्रहण से सबसे अधिक प्रभावित होंगी ये राशियां

  • मेष राशि (Aries): सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक मेष राशि वालों पर पड़ेगा. इससे मेष राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि सूर्य ग्रहण आपकी राशि में ही लगने जा रहा है. ऐसे में मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी से लेकर आर्थिक मामले और करियर में भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. लेकिन चिंता न करें ग्रहण खत्म होने के दो दिन बाद आपकी राशि में गुरु का प्रवेश होगा जिससे परेशानियों में कमी आएगी और जीवन में संतुलन बना रहेगा.
  • सिंह राशि (Leo): सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं. सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य आपकी राशि से नवम स्थान में होंगे और ग्रहण के दो दिन बाद गुरु का गोचर होगा. ऐसे में सूर्य ग्रहण का प्रभाव सिंह राशि पर भी पड़ेगा. इससे शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वेतनवृद्धि या पदोन्नति के लिए भी समय अनुकूल नहीं लग रहा है. इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लेने की जरूरत है.
  • कन्या राशि (Virgo): 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण कन्या राशि से आठवें घर में लगेगा. इसलिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव कन्या राशि वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. इस दौरान आपको यात्रा में सतर्क रहने की जरूर है. वाणी पर नियंत्रण रखें और धन का खर्च बहुत ही सोच-समझकर करें.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण आपकी राशि से छठे घर में होने वाला है. इस ग्रहण के प्रभाव से आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं. सेहत संबंधी समस्याएं भी बढ़ने की आशंका है और धन-संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है. आपको बजट बनाकर चलने की जरूर है.
  • मकर राशि (Capricorn): साल का पहला सूर्य ग्रहण मकर राशि वाले लोगों की भी परेशानी बढ़ाएगा. क्योंकि सूर्य ग्रहण आपकी राशि से चौथे घर में होने जा रहा है. इससे गैर जरूरी खर्चों में वृद्धि होगी और सुखों में कमी आएगी. कार्यक्षेत्र में भी प्रतिकूल परिस्थितियां बनी रहेगी. अगर कोई बीमारी है तो इस दौरान बीमारी अधिक परेशान कर सकती है.

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2023: नवरात्रि पर किन राशियों का चमकेगा भाग्य, मेष से मीन राशि तक जानें सभी राशियों का नवरात्रि स्पेशल राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 9 अक्टूबर 2026: मीन को पद-प्रतिष्ठा और कार्य वृद्धि, धनु को आकस्मिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 9 अक्टूबर 2026: मीन को पद-प्रतिष्ठा और कार्य वृद्धि, धनु को आकस्मिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope 11 to 18 October 2026: नवरात्रि में सूर्य बदलेगा राशि, किसके काम और रिश्तों पर असर?
नवरात्रि का सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
Kal Ka Rashifal: शुक्रवार ग्रहों की चाल आपकी राशि पर क्या असर डाल रही है? पढ़ें 9 अक्टूबर 'कल का राशिफल'
Kal Ka Rashifal 9 October 2026: शुक्रवार को ब्रह्म योग से किन राशियों की खुलेगी किस्मत, वृषभ को पुराना मुनाफा और कर्क को मिलेगा अटका धन!
दशहरे पर शमी क्यों बन जाता है सोना? 14वीं सदी की वह अनोखी संधि, जिसने बिना तलवार चलाए रुकवा दिए थे युद्ध
दशहरे पर पेड़ की पत्ती कैसे बन गई 'सोना'? चाणक्य नीति और दक्कन की उस अनसुनी संधि की दास्तान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget