एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण महालया के दिन लगेगा, दिखेगा अद्भुत नजारा

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहेगा. इस दिन दुर्लभ नजारा देखा जाएगा. जानें कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) और क्या यह भारत में दिखाई देगा या नहीं.

Surya Grahan 2024 in India: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) 08 अप्रैल को लगा था. अब इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) या सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना (Astronomical phenomenon) मानी जाती है. इसलिए खासकर खगोल वैज्ञानिक इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं.

लेकिन धर्म शास्त्रों और ज्योतिष (Astrology) में भी ग्रहण की घटना को महत्वपूर्ण माना गया है. हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में ग्रहण की घटना अशुभ मानी जाती है. तो वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया से लेकर सभी राशियों (Rashi) पर पड़ता है.

बात करें सूर्य ग्रहण की तो, जब चंद्रमा सूर्य को पूरा या फिर आंशिक रूप से ढक लेता है तो ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर कम हो जाता है. कभी-कभी पूरी तरह से अंधेरा हो जाता है. इसे ही सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कहा जाता है.

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2024 कब? (Surya Grahan 2024 Date)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण बुधवार, 02 अक्टूबर को लगेगा. पंचांग के अनुसार इस दिन आश्विन अमावस्या की तिथि रहेगी. साथ ही इसी दिन और पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2024) या श्राद्ध का अंतिम दिन रहेगा और महालया (Mahalaya 2024) भी रहेगी.

2 अक्टूबर (2 October) को सूर्य ग्रहण रात 09:13 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 03:17 तक रहेगा. ग्रहण की कुल अवधि करीब 6 घंटे होगी.

क्या भारत में दिखेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 in India)

सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात्रि में लग रहा है. ऐसे में भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा. ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां इसका सूतक काल (Sutak Kaal) भी मान्य नहीं होगा और पूजा-पाठ (Puja Path) आदि जैसी धार्मिक गतिविधियों पर भी कोई मनाही नहीं रहेगी.

बेहद दुर्लभ होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर खगोलीय वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं, क्योंकि ग्रहण के दौरान दुर्लभ नजारा देखा जाएगा. बता दें कि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा.

इसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण की तरह की सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं. लेकिन ऐसा तब होता है जब चंद्रमा अपनी कक्ष के सबसे दूर बिंदु पर होता है, जिससे कि वह छोटा दिखाई देता है.

ऐसी स्थिति में सूर्य को पूरी तरह से ढकने के बजाय चंद्रमा सिर्फ सूर्य के केंद्र को ढकता है और चारों और एक वलय जैसा दिखाई देता है. इस दौरान आसमान में सूर्य की रोशनी एक रिंग की तरह नजर आती है. इसे वैज्ञानिकों द्वारा रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) का नाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में राशि अनुसार करें पूजा-अभिषेक, पूरी होगी मनोकामना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से छुटकारा, बिजनेस में नई तकनीक का आगाज, ऑफिस में मिलेगी बहुप्रतीक्षित जिम्मेदारी
आज का वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से छुटकारा, बिजनेस में नई तकनीक का आगाज, ऑफिस में मिलेगी बहुप्रतीक्षित जिम्मेदारी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget