एक्सप्लोरर

Surya grahan 2023: वैशाख अमावस्या पर रहेगा सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण के सूतक में क्या नहीं करना चाहिए? ये है नियम

Surya Grahan 2023: वैशाख अमावस्या पर 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य ग्रहण में सूतक काल की बहुत अहमियत होती है. आइए जानते हैं सूतक काल में क्या करें, क्या न करें.

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण को विज्ञान में एक खगोलिया घटना बताया गया है लेकिन हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को बहुत खास माना जाता है. इस वर्ष वैशाख अमावस्या पर 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 07.04 मिनट पर होगी और समाप्ति दोपहर 12.39 मिनट पर होगी. आमतौर पर सूर्य ग्रहण अमावस्या पर और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर लगता है. ग्रहण में सूतक काल की बहुत अहमियत होती है.

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है. सूतक को शास्त्रों में अशुभ माना गया है, इसलिए इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए नहीं तो जीवन पर बुरा असर पड़ता है. हालांकि इस सूर्य ग्रहण का भारत पर प्रभाव नहीं होगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा लेकिन ऐहतियात के तौर पर कुछ खास चीजों का पालन कर सकते हैं.

सूर्य ग्रहण-सूतक में क्या न करें (Surya Grahan Sutak Dont's)

  • हिन्दु मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के समय पृथ्वी का वातावरण दूषित होता है. सूतक के अशुभ दोषों से सुरक्षित रहने के लिए अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण और सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य पूजा, खरीदारी नहीं करना चाहिए.
  • सूतक काल में सूर्य को अर्घ्य भी नहीं दिया जाता, न ही तुलसी और किसी भी पूजनीय पेड़-पौधों में जल अर्पित करते हैं. इस दौरान सोना भी नहीं चाहिए. इससे दोष लगता है.
  • सूतक में समस्त प्रकार के ठोस तरल खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित है, हालांकि बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को छूट है.इसमें न ही भोजन पकाना चाहिए, न ही इनका सेवन करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है.
  • सूर्य ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाएं खास ख्याल रखें. सावधानियां बरतें. सूतक शुरू होने से ग्रहण खत्म होने तक घर से बाहर न निकलें. नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि का उपयोग किसी काम में नहीं करना चाहिए.

सूर्य ग्रहण - सूतक में क्या करें (Surya Grahan Sutak Dont's)

  • सूतक काल लगने से पहले अनाज और तरल पदार्थों में तुलसी दल और कुश डाल दें. मान्यता है कि इससे इन चीजों को ग्रहण के दुष्प्रभाव से संरक्षित किया जा सकता है.
  • सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले मंदिर के पट बंद कर दें. ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान और दान करें. भगवान को भी गंगाजल से स्नान कराएं. इसकी समाप्ति पर पूरे घर में गंगाजल छि़ड़कर शुद्धिकरण करें.
  • ग्रहण और सूतक काल में पूजा की मनाही है लेकिन मंत्र का जाप करना अच्छा माना जाता है. इससे ग्रहण के अशुभ प्रभाव का असर नहीं होता. ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण या फिर तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥ या विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥ इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए.

Surya Grahan 2023 Date: सूर्य ग्रहण में सूतक काल लगेगा या नहीं? जानें कब-कहां दिखाई देगा, देखें पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!
Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!
आज शाम शनि बदलेंगे नक्षत्र... साढ़ेसाती झेल रहीं इन 3 राशियों के लिए क्या हैं संकेत
Shani Nakshatra Gochar 2026: आज शाम 7:28 बजे अपने ही नक्षत्र में लौटेंगे शनि, कुंभ, मीन और मेष राशि की साढ़ेसाती पर क्या बदलेगा?
आज का कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से रचनात्मकता में वृद्धि, दोपहर तक बिजनेस में रुकावटें
आज का कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से रचनात्मकता में वृद्धि, दोपहर तक बिजनेस में रुकावटें
नवरात्रि 11 अक्टूबर से, फिर बंगाल में दुर्गा पूजा 16 से क्यों शुरू? समझें तारीखों का पूरा खेल
नवरात्रि 11 अक्टूबर से, फिर बंगाल में दुर्गा पूजा 16 से क्यों शुरू? समझें तारीखों का पूरा खेल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget