एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Sunday Upay: रविवार के दिन कर लें ये उपाय, हर काम में मिलने लगेगी सफलता

Sunday Remedy: कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आती है. वहीं सूर्य कमजोर हो तो हमेशा असफलता हाथ लगती है. जानते हैं कि सूर्य को कैसे मजबूत किया जा सकता है.

Sunday Astro Tips:  हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है. रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है. ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य देव की कृपा हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है, उसे हर कार्य में सफलता मिलती है और उसका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है. कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है. वहीं सूर्य कमजोर या पीड़ित अवस्था में हो तो व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है, धन की हानि होती है और उसके बने-बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं. 

रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और काम में आ रही सारी बाधा दूर हो जाती है. रविवार के ये उपाय करने से कुंडली में सूर्य स्थिति भी मजबूत होती है. सूर्य की मजबूत स्थिति जीवन में सुख, संपत्ति और ऐश्वर्य दिलाती है. आइए जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले इन खास उपायों के बारे में.

स्नान के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें 

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें. इससे सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे.

माथे पर चंदन का तिलक लगाएं

रविवार के दिन मस्तक पर चंदन का तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है. घर से जब भी निकलें माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही निकलें. ऐसा करने से सभी जरूरी कार्य सफल होते हैं. इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी अच्छा माना जाता है.

रविवार के दिन करें इन चीजों का दान

दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें. इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी.

रविवार के दिन घी का दीपक जलाएं 

देसी घी को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है. इसलिए रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं.

ये भी पढ़ें

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले न करें ये काम, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Makar Rashifal 5 May 2026: मकर राशि नए संपर्कों से हो सकती है हानि, ऑफिस की राजनीति से खुद को रखें दूर
मकर राशिफल 5 मई 2026 नए संपर्कों से हो सकती है हानि, ऑफिस की राजनीति से खुद को रखें दूर
Aaj ka Dhanu Rashifal 5 May 2026: धनु राशि वर्कप्लेस पर दिखेगा आपकी प्रतिभा का जलवा, बॉस सौंप सकते हैं कोई बड़ी जिम्मेदारी
धनु राशिफल 5 मई 2026 वर्कप्लेस पर दिखेगा आपकी प्रतिभा का जलवा, बॉस सौंप सकते हैं कोई बड़ी जिम्मेदारी
Aaj ka Vrishchik Rashifal 5 May 2026: वृश्चिक राशि ऑफिस में आपका अनुशासन बनेगा दूसरों के लिए मिसाल, आधुनिक तकनीक से बिजनेस में होगा लाभ
वृश्चिक राशिफल 5 मई 2026 ऑफिस में आपका अनुशासन बनेगा दूसरों के लिए मिसाल, आधुनिक तकनीक से बिजनेस में होगा लाभ
Aaj ka Tula Rashifal 5 May 2026: तुला राशि साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का सुनहरा मौका
तुला राशिफल 5 मई 2026 साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का सुनहरा मौका

वीडियोज

West Bengal Result: क्या है 'झालमुड़ी' और कैसे इसने किया सियासी उलटफेर? | Pradeep Bhandari
Sansani: होर्मुज़ में ईरानी मिसाइल का कहर | Crime News | Murder Case | ABP News
West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
Keralam Election Results 2026: केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
Raja Shivaji BO Day 4 Live: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Embed widget