एक्सप्लोरर

Sun Transit 2021 : धनु राशि वाले मन को रखें प्रसन्न नकारात्मक भाव को न करने दें प्रवेश

Sun Transit 2021 : धनु राशि वालों में सूर्य का ताप अधिक होने से क्रोध झुंझलाहट जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है लेकिन आपको धैर्य के साथ इस ग्रही व्यवस्था को संतुलित रखना होगा. 

Sun Transit 2021 : सूर्य देव 16 दिसंबर को बृहस्पति की राशि धनु में पधारेंगे. ग्रह राज सूर्य यहां पर 14 जनवरी 2022 तक रहेंगे. इसके बाद वह मकर में प्रवेश करेंगे और उनके प्रवेश करते ही मनाई जाएगी मकर संक्रांति. सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए किस तरीके का परिणाम लेकर आएगा किन-किन बातों में उन्हें सचेत रहना है इसको विस्तार से समझते हैं -

धनु राशि वालों के लिए यह सूर्य परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण है. मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा, क्योंकि सूर्य के आते ही धनु राशि वालों का चंद्रमा सूर्य के ताप से ग्रसित होंगे इसलिए अपने मन को प्रसन्न रखने की आवश्यकता होगी. जितना अधिक सकारात्मक भाव से भरे होंगे, उतना ही सूर्य के प्रकाश का लाभ ले पाएंगे. भाग्य में वृद्धि होने की स्थिति बनेगी, इसलिए अपनी तरफ से मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए. आपके भाग्य के स्वामी आप पर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं, इसलिए आपको लाभ भी प्राप्त होगा. भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. स्वभाव गत बातों में आपको ध्यान रखना होगा की अहंकार की भावना मन में नहीं आनी चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहने हैं. कई बार सूर्य के ताप अधिक होने से व्यक्ति में क्रोध झुंझलाहट जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है लेकिन आपको धैर्य के साथ इस ग्रही व्यवस्था को संतुलित रखना होगा. 

ऑफिस में काम का दबाव बढ़ा रहेगा, लेकिन आपको इस दबाव से बिल्कुल भी परेशान नहीं होना है. हो सकता है आपको ऐसा प्रतीत हो कि बॉस आप से नाराज हैं, इसलिए आपको अत्यधिक कार्य दे रहे हैं लेकिन आपको इन सब नकारात्मक सोच से बच के रहना होगा. सरकारी स्थलों में कार्यरत लोगों को सरकार की तरफ से विशेष लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि के दौरान मुनाफ़ा मिल सकता है. जो लोग सरकारी ठेकों से संबंधित कार्य करते हैं उनके लिए अपने कार्य की गुणवत्ता को बनाकर रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य की जांच संभव है. दवा से संबंधित कारोबारी अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं, उनके लिए यह समय अच्छे अवसर लेकर आएगा. यदि वह पार्टनरशिप में कोई कार्य करना चाहते हैं, तो उन्हें एक बार पुनः विचार करना चाहिए. कोई नया व्यापार शुरू करना है, तो मकर संक्रांति के बाद उपयुक्त समय मिलेगा. 

स्वास्थ्य को लेकर हाइपरटेंशन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. जो लोग क्रोधी स्वभाव के हैं, उनका क्रोध और बढ़ सकता है. जिससे कि उनका रक्तचाप भी बढ़ेगा इसलिए बीपी कंट्रोल करके रखना होगा. इसके अतिरिक्त सिर दर्द आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है. महिलाओं को हेयर फॉल की समस्या काफी परेशान कर सकती है. जीवनसाथी को कोई भी ऐसी बात न कहें, जिससे उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचे. जीवनसाथी यदि सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतियोगिता की तैयारी में हो तो उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. पिता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा. ससुराल पक्ष से भी संबंध मधुर रखने चाहिए. 

धनु राशि वालों को क्रोध पर नियंत्रण करते हुए करनी होगी दूसरों की मदद, जानें वार्षिक राशिफल

उपवास में चूक नाराज कर सकती है इष्ट को. कैसे बनाए अपने उपवास को उपयोगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेता बाहर आए, मांगें बाकी हैं… नवंबर में CJP कितना दबाव बना पाएगी? कुंडली से खुलेगा राज
रिहाई के बाद CJP की नई राह: नवंबर में रणनीति और साख की परीक्षा
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग का संयोग, जानें 12 राशियों का हाल
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर
Aaj Ka Kanya Rashifal 23 October 2026: कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Kanya Rashifal 23 October 2026: कन्या राशि वालों को करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget