एक्सप्लोरर

Strawberry Moon 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चांद का सबसे अनोखा दीदार, आसमान में दिखेगा अद्भुत 'स्ट्रॉबेरी मून'

Strawberry Moon 2023: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शनिवार 3 जून को आसमान में चांद का अद्भुत नजारा देखा जाएगा. इसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है, क्योंकि आज चांद का रंग स्ट्रॉबेरी की तरह लाल होता है.

Strawberry Moon 2023 in June: आज शनिवार 3 जून को पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि है. आज आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना भी होने वाली है. क्योंकि आज चांद पृथ्वी के सबसे करीब होगा. आज आपको चांद लाल, बड़ा और चमकदार नजर आएगा.

जब चंद्रमा धरती से 3,60,000 किलोमीटर या फिर इससे कम दूरी पर होता है. यानी चंद्रमा पृथ्वी के निकट होता है, तो इसलिए चांद अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक बड़ा और चमकीला नजर आता है.  

क्यों कहते हैं इसे स्ट्रॉबेरी मून

जिस तरह हिंदू धर्म में पंचांग के अनुसार हर महीने की पूर्णिमा तिथि को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, उसी तरह उत्तरी अमेरिका और अलग-अलग देशों में भी पूर्णिमा के चांद को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. उत्तरी अमेरिका में जून की पूर्णिमा के दिन स्ट्रॉबेरी की फसल पकने लगती है, इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon 2023) कहा जाता है. साल में पड़ने वाली सभी पूर्णिमा के चांद में स्ट्रॉबेरी मून अधिक लोकप्रिय है. यूरोप में इसे रोज मून कहा जाता है और इसी तरह स्ट्रॉबेरी मून को हनी मून और हॉट मून जैसे नामों से भी जाना जाता है.

आज कब देख सकेंगे स्ट्रॉबेरी मून

इस साल स्ट्रॉबेरी मून के शानदार नजारे को आप शनिवार 3 जून 2023 रात 11 बजकर 42 मिनट पर देख सकेंगे. चंद्रमा के धरती के करीब होने पर आज चांद का आकार आपको अन्य दिनों की अपेक्षा 14 प्रतिशत अधिक बड़ा और चमकीला नजर आएगा. खगोलीय घटना के अनुसार, आज आपको मंगल और शुक्र ग्रह भी नजर आ सकते हैं.

साल में दिखाई देने वाले 12 फुल मून (पूर्णिमा) के नाम

  • जनवरी (January)-  वुल्फ मून (Wolf Moon)
  • फरवरी ( February) - स्नो मून (Snow Moon)
  • मार्च ( March)- वॉर्म मून (Worm Moon)
  • अप्रैल (April)- पिंक मून (Pink Moon)
  • मई ( May) -फ्लावर मून (Flower Moon)
  • जून (June) -स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon)
  • जुलाई (July)- बक मून (Buck Moon)
  • अगस्त (August) -सटरगन मून (Sturgeon Moon)
  • सितंबर (September)- कॉर्न मून (Corn Moon)
  • अक्टूबर (October)- हंटर्स मून (Harvest Moon)
  • नवंबर (November)- बेवर मून (Beaver Moon)
  • दिसंबर (December)- कोल्ड मून (Cold Moon)

ये भी पढ़ें: Panchkanya Story: पौराणिक काल की वो 5 दिव्य कन्याएं, जिन्हें मिला आजीवन अविवाहित रहने का वरदान, संतान होने पर रहीं कुंवारी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kumbh Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: रुके प्रोजेक्ट को मिलेगी गति! कुंभ राशि के लिए मिला-जुला सप्ताह
Kumbh Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: रुके प्रोजेक्ट को मिलेगी गति! कुंभ राशि के लिए मिला-जुला सप्ताह
Makar Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: वैश्विक युद्ध का असर, मकर राशि वाले निवेश व बिजनेस में बरते सावधानी
Makar Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: वैश्विक युद्ध का असर, मकर राशि वाले निवेश व बिजनेस में बरते सावधानी
महाकाल दर्शन 15 मार्च 2026: आज पापों से मुक्ति का दिन! घर बैठे करें लाइव दर्शन
महाकाल दर्शन 15 मार्च 2026: आज पापों से मुक्ति का दिन! घर बैठे करें लाइव दर्शन
Dhanu Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: नए विचार और आइडिया से आगे बढ़ाएंगे बिजनेस, पढ़ें धनु वीकली राशिफल
Dhanu Saptahik Rashifal 15-21 March 2026: नए विचार और आइडिया से आगे बढ़ाएंगे बिजनेस, पढ़ें धनु वीकली राशिफल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget