एक्सप्लोरर

Monday Upay: चंद्र दोष से घर में आती है दरिद्रता, सोमवार को आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

Moon Remedies: कुंडली में चंद्र दोष हो तो कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. चंद्र दोष को दूर करने और चंद्रमा की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार का दिन उत्तम माना जाता है.

Somwar Upay In Hindi: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है. सोमवार का दिन ना सिर्फ शंकर भगवान बल्कि चंद्र देव को भी समर्पित होता है. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अशुभ हो तो जीवन भर लोगों को अशांत मन और बेचैनी का सामना करना पड़ता है. कुंडली में चन्द्र ग्रह की अशुभता का प्रभाव मनुष्य के पूरे मन पर पड़ता है. कुंडली में चंद्र दोष हो तो गृह क्लेश, मानसिक विकार, माता-पिता की बीमारी, दुर्बलता, धन की कमी जैसी समस्याएं लगी रहती है. चंद्र दोष को दूर करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार का दिन उत्तम माना जाता है. आइए जानते हैं सोमवार से जुड़े चमत्कारी उपाय.

सोमवार के दिन करें ये उपाय

चंद्र देवता की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना चाहिए. शिव की उपासना से चंद्र देवता से संबंधी दोष दूर हो जाते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है. सोमवार के दिन चंद्र देव की कृपा पाने के लिए चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए. इस दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब और असहाय लोगों को दान करना चाहिए. सोमवार के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही का दान करने से चंद्र देव की कृपा मिलती है. सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों पहनने चाहिए.

इस दिन जरूरतमंदों को सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना चाहिए. इससे कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है. सिर्फ धार्मिक पूजा-पाठ के उपाय ही नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप से भी तमाम उपाय करके चंद्र देव की कृपा पाई जा सकती हैं. चंद्रमा की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन अपनी माता के पैर छूकर घर से बाहर निकलना चाहिए.

चंद्र दोष दूर करने का मंत्र

ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।

चंद्र बीज मंत्र

ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

चंद्रमा को नमस्कार करने का मंत्र

दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्। नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥

ये भी पढ़ें

इन 6 राशियों को शुभ फल देगी गुप्त नवरात्रि, माता रानी की कृपा से होगा खूब लाभ


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Tarot Horoscope 18 to 24 October 2026: तुला, कन्या और मीन को बंपर लाभ, पढ़ें मेष से मीन का टैरो भविष्यफल
टैरो कार्ड्स से जानें 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget