एक्सप्लोरर

Somwar Upay: सोमवार के दिन करें इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, होती है विशेष कृपा

Lord Shiva Mantra: भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार का दिन उत्तम माना जाता है. इस दिन किए गए कुछ उपायों से भगवान शिव आसानी से प्रसन्न होते हैं.

Lord Shiva Mantra: सोमवार का दिन भोलेनाथ का दिन माना जाता है. ये दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है. इस दिन भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं. कहा जाता है कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. आज के दिन भगवान शिव की पूजा और उनसे जुड़े कुछ खास उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं. पुराणों के अनुसार  शिवलिंग पर आस्थापूर्वक चढ़ाई गए जल और  बेल पत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं. कुछ खास मंत्रों के जाप से शंकर भगवान प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. आइए जानते हैं शिव के इन खास मंत्रों के बारे में.

शिव का पंचाक्षरी मंत्र

ॐ नम: शिवाय

ये मंत्र भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र या मूल मंत्र कहलाता है. जो भी भक्त इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करते हैं उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है. इससे व्यक्ति के अंतर साहस का संचार होता है.

शिव गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्

शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और एश्वर्य की प्राप्ती होती है. इस मंत्र का जाप करने से पाप का नाश होता है, मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती. पूजा में इस मंत्र का जाप करने से शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु का भय समाप्त करता है. अगर किसी की कुण्डली में अकाल मृत्य का योग हो तो उसे महामृत्युंजय जाप जरूर करना चाहिए. नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से सभी तरह के रोग, दोष और सकंट समाप्त हो जाते हैं.

लघु महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः

जो लोग महामृत्युंजय मंत्र का जाप नहीं कर पाते हैं उनके लिए लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना उत्तम रहता है. रात के समय इस मंत्र का जाप करने से सभी असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं. लघु महामृत्युंजय मंत्र भक्तों की सारी परेशानियां दूर करता है.

ये भी पढ़ें

हिम्मत टूटने पर व्यक्ति को करना चाहिए ये काम, जानिए गीता के अनमोल उपदेश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishabh Rashifal 21 August 2026: 7वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से वृषभ राशि वालों को पार्टनरशिप में होगा लाभ, डिनर डेट से महकेगा दांपत्य जीवन
Vrishabh Rashifal 21 August 2026: 7वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से वृषभ राशि वालों को पार्टनरशिप में होगा लाभ, डिनर डेट से महकेगा दांपत्य जीवन
Mesh Rashifal 21 August 2026: 8वें चंद्रमा से मेष राशि वाले यात्रा व निवेश में बरतें सावधानी, अड़ियल स्वभाव से बचें
Mesh Rashifal 21 August 2026: 8वें चंद्रमा से मेष राशि वाले यात्रा व निवेश में बरतें सावधानी, अड़ियल स्वभाव से बचें
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget