एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, दूर होंगे सारे कष्ट

Shani Jayanti 2022 Daan: शनि जंयती पर शनिदेव को प्रसन्न करने का खास अवसर प्राप्त होता है. इन चीजों के दान से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रकोप को कम किया जा सकता है.

Shani Jayanti 2022 Daan: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शनि जयंती (Shani Jayanti) हर साल ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी तिथि यानी ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshth Amavasya) को शनि देव (Shani Dev) का जन्म हुआ था. पंचांग के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 29 मई को दोपहर 02:54 बजे से लेकर 30 मई दिन सोमवार को शाम 04:59 बजे तक है. चूंकि अमावस्या तिथि (Jyeshth Amavasya Tithi) 30 मई को पूरे दिन है और इसी दिन उदया तिथि के अनुसार भी अमावस्या है. इस लिए इस वर्ष शनि जयंती (Shani Jayanti 2022) 30 मई को मनाई जायेगी. सोमवार होने के कारण इस दिन सोमवती अमावस्या भी है.

ज्योतिष गणना के मुताबिक़, 30 साल बाद एक ही दिन शनि जयंती (Shani Jayanti 2022), सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत एक साथ पड़ रहे हैं. ऐसे दुर्लभ संयोग में शनि देव (Shani Dev) की पूजा –अर्चना करके शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, शनि जयंती के दिन इन चीजों का दान करके सुख-समृद्धि बढ़ा सकते हैं और कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं.

शनि जयंती (Shani Jayanti)पर करें इन चीजों का दान

  • शनि जयंती पर शनि देव की पूजा के बाद काले तिल का दान करें. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष के प्रभाव से राहत मिलती है. इससे शनि, राहु और केतु के दुष्प्रभाव भी दूर होते हैं.
  • शनि जयंती पर काले या नीले वस्त्र और जूता-चप्पल का दान करने से रोग और शारीरिक कष्ट दूर होते है.
  • शनि जयंती पर सवा किलो काली उड़द का दान करें. आर्थिक संकट दूर होगा तथा धन वैभव और सुख समृद्धि बढ़ेगी.
  • सरसों या तिल का तेल दान करें शनि दोष से मुक्ति मिलेगी.
  • शनि दोष से मुक्ति के लिए सरसों का तेल या तिल का तेल दान कर सकते हैं.
  • शनि जयंती पर किसी गरीब और जरूरतमंद को लोहा, छाता, स्टील के बर्तन आदि दान दें.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Aaj Ka Rashifal: करियर, धन या प्यार... 28 जुलाई 2026 को किस राशि का दिन रहेगा सबसे शानदार?
आज का राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 28 July 2026: मीन राशि 10वें चंद्रमा से कार्यक्षेत्र में रहेगा बोलबाला, विदेश जाने का मिलेगा शानदार अवसर
Meen Rashifal 28 July 2026: मीन राशि 10वें चंद्रमा से कार्यक्षेत्र में रहेगा बोलबाला, विदेश जाने का मिलेगा शानदार अवसर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget