एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि को प्रिय है शमी का पौधा, घर में लगाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें ये आवश्यक बातें

Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे को शनि देव से जोड़कर देखा गया है. मान्यता है कि यह पौधा शनि दोष को दूर करता है. जानते हैं इस पौधे से जुड़ी विशेष जानकारी.

Shani Dev: हर पेड़ और पौधे का एक स्वतंत्र चरित्र होता है. अपने विभिन्न प्रभावों के कारण पौधे का रूप, रंग, सुगंध, फल और फूल सभी विभिन्न ग्रहों से जुड़े हुए हैं. वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजे बताई गई हैं जिसके करने और न करने से हमारे जीवन पर उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है. हरे पौधे और पेड़ हमारे  जीवन में आशा और सुंदरता की भावना लाते हैं. 

पंडित सुरेश श्रीमाली की मानें तो कुछ पौधे हमारे घरों में सौभाग्य और समृद्धि ला सकते हैं. शमी का पौधा या शमी का पेड़ (Shami ka Ped) ऐसा ही एक पौधा है. वास्तु शास्त्र का प्रयोग घर में फूल और पेड़ लगाने के लिए भी किया जाता है. जब आप अपने घर में एक पेड़ लगा रहे हैं, तो पौधों का भी वास्तु देखना आवश्यक होता है क्योंकि वास्तु के अनुसार पेड़ पौधे लगाने के साथ घर की ऊर्जा भी प्रभावित होती है.

Weekly Horoscope 26 December 2022 to 1 January 2023: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि का जानें साप्ताहिक राशिफल

अगर आपकी कुंडली (Kundli) में शनि दोष (Shani Dosh) है या शनि का प्रभाव है तो आपको अपने घर में शमी का पेड़ लगाने की आवश्यकता है. यह वास्तु के उत्तम उपायों में से एक है जो आपके शनि दोष को समाप्त कर सकता है. लेकिन घर में शमी का पौधा लगाने से पूर्व यह जानना आवश्यक है की शमी का पौधा किस दिशा में लगाएं. अन्यथा यह आपके परिवार में नकरात्मक ऊर्जा का संचार करेगा.

किस दिशा में होना चाहिए शमी का पेड़ (Shami Plant Vastu Direction in Hindi) 
शमी के पौधे के लिए उचित वास्तु दिशा दक्षिण की ओर होती है. यदि पर्याप्त और सीधी धूप नहीं है, तो इसे पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते है. शनिवार के दिन शमी का पेड़ को लगाना अनुकूल माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को हमेशा घर के मख्य द्वार के बाई ओर लगाना चाहिए. इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसका अच्छा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. 

शमी के पौधे से जुड़े उपाय (Shami Plant Astrology)

  1. शाम के समय शमी के पौधे के पास भी एक दीपक जलाकर इसकी पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
  2. 45 दिनों तक रोजाना शाम को शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं. 
  3. घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने पर परिवार को धन की कमी नहीं झेलनी  पड़ेगी. 
  4. व्यापार और नौकरी में तरक्की लाने के लिए घर में शमी का पेड़ लगाना शुभ होता है. 
  5. अगर आप किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो शमी के दर्शन करने के बाद ही घर से बाहर निकलें. ऐसा करने से आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी.

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
सावधान! सावन में सूर्य ग्रहण, इन मूलांक वालों को रखना होगा वास्तु का ध्यान
सावधान! सावन में सूर्य ग्रहण, इन मूलांक वालों को रखना होगा वास्तु का ध्यान
Kal Ka Rashifal 31 July 2026: कल शुक्रवार को सौभाग्य योग से बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत, मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा प्रमोशन!
कल का राशिफल 31 जुलाई 2026, कुंभ राशि में चंद्र-राहु का ग्रहण दोष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले कल रहें बेहद सावधान!
Meen Rashifal 30 July 2026: मीन राशि वालों की 11वें चंद्रमा से बढ़ेगी इनकम, यात्रा और मित्र की सलाह से होगा बड़ा धन लाभ
Meen Rashifal 30 July 2026: मीन राशि वालों की 11वें चंद्रमा से बढ़ेगी इनकम, यात्रा और मित्र की सलाह से होगा बड़ा धन लाभ

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget