एक्सप्लोरर

Shani Ast 2024: कुंभ राशि में अस्त हुए शनि, एक महीने इन 3 राशियों को होगा खूब लाभ, इन लोगों पर भारी रहेंगे शनि

Shani Ast Effects on Zodiac Sign: शनि 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो चुके हैं. शनि के अस्त होने का जहां कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियों को इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.

Shani Ast Effects: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है. वो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं. 11 फरवरी को शनि ने अपनी चाल में बदलाव कर लिया है. शनि कुंभ राशि में  अस्त हो गए हैं और अब 18 मार्च 2024 तक वो इसी अवस्था में रहेंगे. शनि का अस्त होना जहां कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ है वहीं कुछ लोगों पर शनि भारी रहने वाले हैं. आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन लोगों को लाभ होगा और किन राशि के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. 

शनि के अस्त होने से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि (Aries)

शनि का अस्त होना मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है. इन राशि के लोगों पर शनि देव की खास कृपा बरसेगी. इस राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उन्हें शनि देव की इस अवस्था का खास लाभ होगा. नौकरी में बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे. इस राशि के कुछ लोगों कोनई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. आप खूब तरक्की करेंगे. आपको हर क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. 

मिथुन राशि (Gemini)

शनि का अस्त होना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा. पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ प्राप्त होगा. आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. अविवाहित लोगों को अच्छे विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. आपका लंबे समय से रुका हुआ काम जल्द पूरा हो सकता है. आपको सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने की संभावना है. शनि देव इस राशि के व्यापारी जातकों को अच्छा लाभ कराएंगे. आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. 

तुला राशि (Libra)

शनि का अस्त होना तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे थे, शनि इस अवधि में आपकी यह इच्छा जल्द पूरी कर देंगे. आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा.

इन राशियों को कष्ट पहुंचाएंगे शनि

कर्क राशि (Cancer)

शनि के अस्त अवस्था का सबसे ज्यादा नकारात्मक परिणाम कर्क राशि के लोगों को मिलने वाला है. कर्क राशि वाले लोग इस समय शनि की ढैय्या से परेशान हैं. ऐसे में शनि की अस्त अवस्था आपको और कष्ट पहुंचाएगी. शनि के अस्त होने से आपके जीवन में परेशानियों का अंबार लग सकता है. शनि आपको मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनों तरीके से बहुत परेशान करने वाले हैं. 

मकर राशि (Capricorn)

शनि देव अस्त होने से मकर राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. आपके ऊपर भी अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में शनि के अस्त होने से आपको भारी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. इन राशि के लोगों को शनि करियर के मामले में बहुत परेशान करने वाले हैं. आपकी तरक्की में बाधा आएगी. आपकी कार्यक्षमता खराब हो सकती है. मकर राशि के जातकों की सेहत भी बिगड़ सकती है. 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों पर भी अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. शनि अस्त होकर कुंभ राशि के जातकों की मुश्किलें और बढ़ाने वाले हैं. आपको धन का बड़ा नुकसान हो सकता है. आपके जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. शनि के दुष्प्रभाव की वजह से कुंभ राशि के लोग किसी बड़ी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं.आपके काम में बहुत सारी अड़चनें आएंगी.

ये भी पढ़ें

इन मूलांक वालों में होती है गजब की नेतृत्व क्षमता, खुद लिखते हैं अपना भाग्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का वृषभ राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रशासनिक कौशल, बुधादित्य योग से गुडलक, बिज़नेस एसेट्स में वृद्धि व वर्कप्लेस पर नए संपर्क
आज का वृषभ राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रशासनिक कौशल, बुधादित्य योग से गुडलक, बिज़नेस एसेट्स में वृद्धि व वर्कप्लेस पर नए संपर्क
आज का मेष राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ, मधुर वाणी से निकलेंगे अटके काम, ट्रेनिंग से जॉब ग्रोथ व दांपत्य में सुख
आज का मेष राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ, मधुर वाणी से निकलेंगे अटके काम, ट्रेनिंग से जॉब ग्रोथ व दांपत्य में सुख
21 अक्टूबर दैनिक राशिफल: सुबह 07:01 पर चंद्रमा का कुंभ में गोचर, दोपहर बाद एकादशी लगते ही इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
21 अक्टूबर दैनिक राशिफल: सुबह 07:01 पर चंद्रमा का कुंभ में गोचर, दोपहर बाद एकादशी लगते ही इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget