एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि देव को खुश करने का आज शनिवार बना है बहुत ही शुभ संयोग, कर ले ये 5 उपाय

Shani Dev: इस शनिवार शनि देव को खुश करने का अति शुभ संयोग बनने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 26 नवंबर को शनिवार का दिन है. इस दिन ये उपाय करने से शनि की कृपा बरसेगी.

Shani Dev: शनिवार का दिन, शनि देव को प्रसन्न का सबसे शुभ दिन है. पौराणिक ग्रंथों में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है. इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि खुश होते हैं और अपने भक्तों को शुभ फल देते हैं. कहते हैं कि इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से शनि की क्रूरता में कमी आती है और जीवन में शनि देव से जुड़ी दिक्तें दूर होती हैं.

शनि अशुभ हो तो क्या होता है? (Effects of Saturn)
शनि यदि अशुभ हो तो जीवन परेशानियों से भर जाता है. शनि नाराज हों तो व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है. धन, करियर और दांप्त्य जीवन में भयंकर परेशानियां देते हैं. व्यक्ति की जमा पूंजी नष्ट हो जाती है. कर्ज बढ़ने लगता है. सगे संबंधियों से रिश्ते खराब हो जाते हैं. नित नई परेशानियों घेरे रहती हैं. व्यक्ति मानसिक तनाव से घिर जाता है. उसे निकलना का कोई रास्ता नजर नहीं आता है. व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है. शत्रु हावी होने लगते हैं. व्यक्ति कोई नया कार्य आरंभ करता है तो से हानि होती है.कोर्ट कचेहरी के मामले भी लग जाते हैं. इसलिए समय रहते शनि देव को शांत करना आवश्यक हो जाता है.

26 नवंबर, 2022 का पंचांग (Panchang 26 November 2022)
पंचांग के अनुसार 26 नवंबर 2022 को शनिवार है. इस दिन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेगा. इसके साथ ही वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों की युति बनेगी. इस राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह मौजूद रहेगा.

Shani Dev: चाहते हैं शनि देव न करें अनिष्ट तो भूलकर भी न करें ये काम, कर देते हैं सर्वनाश

मकर राशि में शनि का गोचर (Shani in Makar Rashi)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को मकर राशि का स्वामी बताया गया है. विशेष बात ये है 26 नवंबर को शनि अपनी ही राशि में विराजमान रहेगें. जब कोई ग्रह अपने ही घर में मौजूद होता है तो ये शुभ माना जाता है. इसलिए कहा जा सकता है इस शनिवार को शनि की कृपा पाने का शुभ संयोग बना हुआ है.

इन 5 राशियों को जरूर करनी चाहिए 'शनि पूजा' (Shani Sade Sati and Dhaiya)
इस समय 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है. इन राशियों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या चल रही है. ज्योतिषीय गणना या शनि साढ़े साती व ढैय्या कैलकुलेटर के अनुसार धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि पर साढ़े साती और मिथुन राशि व तुला राशि पर ढैय्या चल रही हैं.

शनि उपाय (Shani Upay)
शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय कर सकते हैं-

  1. शनि मंदिर में शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
  2. शनि चालीसा और शनि मंत्रों का जाप करें.
  3. शनि से जुड़ी चीजों का दान करें.
  4. कुष्ट रोगियों की सेवा करें, दवा-पट्टी का दान करें.
  5. शमी का पौधा लगा सकते हें.

क्या न करें (Angry Shani Dev)
शनिवार के दिन गलत कामों को करने से बचना चाहिए-

  • नियम और अनुशासन न तोड़ें.
  • निर्धन और परिश्रम करने वालों को न सताएं.
  • दूसरों को धोखा न दें.
  • लोभ से बचें.
  • दूसरों की निंदा करने से बचें.
  • क्रोध और अहंकार न करें.
  • परिश्रम करने वालों का अपमान न करें, उनका दिल न दुखाएं.

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget