एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2025: सावन प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार शिवजी को चढ़ाएं ये चीजें, मनोकामना होगी पूर्ण

Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत बुधवार 6 अगस्त को रखा जाएगा. इस दिन पूजा में शिवजी को राशि अनुसार चीजें अर्पित करना शुभ होता है. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.

पंचांग के मुताबिक प्रदोष व्रत हर महीने के त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से शिव अराधना के लिए समर्पित होता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करते हैं. खासकर सावन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का महत्व धार्मिक दृष्टि से काफी बढ़ जाता है. क्योंकि सावन माह और प्रदोष व्रत दोनों ही देवाधिदेव महादेव को समर्पित है.

इस साल सावन माह की समाप्ति 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन हो जाएगी. लेकिन इससे पहले सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जोकि सावन माहीने का आखिरी प्रदोष व्रत होगा.

प्रदोष व्रत मुहूर्त 2025 (Pradosh Vrat 2025 Muhurat)
सावन शुख्ल की त्रयोदशी तिथि शुरू 6 अगस्त 2025, दोपहर 2 बजकर 08 मिनट
सावन शुक्ल की त्रयोदशी तिथि समाप्त  7 अगस्त 2025, दोपहर 2 बजकर 27 मिनट
पूजा का मुहूर्त रात 7बजकर 08 मिनट से रात 9 बजकर 16 मिनट तक 

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, शिव पूजन के लिए प्रदोष व्रत का दिन अति उत्तम माना जाता है. इस शुभ दिन पर भगवान शिव को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से वे शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूर्ण करते हैं. आइये जानते हैं आज बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat 2025) पर महादेव को राशि अनुसार कौन सी चीजें अर्पित करें.

  • मेष राशि (Aries)-  मेष राशि वाले जातक आज बुध प्रदोष व्रत पर दूध से शिवलिंग अभिषेक करें. इसके बाग शिवजी को लाल फूल, गुड़, शहद, बेलपत्र आदि चढ़ाएं.
  • वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ वाले प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर सफेद चंदन, गुलाब, दही, चावल, मिश्री चढ़ा सकते हैं.
  • मिथुन राशि (Gemini)- आप पूजा में शिवजी को दूर्वा, मिश्री, इलायची आदि चढ़ाएं. सामग्री चढ़ाने से पहले शुद्ध जल से शिवलिंग अभिषेक करें.
  • कर्क राशि (Cancer)- दूध से शिवलिंग अभिषेक करें और महादेव को चावल, सफेद पुष्प चढ़ाएं.
  • सिंह राशि (Leo)- गंगाजल से अभिषेक करें और गुड़ का भोग लगाएं.
  • कन्या राशि (Virgo)- दूर्वा, मिश्री और अक्षत चढ़ाएं. इससे शिक्षा में सफलता मिलेगी.
  • तुला राशि (Libra)- जल से अभिषेक करें और सफेद फूल अर्पित करें. इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)- चंदन, फूल, बेलपत्र और शहद चढ़ाकर शिवजी का आशीर्वाद लें.
  • धनु राशि (Sagittarius)- घी से शिवलिंग अभिषेक करें. इसके बाद गुड़ और केला चढ़ाएं.
  • मकर राशि (Capricorn)- शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं.
  • कुंभ राशि (Aquarius)- शिवलिंग पर नीले रंग का फूल, मिश्री और बेलपत्र चढ़ाएं. इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
  • मीन राशि (Pisces)- प्रदोष काल में शिव पूजन करें और भगवान को पीले फूल, चंदन और केला अर्पित करें.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. बुधवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को क्या कहते हैं?

A. प्रदोष व्रत अगर बुधवार के दिन पड़े तो इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है.

Q.प्रदोष व्रत में शिवपूजन का उत्तम समय क्या है?

A. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना शुभ होता है.

Q. प्रदोष व्रत कब रखा जाता है?

A. हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है.

ये भी पढ़ें: Ganesh Sthapana Muhurat 2025: कब शुरू होगा गणेशोत्सव, नोट कर लें डेट और स्थापना का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget