एक्सप्लोरर

सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि

सूर्य देव 17 अगस्त से 17 सितंबर तक अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे. जानिए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से सभी 12 राशियों का राशिफल, देश-दुनिया पर प्रभाव और सरल उपाय.

Surya Gochar in Leo: ज्योतिष में सौरमंडल के राजा माने जाने वाले सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं. 17 अगस्त की रात सूर्य ने कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर लिया है. सूर्य देव अब आगामी 17 सितंबर तक सिंह राशि में ही गोचर करेंगे, जिसके बाद वे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस स्वराशि गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, सूर्य देव जगत की आत्मा और ऊर्जा के सबसे बड़े प्राकृतिक स्रोत हैं. ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, पिता, प्रशासन और नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है. 12 राशियों में से केवल सिंह राशि का स्वामित्व सूर्य के पास है, इसलिए अपनी ही राशि में होने से सूर्य का प्रभाव अत्यधिक बलशाली हो जाता है.

देश-दुनिया और अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, सूर्य के सिंह राशि में रहने के दौरान अगले एक महीने में कई बड़े सामाजिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं:

बाजार व अर्थव्यवस्था: शेयर मार्केट में बड़ी उथल-पुथल की संभावना है. सोने-चांदी के दामों में गिरावट आ सकती है. भारतीय बाजारों और रियल एस्टेट कारोबार में तेजी आएगी तथा रोजगार व आय के अवसर बढ़ेंगे.

राजनीति समाज: राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज होंगे, दल-बदल की राजनीति हावी रहेगी और विदेशों में सत्ता परिवर्तन जैसी स्थितियां बन सकती हैं. स्कूल-कॉलेज के छात्रों में आंदोलन बढ़ सकते हैं.

मौसम व प्राकृतिक आपदाएं: गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश से जनहानि की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अच्छी वर्षा होगी. इसके अलावा भूकंप, बाढ़, भूस्खलन और यातायात से जुड़ी दुर्घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है.

12 राशियों पर सूर्य गोचर का प्रभाव 

मेष राशि: योजनाओं को गति मिलेगी और आसपास के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा.

वृषभ राशि: निवेश या संपत्ति से जुड़े फैसलों में पूरी पड़ताल करें. पारिवारिक मतभेदों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.

मिथुन राशि: किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी के संकेत हैं.

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. परिवार से महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि: कार्यों में व्यवस्थित दृष्टिकोण रहेगा. नौकरी और व्यापार में सक्रियता बढ़ेगी तथा वरिष्ठ लोगों के बीच प्रतिष्ठा मजबूत होगी.

कन्या राशि: अनावश्यक बातों से बचकर जरूरी कार्यों पर ध्यान दें. काम के सिलसिले में यात्रा और विदेश से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं.

तुला राशि: आत्मनिर्भर होकर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की सराहना होगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे.

वृश्चिक राशि: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारिक योजनाएं लाभकारी साबित होंगी.

धनु राशि: नए संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित होंगे. उच्च शिक्षा, धार्मिक गतिविधियों या लंबी यात्रा के अवसर मिल सकते हैं.

मकर राशि: आर्थिक दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें.

कुंभ राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षमता मजबूत होगी. नौकरी व व्यवसाय में नए अवसर सामने आ सकते हैं.

मीन राशि: मेहनत का उचित फल मिलेगा और पदोन्नति की संभावना बनेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है.

सूर्य को प्रसन्न करने के सरल ज्योतिषीय उपाय

सूर्य के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने और अशुभ प्रभावों को शांत करने के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने निम्नलिखित उपाय सुझाए हैं:

  • सूर्य अर्घ्य: प्रतिदिन प्रातःकाल उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
  • स्तोत्र पाठ: भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करें.
  • विष्णु उपासना: भगवान श्री हरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें.
  • दान व सेवा: बंदरों, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं.
  • पारिवारिक सम्मान: पिता का सम्मान करें और प्रतिदिन उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें.
  • नियम: रविवार का व्रत रखें तथा घर से निकलते समय थोड़ा गुड़ या मिश्री खाकर पानी पिएं.

यह भी पढ़े- नाक में चांदी की नथ पहनना शुभ या अशुभ? जान लें शास्त्रों का यह सख्त नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget