एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती

Budh Gochar 2026: बुध 22 अगस्त को आज सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं. अगले 17 दिन कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखें, एक गलती करियर, व्यापार में नुकसान करा सकती है.

Budh Gochar in Singh Rashi 2026: आज 22 अगस्त को रात 7.33 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे. सिंह सूर्य की राशि है और इस समय सूर्य भी सिंह में स्थित है. साथ ही सिंह राशि में केतु की स्थिति होने से बुध-सूर्य-केतु का प्रभाव बन रहा है. बुध-सूर्यऔर केतु का संयोग करियर और व्यापार में कई तरह के बदलाव ला सकता है. एस्ट्रोलॉजर अनीष व्यास के अनुसार इस दौरान कोई भी फैसला लेने के मामले में सावधानी बरतें और 17 दिन किन चीजों पर सतर्क रहें जान लें.

बुध का सिंह राशि में गोचर क्यों महत्वपूर्ण है?

सिंह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रतिष्ठा, सत्ता और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी मानी जाती है. यहां बुध आने पर व्यक्ति अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रखने की कोशिश कर सकता है. लेखन, मीडिया, शिक्षा, कारोबार, मार्केटिंग और बातचीत से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सकता है लेकिन सूर्य और केतु के प्रभाव के कारण बातचीत में अहंकार, जल्दबाजी, गलतफहमी या बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ा देने की स्थिति भी बन सकती है.

7 दिन भूलकर भी न करें ये गलती

  • बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें - बुध कागजी काम और कम्युनिकेशन के कारक हैं इसलिए नौकरी, व्यापार, प्रॉपर्टी या आर्थिक मामलों में दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ें.
  • गुस्से में मैसेज या ईमेल न भेजें - सिंह में बुध वाणी को प्रभावशाली बना सकता है, लेकिन सूर्य-केतु के प्रभाव से शब्दों में कठोरता या अहंकार आ सकता है. एक गलत शब्द या बात रिश्ते या करियर में परेशानी पैदा कर सकते हैं.
  • दिखावे के लिए बड़ा निवेश न करें - सिंह राशि प्रतिष्ठा और वैभव से जुड़ी है. इस दौरान केवल स्टेटस दिखाने के लिए महंगी खरीदारी या जोखिम भरा निवेश करने से बचें.
  • अफवाह पर भरोसा न करें - केतु के प्रभाव में आधी-अधूरी जानकारी भ्रम पैदा कर सकती है. कोई भी कारोबारी या नौकरी से जुड़ा फैसला लेने से पहले तथ्य जांचें.
  • अपनी बात मनवाने की जिद न करें - बुध तर्क देता है और सिंह आत्मविश्वास. दोनों के प्रभाव से व्यक्ति को लग सकता है कि वही सही है. यही सोच विवाद का कारण बन सकती है.ऐसे में अपनी बात मनवाने पर अड़े नहीं. 

FAQ

1. बुध के सिंह राशि में गोचर से किन क्षेत्रों में असर पड़ सकता है?
बुध के सिंह राशि में आने से करियर, व्यापार, शिक्षा, संचार, लेखन, मार्केटिंग और आर्थिक फैसलों पर असर पड़ सकता है. इस दौरान अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने का अवसर मिलेगा, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचना जरूरी होगा.

2. क्या बुध के सिंह राशि में गोचर के दौरान निवेश करना ठीक रहेगा?
इस दौरान निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. केवल दिखावे या दूसरों की देखा-देखी में बड़ा निवेश करने से बचें. किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके जोखिम और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें.

3. बुध-सूर्य-केतु के प्रभाव में नौकरीपेशा लोगों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. गुस्से या अहंकार में प्रतिक्रिया देने से कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण ईमेल या दस्तावेज को भेजने से पहले उसे दोबारा जांचना बेहतर रहेगा.

4. व्यापारियों को बुध के सिंह गोचर में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
व्यापारियों को बड़े सौदे, साझेदारी, निवेश और अनुबंध से जुड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए. सामने वाले की बात पर तुरंत भरोसा करने के बजाय सभी जरूरी जानकारी और कागजात की जांच करें.

Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget