एक्सप्लोरर

Shukra Rashi Parivartan 2020: मिथुन राशि में शुक्र ग्रह सभी 12 राशियों को कर रहा है प्रभावित, जानें राशिफल

Rashifal Shukra Transit 2020: मिथुन राशि में 1 अगस्त को शुक्र का प्रवेश होने जा रहा है. शुक्र ग्रह का लग्जरी लाइफस्टाइल, फिल्म, म्यूजिक, फैशन आदि से गहरा नाता है. मिथुन राशि में शुक्र ग्रह मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित सभी राशियों के लिए क्या फल लेकर आ रहा है, आइए जानते हैं राशिफल.

Shukra Rashi Parivartan 2020: मिथुन राशि में शुक्र का आना कई मामलों में विशेष है. शुक्र ग्रह 1 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. सामान्य तौर पर शुक्र का राशि परिवर्तन 23 दिन में एक बार होता है. लेकिन इस बार शुक्र चार माह बाद राशि परिवर्तन करने जा रहा है. शुक्र 28 मार्च 2020 से वृष राशि में था. शुक्र का यह परिवर्तन समसप्तक योग के निर्माण का कारक बन रहा है. शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ होने जा रहा है, आइए जानते हैं शुक्र राशि परिवर्तन का राशिफल-

मेष राशिफल: शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ है. मान सम्मान और सुख सुविधाओं में वृद्धि करेगा. धन लाभ की स्थिति भी बना रहा है. ऑफिस और बिजनेस में भी मिथुन राशि का शुक्र लाभ की स्थिति पैदा कर रहा है. इस समय का पूर्ण लाभ लेने का प्रयास करें.

वृष राशिफल: वृष राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से धन लाभ की स्थिति बन रही है. शुक्र का यह राशि परिवर्तन आपके लिए कई मामलों में बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा. लोगों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य भी आरंभ कर सकते हैं.

मिथुन राशिफल: शुक्र आपकी राशि में आ रहे हैं. आपकी राशि में राहु पहले से मौजूद हैं. इसलिए शुक्र का आपकी राशि में आना लाभ की स्थिति बना रहा है. शत्रु पराजित होंगे. सुख सुविधाओं में अत्यंत वृद्धि होगी और धन के मामले में भी आपकी कई परेशानियों का शुक्र अंत करने जा रहे हैं.

कर्क राशिफल: शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभ प्रदान करेगा. लोगों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. शेयर बाजार, बैंकिंग जैसे क्षेत्र से लाभ होगा. व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है. लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें. लग्जरी लाइफस्टाइल का आनंद लेंगे.

सिंह राशिफल: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर कई मामलों में लाभ की स्थिति बना रहा है. जॉब और व्यापार में लाभ होगा लेकिन कुछ अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है. मानसिक तनाव रहेगा और कुछ लोग आपका इस्तेमाल करने का प्रयास भी कर सकते हैं. लेकिन मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

कन्या राशिफल: शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. इस दौरान मानसिक कष्ट हो सकता है. संबंधों के मामले में संभलकर चलना होगा. व्यर्थ के कार्यों में धन का व्यय होगा. पत्नी की सेहत का ध्यान रखें.

तुला राशिफल: मिथुन राशि में शुक्र का आना तुला राशि के जातकों को अच्छी लाइफ प्रदान करने जा रहा है. यात्रा भी कर सकते हैं. यात्राओं से लाभ होगा. धन लाभ होगा. नए लोगों से मिलना जुलना रहेगा.

वृश्चिक राशिफल: शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ मामलों में अच्छा रहेगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती है. किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है. भोग विलास की चीजों की तरफ रूझान बढ़ेगा. ऑनलाइन शॉपिंग से घर को सजाने की चीजों को खरीदेंगे.

धनु राशिफल: शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ नहीं है. शुक्र के गोचर तक बहुत संभलकर रहना होगा. शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. कोई रोग भी परेशान कर सकता है. सर्तकता और धैय बनाए रखें.

मकर राशिफल: मिथुन राशि में शुक्र का प्रवेश आपके लिए कुछ मामलों में परेशानी बढ़ा सकता है. इसलिए बेहतर यही होगा कि आप संयम बरतें, क्रोध और अन्य बुराइयों से बचें. विवाद की स्थिति से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

कुंभ राशिफल: शुक्र का गोचर संतान सुख में वृद्धि करेगा. शुक्र कुंभ राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि करा सकता है. लेकिन किसी ऑपरेशन के कारण कोई दिक्कत भी हो सकती है. इसलिए सेहत के मामले में सावधानी बरतें. सुख समृद्धि में वृद्धि होगी. यात्रा का भी योग बनेगा.

मीन राशिफल: क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. दिखावे से बचें. ऐसा करना आपके लिए हितकर नहीं होगा. शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. आपके सम्मान में भी कमी आ सकती है. जीवन अच्छा बीतेगा. कई मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

Shukra Transit 2020: वृष राशि से निकल कर दैत्य गुरु शुक्र मिथुन राशि में करने में जा रहे हैं राशि परिवर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
Makar Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
Dhanu Weekly Rashifal 10-16 August 2026: धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
Vrishchik Weekly Rashifal 10-16 August 2026: वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget