एक्सप्लोरर

Ram Navami Upay 2023: आज राम नवमी के दिन करें ये उपाय, सारे कष्ट होंगे दूर, धन लाभ के बनेंगे योग

Ram Navami 2023 Remedies: राम नवमी के दिन किए गए उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं. इन उपायों से जीवने के सारे कष्ट दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है. जानते हैं इन उपायों के बारे में.

Ram Navami Upay 2023: 30 मार्च को यानी आज राम नवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन देशभर के राम मंदिरों में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. राम नवमी के दिन भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान राम की आराधना करते हैं. आज राम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आज के दिन किए गए उपाय भी बहुत कारगर माने जाते हैं. माना जाता है कि राम नवमी के दिन किए गए इन उपायों से जीवने के दुख और कष्ट दूर होते हैं. साथी ही जीवन में खुशहाली आती है. आइए जानते हैं आज के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में.

राम नवमी के दिन करें ये उपाय

  • आज राम नवमी के दिन पास के किसी राम मंदिर में जाएं. यहां भगवान श्रीराम की पूजा करने के बाद यहां के मंदिर के पुजारी को केसरिया रंग ध्वज दान में दें.संभव हो तो इस ध्वज को मंदिर के शिखर पर लगवाएं. ऐसा करने से जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति मिलती है.
  • राम नवमी के दिन प्रभु राम और माता सीता का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए. इस दूध में थोड़ा सा केसर मिला दें. श्रीराम और देवी सीता का इस दूध से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दूध से अभिषेक करते समय श्रीराम के मंत्रों का जाप भी करते रहें.  इस उपाय को करने से धन लाभ के योग भी बनते हैं.
  • राम नवमी पर अपने घर पर ही या किसी राम मंदिर में जाकर पूरी विधीपूर्वक भगवान श्रीराम की पूजा करें. इसक बाद 'श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥' इस मंत्र का तुलसी की माला से 5 माला जाप जरूर करें. आज के दिन यह उपाय करने से हर मनोकामना पूरी होती है.
  • आज के दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने के बाद उन्हें गाय के दूध से बनी केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं. पूजा के बाद इस खीर को पूरे परिवार साथ मिलकर खाएं. ऐसा करने से परिवार के आपसी सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है. इस उपाय से परिवार में चल रहे विवाद दूर होते हैं.
  • राम नवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा करने के बाद उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें. ग्रंथों में भगवान विष्णु को पीतांबरधारी बताया गया है यानी वो जो पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं. भगवान श्रीराम विष्णु के ही अवतार हैं. इसलिए आज के दिन उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और बाद में इस वस्त्र किसी ब्राह्मण को दान कर दें. इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है.
  • आज के दिन श्रीराम स्तुति करने से कार्यों में सफलता मिलती है. पूजा के समय इसका पाठ करने से हर तरह के समस्याओं से मुक्ति मिलती है.
  • अगर आपका दांपत्य जीवन सुखी नहीं है तो आज के दिन पति-पत्नी को साथ में भगवान राम और माता सीता की पूजा करनी चाहिए. माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है.

ये भी पढ़ें

नवरात्रि के नौवें दिन करें इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, होगी सिद्धि-बुद्धि की प्राप्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
Monthly Tarot Horoscope August 2026: अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर भूलकर भी न छुएं तवा-कढ़ाई! जानें राहु-केतु दोष से बचने का उपाय
नाग पंचमी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तवा और कढ़ाई? जानें राहु-केतु और वास्तु से जुड़ा इसका रहस्य!

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget