एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने की सही डेट

Raksha Bandhan Shubh Muhurt: रक्षाबंधन हर साल बहुत खुशी और उत्साह से मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार दो दिन मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस साल किस शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जाएगी.

Raksha Bandhan 2023 Date: हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. बदले में भाई भी अपनी बहन को हमेशा खुश रखने और उसकी हमेशा रक्षा करने का वादा करता है. आइए जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व किस दिन मनाया जाएगा.

इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाता है. इस साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है. हालांकि 30 अगस्त को पूर्णिमा वाले दिन भद्रा का साया है और  भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जाती है. भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता इसलिए इस साल रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा.

कब बांधी जा सकेगी राखी

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा. भद्रा की शुरुआत भी 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से होगी और रात 09 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी. 

ऐसे में 30 अगस्त को रात में 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है. 31 अगस्त को सावन की  पूर्णिमा सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है और इस समय में भद्रा नहीं है. ऐसे में 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक राखी बांधी ज सकती है. भद्रा की वजह से इस साल रक्षाबंधन 2 दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

30 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त- रात 09 बजकर 01 से रात 12 बजे तक
31 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त: सूर्योदय काल से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

भद्रा में इसलिए नहीं बांधी जाती है राखी

भद्राकाल में राखी ना बांधे जाने की पीछे एक पौराणिक कथा है. इसके अनुसार शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल में राखी बांध दी थी. माना जाता है कि इस वजह से रावण के पूरे कुल का सर्वनाश हो गया. इसलिए ऐसा माना जाता है कि भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जाती. माना जाता है कि भद्रा में राखी बांधने से भाई की उम्र कम होती है.

ये भी पढ़ें

इन 4 राशियों की कुंडली में जन्मजात होता है राजयोग, खूब कमाते हैं नाम और धन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2026: सिंह को पदोन्नति का तोहफा, मिथुन को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई कब? 22 और 28 अक्टूबर पर टिकी नजरें
CJP नेताओं की रिहाई का इंतजार: कानूनी पेच के बीच कुंडली में 22 और 28 अक्टूबर पर क्यों टिकी हैं नजरें?
आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget