एक्सप्लोरर

Rahu Transit 2022 : वृष राशि को परेशानी, बाधा और हानि से राहत देने जा रहा है राहु का गोचर, जॉब में मिलेगी सफलता

Rahu Transit 2022 : वृषभ राशि में ही अभी तक राहु विराजमान थे. लेकिन अब राहु इस राशि को छोड़कर जा रहे हैं. क्या होगा फल आइए जानते हैं, राशिफल (Rashifal).

Rahu Transit 2022 In Aries , Taurus Horoscope : वृष राशि वालों के लिए वैसे राहु लाभकारी माने गये है. क्योंकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र के साथ राहु की मित्रता है. कलयुग में राहु का प्रभाव बहुत अधिक प्राप्त होता है. प्रत्येक ग्रह का अपना स्वभाव, प्रकृति, चाल और प्रभाव होता है. राहु यदि देने पर आ जाए तो अकूत धन दौलत देता है और यदि नकारात्मक प्रभाव दे तो हालत भी खराब कर सकता है. राहु अभी तक वृष राशि में ही थे. लेकिन 12 अप्रैल 2022 को वृषभ राशि से मेष राशि में राहु गोचर करेगा. जानते हैं राशिफल-

दोस्ती में मिल सकता है धोखा
राहु के स्वभाव के अनुसार यह जब अशुभ भावों के संपर्क में आता है तो व्यक्ति के प्रति षड्यंत्र का कारण बनता है. अतः किसी भी बात में मित्रों व करीबियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, क्योंकि अत्यधिक भरोसा बड़ी समस्या का कारण बन सकता है. मित्रों और संबंधियों के साथ कोई बातचीत या काम हो रहा हो तो उन्हें बीच-बीच में चेक करते रहें ताकि आपका अंधविश्वास भारी न पड़ जाए. यह समय है अपनों में छुपे शत्रुओं को पहचान कर उनसे विशेष रूप से सावधान रहने वाला, लेकिन आपको इससे तनाव न लेते हुए सिर्फ सतर्क रहने की सलाह है. क्योंकि आप तनाव लेंगे तो आपकी मानसिक स्थिति शांतिपूर्ण नहीं हो पाएगी. जिसके कारण कार्य में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है.

Chanakya Niti : 'अधीत्येदं यथाशास्त्रं नरो जानाति सत्तमः ' चाणक्य के श्लोक में छिपा है सफलता का राज

दांपत्य जीवन को तनाव से मुक्त रखें
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर चलें छोटी-छोटी बातों को तूल न दें क्योंकि मानसिक तनाव दांपत्य जीवन में परेशानियों की मुख्य वजह बन सकता है. हल्का-फुल्का तनाव तो जाएगा लेकिन जल्दी ही इसका निजात पाने में सफल होंगे. आने वाले महीने में काफी हद तक आपको कुछ समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. 

भाग्य में वृद्धि होगी, लाभ की बनी है स्थिति
आपके बहुत समय से चल रहे पेंडिंग कार्य पूरे हो सकते हैं. आजीविका के  क्षेत्र  में  राहु सफलता प्रदान करेंगे. भाग्योन्नति का समय है. ऑफिस हो या व्यापारिक क्षेत्र लाभ होगा. आप इस समय अपने आकर्षित स्वभाव से लोगों को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे. मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को राहु उन्नति दिलाने वाला है. काम करने में मन लगेगा, आपके द्वारा की गई मेहनत भी रंग लाएगी. आपका खुशहाल स्वभाव ही सफलता की चाभी है, जिसके कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. भाई और मित्र आवश्यकता पड़ने पर हर कदम पर सहयोग करते दिखाई देंगे. यदि प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील चल रही है तो उस पर निर्णय लेने में सफलता मिलेगी, जिससे भविष्य में लाभ भी होगा.

उपाय: काले रंग का कुत्ता पालें व उसे रोज़ाना भोजन खिलाएं. घर में बनी आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा.

Weekly Horoscope: इस हफ्ते बदल रही है ग्रहों की राशि, सभी पर पड़ेगा प्रभाव, जानें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget