एक्सप्लोरर

Rahu Ketu Upay: हंसते-खेलते जीवन को नरक बना देते हैं ये दो पाप ग्रह, इन उपायों से बनाएं शुभ

Rahu Ketu Dosh Upay: कुंडली में राहु-केतु दोष होने पर हंसते-खेलते जीवन पर अचानक ग्रहण लग जाता है और परेशानियां शुरू हो जाती है. ज्योतिष में राहु-केतु दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं.

Rahu Ketu Dosh Upay: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया या पापी ग्रह कहा जाता है. अगर किसी की कुंडली में राहु या केतु की महादशा हो तो जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है. ऐसे लोग फिर चाहे कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें, उन्हें उसका फल नहीं मिलता. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुंडली में राहु-केतु की महादशा को बहुत ही खतरनाक माना जाता है. राहु-केतु की महादशी से ही खतरनाक कालसर्प दोष का भी निर्माण होता है. यही कारण है कि लोग राहु-केतु के नाम भी डरते हैं.

अगर आपकी कुंडली में भी राहु केतु की महादशा चल रही है तो जीवन में परेशानियां उठानी पड़ सकती है, क्योंकि इस दोष का जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. ऐसे में आपको ज्योतिषीय उपाय की मदद लेनी चाहिए और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करना चाहिए. आइये जानते हैं राहु-केतु दोष को दूर करने के उपाय.

कैसे जानें कुंडली में है राहु-केतु दोष

ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में राहु-केतु दोष हो तो लोगों को मानसिक तनाव रहता है. इस दोष के कारण आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है. अगर आपकी कीमती चीजें बार-बार खो रही है, अत्यधिक क्रोध आता है, मरे हुए सांप, छिपकली और पक्षी दिखाई दे रहे हैं, नाखून कमजोर होने लगे हैं, परिवार में कलह-क्लेश जैसी स्थिति है तो यह राहु-केतु के दोष का कारण हो सकते हैं.

इसके साथ ही राहु-केतु दोष स्वास्थ्य पर भी असर डालते हैं. इस दोष से व्यक्ति को सिर दर्द, त्वचा समस्या, रीढ़ की हड्डी, बालों का झड़ना, नसों में कमजोरी आदि से जुड़ी समस्याएं रहती हैं. यदि आपको भी ऐसे संकेत दिखे तो ज्योतिष की सलाह लें और राहु-केतु से जुड़े उपाय जरूर करें.

राहु-केतु दोष उपाय (Rahu Ketu Dosh Upay)

कुंडली में राहु दोष होने से जातक को नीले रंग के कपड़ों का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं केतु दोष होने पर गुलाबी रंग के कपड़ों का अधिक इस्तेमाल करें.

घर पर शेषनाग पर नृत्य करते हुए श्रीकृष्ण की फोटो लगाकर पूजा करें और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 21 बार जाप करने से भी यह दोष कम होत है.

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रुद्राक्ष की माला से पंचमुखी शिवजी के सामने बैठकर  ‘ऊं नम: शिवायमंत्र का जाप करें.

राहु दोष के लिए किसी ज्योतिषी की सलाह से शनिवार के दिन राहु के रत्न गोमेद को धारण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kalki Dham: आखिर संभल में ही क्यों बन रहा कल्कि धाम, जानें गर्भगृह से जुड़ी बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
Vastu Tips: घर के मंदिर में रोज कितने दीपक जलाने चाहिए? जानें सही नियम
Vastu Tips: घर के मंदिर में रोज कितने दीपक जलाने चाहिए? जानें सही नियम
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण
सूर्य ग्रहण के बाद बदलेंगे ग्रहों के समीकरण! इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
सूर्य ग्रहण के बाद बदलेंगे ग्रहों के समीकरण! इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget