एक्सप्लोरर

Pink Moon 2024: आज आसमान में दिखेगा ‘पिंक मून’ का नजारा , जानिए इसकी खासियत

Full Pink Moon 2024: मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 को चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर आसमान में 'पिंक मून' (Super Blue Moon) का अद्भुत चंद्रमा नजर आएगा. जो अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक बड़ा और चमकदार होगा.

Full Pink Moon 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है.ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन चंद्रमा का पृथ्वी पर अधिक प्रभाव रहता है.

शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्नान, दान और व्रत का महत्व है. लेकिन दुनियाभर में पूर्णिमा तिथि और पूर्णिमा के चांद का खास महत्व है.

आपको बता दें कि, आज मंगलवार 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा है और आज हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है. इसी के साथ आज आसमान में पिंक मून देखा जाएगा, जोकि एक खगोलीय घटना है.

वैज्ञानिकों के अनुसार आज चांद धरती के अधिक करीब होगा और चंद्रमा का आकार भी अन्य दिनों की तुलना में बड़ा नजर आएगा. आइये जानते हैं पिंक मून का महत्व और समय.

गुलाबी रंग से नहीं पिंक मून का कनेक्शन

अप्रैल महीने की पूर्णिमा के चांद को पिंक मून कहा जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आज चांद आसमान में पूरी तरह से गुलाबी नजर आएगा.

इसका नाम पिंक मून अप्रैल में कनाडा और अमेरिका में खिलने वाले एक फूल के नाम पर रखा गया है, जिसे मॉस पिंक कहा जाता है. इसलिए पिंक मून केवल नाम है और इसके नाम का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है.

वैज्ञानिकों के अनुसार, अन्य दिनों की तुलना में आज चंद्रमा थोड़ा सिल्वर और गोल्डन रंग में नजर आता है. दरअसल पूर्णिमा के दिन चांद पृथ्वी के करीब होता है, जिस कारण यह अन्य दिनों की तुलना में अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई पड़ता है. इसकी चमक 30 फीसदी और आकार 14 फीसदी तक बढ़ जाती है  

पिंक मून के अन्य नाम

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, 1979 में पहली बार सुपरमून को देखा गया था. एस्ट्रोनॉमर्स ने इसे पेरीजीन फुल मून का नाम दिया था.

इसके साथ ही इसे अलग-अलग देशों में सुपरमून, एग मून, फिश मून, स्प्राउटिंग ग्रास मून, फसह मून, पक पोया, फेस्टिवल मून और चैती पूनम आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है.

कितने बजे दिखेगा पिंक मून

आज मंगलवार को आसमान में पिंक मून का नजारा देखा जाएगा. पिंक मून की शुरुआत 23 अप्रैल सुबह 03:24 पर होगी, जोकि अगले दिन बुधवार, 05:18 तक देखा जाएगा.

बता दें कि इस मून को नंगी आंखों से देखने पर आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है. इसलिए आपको किसी तरह के लेंस या चश्मे की भी आवश्यकता नहीं है. आप अपने घर की खिड़की, बालकनी, छत या आंगन कहीं से भी पिंक मून के दुर्लभ चांद का दीदार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  हनुमान को क्यों कहा जाता दुनिया का सबसे सफल डिप्लोमेट?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget