एक्सप्लोरर

Palmistry: हथेली पर है भाग्य रेखा तो धन-दौलत की नहीं होगी कमी, बुद्धि के बल पर करेंगे राज

Palmistry: हथेली पर उलझी रेखाओं के तार आपके जीवन के रहस्यों का राज खोलती है. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली पर मौजूद रेखाएं भाग्य से भी जुड़ी होती है. आइये जानते हैं हथेली की भाग्य रेखा के बारे में.

Palmistry: हथेली पर भाग्यरेखा मणिबंध (जिस स्थान से हथेली शुरू होती है) से शुरू होते हुए मध्यमा उंगली के नीचे बने उभार तक जाती है. इस उभार के स्थान को शनि पर्वत (Shani Parvat) कहते हैं. भाग्य रेखा को शनि रेखा (Shani Rekha) के नाम से भी जाना जाता है. व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती हैं. इन्हीं रेखाओं में से एक रेखा भाग्य रेखा (Bhagya Rekha) कहलाती है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि हथेली पर भाग्य रेखा से व्यक्ति के भाग्यशाली होने का पता चलता है. भाग्य रेखा होने पर व्यक्ति हमेशा सुख-सुविधा से संपन्न बना रहता है. हथेली पर अच्छी भाग्य रेखा विकसित होने पर व्यक्ति को जल्दी ही किसी कार्य में सफलता प्राप्त हो जाती है. हथेली पर भाग्य रेखा कई तरह की होती जिसका अध्ययन करके व्यक्ति के भाग्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है.

हथेली पर कहां बनी होती भाग्य रेखा: हथेली पर भाग्यरेखा मणिबंध (जिस स्थान से हथेली शुरू होती है) से शुरू होते हुए मध्यमा उंगली के नीचे बने उभार तक जाती है. इस उभार के स्थान को शनि पर्वत कहते हैं. भाग्य रेखा को शनि रेखा के नाम से भी बोला जाता है.

हथेली पर कई तरह की बनती हैं भाग्य रेखा 

हथेली पर भाग्य रेखा तरह-तरह की होती है. जिन व्यक्तियों की हथेली पर भाग्य रेखा कलाई से शुरू होते हुए सीधे साफ और स्पष्ट रूप से बिना कटे हुए शनि पर्वत पर जाकर मिलती है, वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है. ऐसे व्यक्ति का कोई भी कार्य बहुत जल्द ही पूरा हो जाता है. व्यक्ति के पास धन दौलत की किसी भी तरह की कमी नहीं होती.

वहीं कुछ लोगों की हथेली पर भाग्यरेखा दो हिस्सों में बंट जाती हैं. एक हिस्सा शनि पर्वत पर जाकर मिलती है जबकि दूसरा हिस्सा गुरु पर्वत के पास जाकर मिल जाती है. इस तरह का भाग्य रेखा जिन लोगों की हथेली पर होता है वह व्यक्ति बहुत ही परोपकारी स्वभाव का होता है. ऐसा व्यक्ति अपने जीवनकाल में मान-सम्मान और अच्छी खासी पद प्रतिष्ठा को प्राप्त करता है.

कभी-कभी किसी व्यक्ति की हथेली में दो भाग्य रेखा बनी हुई होती है. दो भाग्य रेखा वाला जातक बहुत ही भाग्यशाली और अकूत धन संपदा अर्जित करने वाला होता है. ऐसे लोगों के जीवन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है. सफलता प्राप्त करने में ज्यादा बाधाएं नहीं आती है. जिन लोगों की हथेली पर भाग्यरेखा सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती है उन्हें भी जीवन में सुख की प्राप्ति होती है. ऐसे जातकों के जीवन में कभी भी कोई धन सबंधी परेशानियां नहीं आती. ऐसे लोगों के पास पैतृक संपत्ति होता है जिसके सहारे ये लोग खूब पैसे बनाते हैं.

बुद्धि के बल पर करते हैं सफलता हासिल

जिन लोगों के हाथ में विद्या रेखा अनामिका उंगली की तरफ झुकी हुई होती है ऐसे लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं. विद्या रेखा की शुरुआत अनामिका और मध्यमा उंगली के बीच से होती है. इस रेखा वाली व्यक्ति काफी बुद्धिमान होते हैं और बुद्धि के बल पर ही अच्छी सफलता हासिल करते हैं. ये लोग बिजनेस माइंडेड माने जाते हैं, इन लोगों के पास जिंदगी भर धन- धान्य की कमी नहीं  होती. ये लोग जिंदगी के पूरा मजे लेते हैं. साथ ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं. इन्हें कंजूसी पसंद नहीं होती.

अगर दो सूर्य रेखा हो तो: सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा सूर्य रेखा में जाकर मिल जाती है तो ऐसा व्यक्ति अचानक से धनवान बन जाता है. ऐसे लोगों का जीवन रातों रात बदल जाता है. जिस व्यक्ति की हथेली में दो-दो सूर्य रेखा मौजूद होती हैं ऐसे जातकों का जीवन काफी सौभाग्यशाली होता है. ये लोग राजनीति में सफल होते हैं और इनको कोई बड़ा राजनैतिक पद मिलता है. साथ ही इनको समाज में मान- प्रतिष्ठा भी खूब मिलती है.

एक से अधिक हो भाग्य रेखा: जिन लोगों के हाथ में एक से अधिक भाग्य रेखा होती हैं वे लोग भी काफी भाग्यशाली माने जाते हैं. ऐसे लोगों को लाइफ में धन की कभी कमी नहीं होती. साथ ये लोग लैविश लाइफ जीते हैं. इनकी सुख सुविधाओं में कोई कमी न हो इसके लिए ये काफी मेहनत करते हैं. ये ब्रांडेड चीजों में काफी पैसा खर्च करते हैं.

ये भी पढ़ें: Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है मिलता है 100 अश्वमेध यज्ञ के समान फल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: नाग पंचमी और सावन सोमवार पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: नाग पंचमी पर इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget