एक्सप्लोरर

Numerology: प्यार के मामले में ज्यादातर फेल रहते हैं इस राशि के लोग, लंबा नहीं चलता कोई रिश्ता

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शास्त्र अंकों और ज्योतिषीय तथ्यों का मेल है. किसी व्यक्ति की जन्म तिथि को एक-एक कर जोड़ने से जो अंक प्राप्त होता है, वह उस व्यक्ति का मूलांक कहलाता है.

Numerology Mulank 5: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक के व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातें बताई गई हैं. इसमें मूलांक 5 के लोगों को बहुत खास माना गया है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा.  मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक हैं. इसलिए इस मूलांक के लोग बहुत बुद्धिमान, साहसी और कर्मशील होते हैं. जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी खास बातें.

चुनौतियों को करते हैं स्वीकार

इस मूलांक के लोग हर तरह की चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और उनसे लड़कर सफलता हासिल करते हैं. यह लोग नई- नई योजनाओ को क्रियान्वित करते हैं और लाभ कमाते हैं. यह लोग व्यापार में हर तरह रिस्क लेने को तैयार रहते हैं. यह लोग किसी विषय को लेकर अधिक देर तक चिंता नहीं करते और न ही अधिक देर तक खुश या दुखी रहते हैं. ये लोग परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं. 

इन लोगों मे दूसरों को सम्मोहित करने का गुण होता है. यह लोग बड़ी आसानी से दूसरों से दोस्ती कर लेते हैं और उनसे अपना काम भी निकलवा लेते हैं. इस मूलांक के लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं. इन लोगों को कई भाषाओं का ज्ञान होता है. ये लोग चतुर और बुद्धिमान कहलाते हैं. मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं.

प्यार के मामले में रहते हैं असफल

विवाह या प्रेम संबंधों के मामलों में इस मूलांक के लोग ज्यादातर असफल रहते हैं. इनके प्रेम संबंध स्थिर नहीं होते हैं. प्रेम संबंधों में इन्हें कई बार हानि उठानी पड़ती है. सच्चे प्रेम के लिए इन्हें कभी-कभी बहुत इंतजार करना पड़ता है. मूलांक 5 वालों के ज्यादातर प्रेम सम्बन्ध धन के स्वार्थ में बनते हैं. यह लोग जल्द ही एक प्रेम सम्बंध को छोड़कर दूसरे के तरफ चले जाते हैं. कुछ मामलों में इनके दो विवाह की भी संभावनाए रहती हैं.

ये भी पढ़ें

30 साल बाद शनि देव ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget