एक्सप्लोरर

Numerology: हार नहीं मानते हैं इस डेट को जन्मे लोग, लोहे को पिघलाकर उसका आकार बदलने की ताकत रखते हैं

Numerology: अंक ज्योतिष में 8 नंबर शनि का अंक माना जाता है. इस मूलांक के लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं. यह लोग कड़ी मेहनत करते हैं और कभी हार नहीं मानते हैं.

Numerology: अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का खास महत्व होता है.  अंक ज्योतिष के माध्यम से किसी भी मूलांक के व्यक्तित्व, उसकी ताकत और कमजोरियों को जाना जा सकता है.

सभी अंको में मूलांक 8 वालों को बहुत खास माना जाता है. मूलांक 8 के लोग जन्मजात रूप से हार न मानने वाले और दृढ़निश्चयी होते हैं. किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. 

शनि की रहती है खास कृपा

नंबर 8 कर्म फलदाता शनि का अंक है. इस मूलाकं 8 के लोगों पर शनि देव की खास कृपा रहती है. शनि की कृपा से इस मूलांक के लोग बहुत मेहनती होते हैं. यह लोग कड़ी मेहनत से कभी नहीं घबराते हैं. यही वजह है कि शनि देव इन लोगों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं.

मूलांक 8 वालों की राह में कितनी ही चुनौतियां आ जाएं, ये उससे घबराते नहीं है और डटकर इसका मुकाबला करते हैं. जीवन में इन लोगों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है लेकिन यह लोग धीरे-धीरे ये सफलता की सीढ़ियां चढ़ जाते हैं.

महत्वाकांक्षी और दृढ़निश्चयी

मूलांक 8 वाले लोग अत्यधिक महत्वाकांक्षी और दृढ़निश्चयी होते हैं. इनमें जन्मजात नेतृत्व कौशल होता है और वो दूसरों को प्रेरित करने में सक्षम होते हैं. यह लोग दबाव में भी शांत रहकर काम करने में माहिर होते हैं.

हार न मानने का जज्बा इनके खून में होता है और वो अंतिम सांस तक प्रयास करते रहते हैं. मूलांक 8 के लोग लोहे को पिघलाकर उसका आकार बदलने की ताकत रखते हैं. इन लोगों में गजब का धैर्य और संयम होता है.

ये लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं और उसे प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. इस मूलांक के लोग किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से नहीं घबराते हैं. यह लोग दृढ़ संकल्पी और अनुशासित होते हैं. ये जो भी काम करते हैं, उसे पूरी लगन और मेहनत से करते हैं. 

सकारात्मक सोच

मूलांक 8 के लोग हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और चुनौतियों को अवसर के रूप में देखते हैं. इनमें भरपूर आत्मविश्वास होता है और वे अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास करते हैं. यह लोग किसी भी तरह के बंधन में बंधना पसंद नहीं करते हैं.

इन लोगों को बदलाव पसंद होता है. एक ही जगह पर टिक कर नहीं रहते हैं. यह लोग किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं. इन लोगों के अंदरहार न मानने का जुनून होता है इसलिए यह लोग जिंदगी में खूब तरक्की करते हैं.

ये भी पढ़ें

सुबह की ये आदतें हमेशा के लिए बदल देती हैं जीवन, तन-मन रहता है स्वस्थ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope: साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 6 July 2026: सौभाग्य योग से सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, लेकिन चंद्रमा-शनि का विष दोष बढ़ाएगा 3 राशियों की चिंता
सोमवार को सौभाग्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मिथुन राशि के युवाओं को मिलेगा बड़ी कंपनी से जॉब का बंपर ऑफर!

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget