एक्सप्लोरर

Grah Gochar November 2022: नवंबर में कब कौन सा ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन? देवताओं के गुरू बृहस्पति इस महीने वक्री से होगें मार्गी

Grah Gochar November 2022: नवंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होने जा रहा है. इस माह का सबसे बड़ा परिवर्तन मीन राशि में देखने को मिलेगा.

November 2022 Calendar: नवंबर का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है. चातुर्मास का समापन भी नवंबर में ही हो रहा है. पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2022, को कार्तिक शुक्ल की एकादशी है. इसे देव उठनी एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी और देव उत्थान एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु अपनी शय्या से उठाते हैं और पृथ्वी के समस्त कामों को अपने हाथों में ले लेते हैं. 

नवंबर में ग्रहों की चाल में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा. नवंबर माह में कौन-कौन से ग्रह किस राशि में अपनी स्थिति को बदल रहे हैं, आइए जानते हैं-

वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर 2022 (Venus Transit in Scorpio 2022)
नवंबर माह का पहला राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में होने जा रहा है. भोग विलास, प्रेम, रोमांस, सुख समृद्धि आदि के कारक शुक्र पंचांग के अनुसार 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में गोचर करेगें. शुक्र राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. लेकिन मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों को इस दौरान विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

वृष राशि में मंगल वक्री का प्रवेश (Mangal Vakri 2022)
मंगल वर्तमान समय में वक्री होकर मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. 13 नवंबर 2022, को मंगल का वृषभ राशि में गोचर होगा. मंगल यह राशि परिवर्तन वक्री अवस्था में ही होगा. मंगल का यह परिवर्तन सभी को प्रभावित करेगा. इस दौरान वृष, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों को सेहत और स्वभाव पर विशेष ध्यान देना होगा.

वृश्चिक राशि में बुध का राशि परिवर्तन (Mercury Transit in Scorpio)
13 अक्टूबर को मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है, वहीं इसी दिन वृश्चिक राशि में बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा. बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बिजनेस, कानून, त्वचा, दवा, लेखन, गायन आदि का भी कारक माना गया है. इस दौरान मेष, मिथुन, कन्या राशि वालों को वाणी और धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी की अवश्यकता है.

वृश्चिक संक्रांति नवंबर 2022 (Sun Transit 2022)
नंवबर में सूर्य का परिवर्तन वृश्चिक राशि में हो रहा है. पंचांग के अनुसार 16 नवंबर 2022 को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होगा. सूर्य के इस गोचर को वृश्विक संक्रांति भी कहा जाता है. इस दिन दान और पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है.

मीन राशि में गुरू मार्गी (Guru Margi 2022)
नवंबर माह का सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन मीन राशि में होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 24 नवंबर 2022 को मीन राशि में गुरू यानि बृहस्पति वक्री से मार्गी हो जाएंगे. गुरू के मार्गी होने से शुभता में वृद्धि होगी. इस प्रभाव मेष से मीन राशि तक के जातकों पर पड़ेगा.

Weekly Horoscope: मेष राशि से कन्या राशि तक के लोगों के लिए कैसे रहेगें आने वाले सात दिन, जानें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Kanya Rashifal 10 August 2026: करियर में नए मौके, सरकारी काम से होगा लाभ
करियर में नए मौके, सरकारी काम से होगा लाभ
Aaj Ka Singh Rashifal 10 August 2026: आर्थिक लाभ के संकेत, करियर में बढ़ेगा मान
आर्थिक लाभ के संकेत, करियर में बढ़ेगा मान
Aaj Ka Kark Rashifal 10 August 2026: खर्चों पर लगाम जरूरी, ऑफिस में बढ़ेगी परेशानी
खर्चों पर लगाम जरूरी, ऑफिस में बढ़ेगी परेशानी
Aaj Ka Mithun Rashifal 10 August 2026: धन लाभ के योग, काम में मिलेगी बड़ी सफलता
धन लाभ के योग, काम में मिलेगी बड़ी सफलता

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget