एक्सप्लोरर

घर में बाथरूम और टॉयलेट को कभी ना बनाएं एक साथ, वरना होगा ये वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये बिल्कुल भी उचित नहीं है. कहते हैं घर में शौचालय और स्नानघर भी वास्तु सम्मत होने ज़रुरी है। ताकि जीवन में आने वाली परेशानियां कुछ हद तक कम हो सके।

आज कल लोग घरों में अटैच टॉयलेट और बाथरूम बनवाना ज्यादा पसंद करते हैं. आज के दौर में जगह की कमी के कारण सिकुड़ते जा रहे घरों में यह काफी सुविधाजनक होते हैं. धीरे धीरे ये प्रचलन काफी बढ़ता जा रहा है.लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये बिल्कुल भी उचित नहीं है. कहते हैं घर में शौचालय और स्नानघर भी वास्तु सम्मत होने ज़रुरी हैं. ताकि जीवन में आने वाली परेशानियां कुछ हद तक कम हो सके. लेकिन अचैट बाथरूम और टॉयलेट के प्रचलन ने घर में वास्तु दोषों को और भी बढ़ा दिया है. सबसे पहले आपको बताते हैं अटैच टॉयलेट और बाथरूम से होने वाली परेशानियों के बारे में. 

मन और शरीर दोनों ही होते हैं प्रभावित

कहते हैं अटैच टॉयलेट और बाथरूम होने का असर घर में रहने वाले लोगों के मन और शरीर दोनों पर पड़ता है. इसके पीछे भी एक कारण है. स्नानघर में चंद्रमा का वास माना जाता है, जबकि शौचालय में राहू का वास. अगर दोनों को एक साथ बना दिया जाए तो चंद्रमा ग्रहण के कारण दोषपूर्ण हो जाता है. चूंकि चंद्रमा मन का कारका है और राहु विष का कारक. लिहाज़ा जल और विष की युति घर और घर में रहने वाले लोगों के लिए ठीक नहीं मानी जाती. मन के साथ साथ इसके बुरे परिणाम शरीर पर भी पड़ते हैं.

अटैच बाथरूम - टॉयलेट से लगने वाले वास्तु दोष

  • अगर आपके घर में स्नानघर और शौचालय अटैच है तो घर के सदस्यों के बीच अक्सर मनमुटाव बना रहेगा.
  • खासतौर से पति पत्नी के बीच वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है.
  • घर के भीतर अटैच टॉयलेट और बाथरूम से घर में नकारात्मकता आती है.
  • आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते बंद होते जाते हैं.
  • एक एक कर सदस्यों के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगती है.

किस दिशा में बाथरूम बनाना होता है उपयोगी

वास्तु शास्त्र की मानें तो किसी भी भवन की पूर्व दिशा में ही बाथरूम उपयुक्त माना गया है. जबकि शौचालय दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा के होना चाहिए. चूंकि दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा को विसर्जन के लिए सही माना गया है. लिहाज़ा यहां टॉयलेट का निर्माण उचित रहता है.

ये कर सकते हैं उपाय

वहीं अगर आपके घर में पहले से ही अटैच टॉयलेट और बाथरूम है. तो दोबारा तोड़कर उसे बनाने में काफी खर्चा आ सकता है. ऐसे में वास्तु दोष से बचने के लिए आप एक उपाय कर सकते हैं. आप दोनों के बीच एक पर्दा लगाकर उनमें पार्टिशन कर सकते हैं. इससे आप वास्तु दोष से बच जाएगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget