एक्सप्लोरर

Scorpio Monthly Horoscope: वृश्विक राशि वालों के लिए नवंबर का महीना है विशेष, देना होगा इन बातों पर ध्यान, जानें मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope November 2022: वृश्विक राशि का मासिक राशिफल (Masik Rashifal November 2022) क्या कहता है. पं. सुरेश श्रीमाली से आइए जानते हैं, नवंबर का राशिफल.

Scorpio Monthly Horoscope, Masik Rashifal November 2022, Vrishchik Rashi: पंचांग के अनुसार 1,2,19,20,28,29 नवंबर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बिजनेस में बढ़ोत्तरी (Growth) की बढ़िया संभावना हैं. 10 नवंबर तक द्वादश भाव में व 13 नवम्बर से आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे अपने बिजनेस को देश में बाहर पहुंचाने की आपकी कोशिश रफ्तार पकड़ सकती है.

21, 22, 23, 26, 27 नवंबर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे नवम्बर महीने में आपको अपनी मार्केटिंग (Marketing)  और प्रबंधन (Management) पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.  7,8,17,18 नवंबर को चन्द्रमा का द्वितीय भाव से षडाष्टक दोष रहेगा. जिससे कोई नया निवेशक भी रूचि दिखा सकता है और इस माह साझेदारी में नया स्टार्टअप (Start-up) शुरू करना भी ठीक रह सकता है.

वृश्चिक राशि- जॉब, करियर
7,8,26,27 नवंबर को चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिलना मुश्किल लगेगा. ये मुश्किल दौर गुजरेगा और आपके सपने पूरे होंगें, आशा, विश्वास और परिश्रम. 13 नवंबर से मंगल की चौथी दृष्टि दशम भाव पर होने से व्यक्तिगत जॉब प्रोफ़ाइल (Personal Job Profile) में काम की अधिकता बढ़ने की संभावना प्रबल है, धैर्य बनाए रखें. 12 नवंबर तक द्वादश भाव में व 16 नवम्बर से आपकी राशि में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे इस महीने में आपके ऑफिस या वर्कस्पेस में आपकी इज्जत अफजाही की पूरी उम्मीद है, ये आपके वर्षों के समर्पण का सुखद नतीजा होगा. राहु की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपका फोकस काम पर ही रहेगा. ऑफिस की राजनीति (Office Politics) से कुछ भी फर्क नहीं पड़ने वाला है. 

वृश्चिक राशि- लव रिलेशनशिप
1,2,19,20,28,29 नवंबर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे संबंधों में त्याग और प्रेम के मामले में आपका कोई सानी नहीं होगा. 10 नवंबर तक द्वादश भाव में व 13 नवम्बर से आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा. जिससे आपकी ऊर्जा किसी बड़े आयोजन को सुखद अंजाम तक पहुंचाएगी और आपको भविष्य के लिए भी कुछ अहम् जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. 11 नवंबर से शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लव पार्टनर के साथ आनंद रहेगा और भविष्य में शादी की शहनाई बजना तय हो सकता है. 

वृश्चिक राशि- शिक्षा
शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से अच्छे प्रयास करते हुए विद्यार्थियों को आगे के लिए नैतिक गुणों पर ध्यान देना होगा. 14,15,16,24,25 नवंबर को चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे विद्यार्थियों और शोध के छात्रों को इस पूरे महीने सामाजिक कार्यों और आयोजनों से सफल होने तक दूरी बना लेना हितकारी रहेगा.  गुरू पंचम भाव में विराजित होने से प्रतियोगी छात्र (Competitive Students) अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे, पर वे कुछ पशोपेश की स्थिति में भी रहेंगे.

वृश्चिक राशि- सेहत, ट्रैवल
3,4,21,22,23,30 नवंबर को चन्द्रमा का अष्टम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे नवम्बर में अपने किसी भी यात्रा को टालें नहीं, ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है. 7,8 नवंबर को षष्ठ भाव में चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा, जिससे मानसिक शांति तलाश में रहेगें.

वृश्चिक राशि- उपाय
2 नवंबर आंवला नवमी पर- अगर आप अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की इच्छा रखते हैं, तो आंवले के पेड़ की धूप-दीप से आरती करें. साथ ही अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दोनों हाथ जोड़कर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें. 4 नवंबर देवप्रबोधिनी एकादशी पर- अगर आप अपना मनपसंद जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो ऊँ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का जप करते हुए तुलसी के पौधे में केसर मिश्रित दूध अर्पित करें.

साथ ही भगवान विष्णु को भी केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं. 6 नवंबर वैकुण्ठ चतुर्दशी पर- अगर आप अपने किसी विशेष काम में लाभ सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो बेसन को देशी घी में भूनकर, उसमें पिसी हुई शक्कर मिलाकर, साथ ही हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर डालकर 21 लड्डू बनाएं, लेकिन अगर आप घर पर लड्डू बनाने में समर्थ नहीं है, तो बाजार से भी ला सकते हैं. अब विष्णु मन्दिर में जाकर या घर पर ही भगवान विष्णु को एक-एक करके वो लड्डू चढ़ाएं और हर बार लड्डू चढ़ाते समय श्री विष्णु का ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र बोलते हुए पूरे 21 लड्डू भगवान को चढ़ाएं और कपूर से भगवान की आरती करें. 16 नवंबर श्री काल भैरवाष्टमी पर- अगर आप अपने किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको विधिवत भैरव जी की पूजा करनी चाहिए और उनके निमित्त अमलतास के सूखे पुष्पों से हवन करना चाहिए.

November Horoscope 2022: मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!
टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!
वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?
रामलीला मैदान से शंखनाद: राहुल का सियासी कद बढ़ेगा या बढ़ेंगी मुश्किलें?
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ
कल का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मंगलवार को लेन-देन में बरतें सावधानी, इन 3 राशि वालों को हो सकता है नुकसान
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget