एक्सप्लोरर

Mercury Transit 2022 : बुध ग्रह का वृषभ राशि में हो चुका है गोचर, इन राशि वालों पर बरसने जा रही है लक्ष्मी जी कृपा

Mercury transit in Taurus in April 2022 : वृषभ राशि में बुध ग्रह का प्रवेश हो चुका है. बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि पर क्या शुभ-अशुभ प्रभाव डलेगा, जानते हैं राशिफल (Rashifal).

Mercury Transit 2022 : मेष राशि में बुध को गोचर हो चुका है. 25 अप्रैल को बुध ग्रह वृषभ राशि में आ चुका है. बुध का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि तक को प्रभावित करने जा रहा है. आपकी राशि पर बुध गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा, जानते हैं सभी राशियों का भविष्यफल.

  • मेष राशि (Aries)- इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा और अप्रत्‍याशित तरीके से आय होगी. वकील, मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम है. लवर्स के लिए भी यह समय अच्‍छा है.
  • वृषभ राशि (Taurus)- इस राशि के जातकों को अपने जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा. जीवन आर्थिक रूप से संपन्न होगा. नई नौकरी प्राप्त होने के अच्छे अवसर मिलेंगे. करियर में तरक्‍की मिलेगी. कारोबारियों को लाभ होगा. जातक नया घर बनवाना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छा अवसर है.  
  • मिथुन राशि (Gemini)- बुध आपकी राशि के स्वामी हैं. बुध अब अपने मित्र शुक्र की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. वृषभ राशि में आने पर बुध स्वयं को काफी सहज महसूस करेंगे. जिसका असर आपकी राशि पर भी देखने को मिलेगा. इस दौरान बुध आपके सुखों में वृद्धि करेंगे. भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं. धन का महत्व समझेंगे और इसका सोच समझ कर निवेश करेंगे. दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा. विद्यार्थियों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा. लेकिन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा. 
  • कर्क राशि (Cancer)- बुध ग्रह का यह गोचर इस राशि के जातकों को मनोवांछित फल देगा. जातकों की आय में अच्छी वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन या वेतन में वृद्धि के अवसर मिलने की संभावना है.  हर निवेश में लाभ मिलेगा.
  • सिंह राशि (Leo)- बुध ग्रह के इस गोचर से सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों एवं बॉस का सहयोग मिलेगा और वे अपने आप को साबित भी कर पायेंगे तथा धन-वैभव, सुख समृद्धि और मान-सम्मान अर्जित कर सकेंगे. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है.
  • कन्या राशि (Virgo)- बुध ग्रह का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अति उत्तम है. इन्हें नौकरी के कई अवसर मिलेंगे. कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ़ मिलेगी. आय में वृद्धि होगी. क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा.
  • तुला राशि (Libra)- शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और बुध आपके घर में आ रहे हैं. जिस कारण धन संबंधी मामलों में अच्छे फल प्राप्त होने का संकेत मिल रहा है. 29 अप्रैल के बाद चीजों में काफी सुधार महसूस करेंगे, जिन कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो रही है तो उन्हें पूरा कर सकेंगे. इस दौरान आप रूके हुए प्रोजेक्ट को गति दे सकते हैं. कर्ज आदि की समस्या से भी निजात पा सकते हैं. वाहन लेने की योजना बना सकते हैं. जो विद्यार्थी विदेश पढ़ाई करने जाना चाहते हैं उन्हें लिए समय अच्छा है. दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है. काम की अधिकता के बीच परिवार पर ध्यान देना होगा.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)-  बुध का गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. इस दौरान मान सम्मान में वृद्धि होगी. जॉब में  प्रमोशन की स्थिति बन सकती है या फिर सैलरी बढ़ सकती है. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. पार्टनरशिप से लाभ होगा. व्यय अधिक होगा, इस पर कंट्रोल करना होगा. सेहत का ध्यान रखें. रणनीति बनाकर कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी.
  • धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में प्रमोशन और बड़े पद प्राप्त होने के अवसर मिल सकते हैं. इन जातकों को कार्यस्थल पर कर्मियों एवं सहयोगियों का समर्थन मिलेगा.
  • मकर राशि (Capricorn)-  बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए कुछ मामलों में चुनौती लेकर आ सकता है. लेकिन लव, रोमांस, शिक्षा और संतान के मामले में शुभ परिणाम प्रदान करेगा. इस दौरान यदि आप नई जॉब की तलाश में हैं तो ये तलाश बुध पूरी करा सकते हैं. इसके साथ रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे. किसी प्रोजेक्ट के पूरा करने में आ रही चुनौती और बाधा भी दूर होंगी.
  • कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि के जातकों को बुध का गोचर जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा करने जा रहा है. इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है. धन के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. खेलते समय और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
  • मीन राशि (Pisces)-  बुध राशि परिवर्तन कुछ मामलों में अच्छे परिणाम प्रदान करने जा रहा है. धन की वृद्धि होगी. करियर को गति प्रदान करेगा. जो लोग गणित, डाटा आदि के कार्य से जुड़े हैं, बुध उन्हें अच्छी सफलता प्रदान कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है. खानपान पर ध्यान दें. बड़े भाई बहनों से संबंध मधुर बनेंगे.

Weekly Horoscope : सभी राशियों के लिए ये सप्ताह है होने जा रहा है विशेष, लेकिन इस राशि के लोगों को रहना होगा सावधान

Astrology : ऑफिस में बॉस से नहीं बनती है तो सूर्य ग्रह को बनाएं मजबूत, ये उपाय आपको बॉस की डांट से बचाएंगे

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 9 July 2026: करियर में मिल सकती है खुशखबरी, व्यापार में बनेगा लाभ का योग, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
करियर में मिल सकती है खुशखबरी, व्यापार में बनेगा लाभ का योग, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
Aaj ka Kumbh Rashifal 9 July 2026: करियर में बढ़ेगा प्रभाव, व्यापार में मिलेंगे नए अनुबंध, रिश्तों में आएगी मजबूती
करियर में बढ़ेगा प्रभाव, व्यापार में मिलेंगे नए अनुबंध, रिश्तों में आएगी मजबूती
Aaj ka Makar Rashifal 9 July 2026: व्यापार में बरतें सावधानी, कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, रिश्तों में बढ़ सकती है चुनौती
व्यापार में बरतें सावधानी, कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, रिश्तों में बढ़ सकती है चुनौती
Aaj ka Dhanu Rashifal 9 July 2026: करियर में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, व्यापार और निवेश में बनेंगे लाभ के योग
करियर में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, व्यापार और निवेश में बनेंगे लाभ के योग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget