एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2025: मकर सक्रांति पर सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, कैसा रहेगा सभी राशियों पर इसका असर

Makar Sankranti 2025: सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है. 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे और एक माह तक इसी राशि में रहकर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे.

Makar Sankranti 2025: मंगलवार, 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर संक्रांति को पूरे देश में त्योहार के रूप में मनाया जाता है और इस दिन तीर्थ में स्नान और दान का विशेष महत्व रहता है. सूर्य का मकर राशि में गोचर एक महीने के लिए सभी राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा, इसे हम ज्योतिष के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं.

सूर्य गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव (Surya Gochar 2025 Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope): मेष वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा. संतान की ओर से कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है तथा स्वास्थ्य संबंधित जितने दिक्कतें चलती आ रही थी, वह सभी समाप्त होगी. इसके साथ सामाजिक कार्यों में मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी तथा व्यवसाय करने वाले जातकों को भी बड़े स्तर का लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन भी संतुलन बना रहेगा तथा सुख के साधनों में वृद्धि होगी. नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रमोशन के अवसर सामने आ सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope): वृषभ राशि के लिए भी यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा. इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ के योग हैं. धार्मिक कार्य में रुचि बनी रहेगी तथा पदोन्नति के भी आस और प्रबल है. भाई बंधुओ से कोई मनमुटाव चल रहा था तो, वह समाप्त हो सकता है तथा अपने वैवाहिक जीवन में चले आ रहे उतार चढ़ावों में भी कुछ राहत महसूस करेंगे. संतान पक्ष से कुछ चिंताएं हो सकती हैं तथा धन कि अचानक हानि के योग भी बनेंगे.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope): आपकी राशि के लिए यह समय संघर्षकारी रहेगा. कड़ी मेहनत करने के बाद भी शुभ परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में भी कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी और नेत्रों में कष्ट के योग भी बनेंगे. हालांकि लंबे समय से जो धन की दिक्कत चली आ रही थी वह कम हो जाएगी. धार्मिक कार्यों में जितना अधिक समय देंगे उतना ही लाभ स्वयं को मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer Horoscope): कर्क वालों के लिए यह परिवर्तन धन का लाभ देगा. इस समय पदोन्नति की संभावना है तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए भी उन्नति के बड़े अवसर मिलने वाले हैं. जो जातक रिसर्च संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए विशेष तौर पर लाभ मिलेगा. राजनीति से जुड़े हुए लोगों को यदि लंबे समय से दिक्कतें थीं तो वह दिक्कत है कुछ कम हो जाएंगी. वैवाहिक जीवन में भी संतुलन बनेगा तथा परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा.

सिंह राशि (Leo Horoscope): सिंह के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय कुछ अच्छा नहीं कहा जाएगा. शत्रुओं के द्वारा परेशान किया जा सकते हैं तथा अचानक ही कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है. शत्रु भले षड्यंत्र करके स्वयं को छिपा लें, लेकिन किसी न किसी प्रकार से शत्रु की पहचान हो जाएगी. संतान के सहयोग से कोई बड़ा कार्य करने में सफलता मिलेगी और भूमि संबंधित कोई विवाद चल रहा था तो उसमें सुधार हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo Horoscope): कन्या वालों के लिए यह गोचर कुछ मिला-जुला रहेगा. ना तो अधिक लाभ के योग हैं ना तो अधिक हानि के योग है. इस समय निर्वाह के लायक धन प्राप्ति होगी तथा खर्च बने रहेंगे. अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ सकते हैं तथा व्यर्थ की यात्राएं भी स्वयं को परेशानियां कर सकते हैं.

तुला राशि (Libra Horoscope): आपके लिए यह समय बेहद अच्छा रहने वाला है. इस समय प्रॉपर्टी संबंधित कोई बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं तथा कमाई के नए साधन भी मिलेंगे. जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उनके व्यवसाय में आशा से अधिक वृद्धि होगी तथा जीवनसाथी की ओर से भी कोई बड़ा शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क से लाभ दिला सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope): आपके लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है. स्वास्थ्य संबंधित चली आ रही दिक्कतें दूर होगी तथा पिता की ओर से भी कोई लाभ मिल सकता है. अपनी मेहनत से कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे तथा भाई बहनों से भी सहयोग मिलता रहेगा. सुख सुविधा के साधन भी बढ़ेंगे तथा धन के रास्ते भी खुले रहेंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए सफलता मेहनत के अनुरूप मिल जाएगी.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आपकी राशि के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है. कहीं से अचानक में धन प्राप्ति हो सकती है तथा संतान संबंधित जो चिंता परेशानियां चल रही थी, उनमें भी कुछ हद तक राहत मिलेगी. पिता की ओर से सहयोग मिलता रहेगा तथा परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा. आंखों में छोटी-मोटी दिक्कत की संभावना बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन अच्छा चल रहेगा तथा कार्य स्थल में भी सहयोग मिलता रहेगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope): मकर वालों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा. इस समय कमाई के साधन सामान्य बने रहेंगे तथा वैवाहिक जीवन में चली हुई थल-पुथल समाप्त होगी. भूमि संबंधित कोई विवाद चल रहा था तो उसमें कुछ राहत मिल सकती है तथा प्रॉपर्टी खरीदने का यदि विचार हो तो पहले अच्छी तरह से जांच पर कर लें. इस समय कहीं से अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): कुंभ वालों के लिए यह समय वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ उथल-पुथल भर रह सकता है. इस समय शत्रु की ओर से की जाने वाली परेशानियों में कुछ राहत मिलेगी तथा अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं. कड़ी मेहनत के परिणाम कुछ हद तक सही मिलेंगे लेकिन आशा के अनुरूप परिणाम मिलने में दिक्कत रहेगी. संतान की ओर से समय अच्छा रहेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope): मीन वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है. नौकरी करने वाले जातकों को कहीं से धन लाभ मिल सकता है तथा भाग्य भी उनका अच्छा साथ देगा. शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए समय अच्छा रहेगा तथा संतान की ओर से भी शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. विद्यार्थियों को अध्ययन में जो परेशानियां चली आ रही थी दूर होगी तथा भौतिक विकास संबंधित कार्यों के लिए यह समय अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कल्पवास क्या होता है, जानिए कुंभ में इसके नियम, महत्व और लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget