एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023 Snan: मकर संक्रांति पर क्यों माना जाता है गंगा स्नान का इतना महत्व? जानें यह पौराणिक मान्यता

Makar Sankranti Significance: मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का खास महत्व होता है. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. जानते हैं इसके बारे में.

Makar Sankranti 2023 Snan: आज मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार धूमधाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान-दक्षिणा का विशेष महत्व होता है. आज के दिन काले तिल से सूर्य देव की पूजा की जाती है. मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण होता है. हिंदू धर्म में सूर्य का दक्षिण से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ना बहुत शुभ माना गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य पूर्व से उत्तर की ओर गमन करता है, तब उसकी किरणें सेहत और शांति को बढ़ाती हैं. उत्तर की ओर गमन करते हुए सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए इसे मकर संक्रांति भी कहा जाता है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना इतना शुभ क्यों माना जाता है.

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान क्यों शुभ माना जाता है?

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व होता है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. कथा के अनुसार महाराजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों के तर्पण के लिए वर्षों तक घोर तपस्या की. उनकी इस कठिन तपस्या को देखकर गंगा जी को पृथ्वी पर आने को मजबूर हो गईं. मकर संक्रांति के दिन ही गंगा जी स्वर्ग से पृथ्वी लोक पर अवतरित हुईं थीं और इसी दिन महाराजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों का तर्पण किया था. इसके बाद उनके पीछे चलते-चलते गंगा जी कपिल मुनि के आश्रम से होते हुए सागर में समा गईं. तभी से मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान बहुत शुभ माना जाने लगा.

मकर संक्रांति का महत्व

हिंदू धर्म में इसे आस्था का महापर्व भी कहा जाता है. इस अवसर पर स्नान, दान, धर्म और पूर्वजों को तर्पण करने का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन देशभर में कई जगह मेला भी लगता हैं. इस मौके पर लाखों श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान, धर्म करते हैं. मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले धार्मिक कार्यों का उल्लेख मत्स्य पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है. पूजा-अर्चना के लिए उत्तरायण काल विशेष फलदायी होता है.

ये भी पढ़ें

मकर संक्राति पर आज भूलकर भी ना करें ये 7 काम, सूर्य देव हो जाएंगे नाराज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kumbh Weekly Rashifal 10-16 August 2026: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी
कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 10 अगस्त 2026 वृषभ, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं कर्क वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
टैरो राशिफल 10 अगस्त 2026 वृषभ, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं कर्क वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
15 अगस्त से बदल जाएगी भारत की कुंडली, अगले 55 दिन मोदी सरकार के लिए क्यों होंगे अहम?
12 साल बाद उच्च के गुरु, फिर भी सरकार के लिए भारी रहेंगे 55 दिन...क्या कहती है भारत की कुंडली?
Sawan Second Somwar 2026: 10 अगस्त को शिव मंदिर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, पूजा की 7 छोटी गलतियां जो अनजाने में लगभग हर भक्त करता है
Sawan Somwar 2026: 10 अगस्त को शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget