एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि से पहले बाबा महाकाल की नगरी में 9 दिन सजेगा शिव जी का दरबार, मनाई जाएगी शिव नवरात्रि

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है. इस पर्व को शिव भक्त बहुत धूम-धाम से मनाते हैं. वहीं बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन शिव रात्रि के दौरान शिव नवरात्रि मनाती है.

Mahashivratri 2024: उज्जैन का महाकाल मंदिर (Mahakaal Mandir) शिव जी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. उज्जैन को महाकाल की नगरी कहा जाता है. शिवरात्रि के दौरन शिव जी यह नगरी एक अलग ही अंदाज में नजर आती है. उज्जैन का महाकाल मंदिर शिव जी के जयकारों से गूंज उठता है. साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024, शुक्रवार के दिन पड़ रही है.

शिवरात्रि से पूर्व नवरात्रि तक महाकाल के मंदिर में  भगवान महाकाल यानि शिव जी के 9 दिन 9 अलग-अलग रूपों के दर्शन किए जा सकते हैं. यानि 29 को शिव नवरात्रि (Shiv Navratri) शुरू हो जाएगी. महाकाल के इन 9 रूपों को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. शिव नवरात्रि का समय बहुत खास होता है. जिसके आखिरी दिन शिवजी को दुल्हे के रूप में साजाया जाता है. शिवरात्रि का दिन होता है इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इन 9 दिनों को बहुत विशेष माना जाता है और मंगल गीत गाएं जाते हैं और पर्व मनाया जाता है. आइये जानते हैं कौन से होते हैं शिव जी के वो 9 रूप.

पहला दिन वस्त्र धारण
शिवरात्रि से पहले के 9 दिन विशेष हैं. शिव नवरात्रि के पहले दिन बाबा महाकाल का चंदन से श्रृंगार किया जाता है और जलाधारी पर हल्‍दी चढ़ाई जाती है.

दूसरा दिन शेषनाथ
दूसरे दिन बाबा महाकाल का शेषनाग रूप में श्रृंगार किया जाता है, इस दिन बाबा महाकाल भक्‍तों को शेषनाग रूप में दर्शन देंगे.

तीसरा दिन घटाटोप
तीसरे दिन बाबा महाकाल भक्‍तों को घटाटोप रूप में दर्शन देंगे.

चौथा दिन छबीना
चौथे दिन बाबा महाकाल का छबीना श्रृंगार किया जाता है, जो कि ए‍क नवयुवक स्‍वरूप होता है. बाबा महाकाल का श्रृंगार एक राजकुमार की तरह किया जाता है.

पांचवां दिन होल्कर
शिव नवरात्रि के पांचवें दिन महाकाल बाबा को होलकर परंपराओं के अनुसार सजाया जाएगा.

छठा दिन मनमहेश
शिव नवरात्रि के छठवें दिन बाबा महाकाल को मनमहेश के रूप में सजाया जाएगा, इस रूप में भगवान शिव के रूप में महाकाल का श्रृंगार होगा.

सातवां दिन उमा महेश
सातवें दिन बाबा महाकाल माता पार्वती के साथ उमा-महेश के रूप में भक्‍तों को दर्शन देते हैं, इस दिन महाकाल बाबा और मां पार्वती दोनों का स्‍वरूप भक्‍तों को दिखता है.

आठवां दिन शिव तांडव
आठवें दिन बाबा महाकाल शिव तांडव के रूप में भक्‍तों को दर्शन देते हैं, इस स्‍वरूप में महाकाल का रौद्र रूप भक्‍तों को देखने को मिलता है.

नवें दिन निराकार
शिव नवरात्रि के आखिरी दिन में महाकाल को दूल्‍हे के रूप में सजाया जाता है. कई क्विंटल फूलों का सेहरा बाबा को पहनाया जाता है.

यह भी पढ़ें

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर लाएं शिवजी से जुड़ी ये 5 शुभ चीजें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, मेष, वृष और तुला सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, मेष, वृष और तुला सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget