एक्सप्लोरर

Libra Weekly Horoscope 2025: तुला राशि वालों को मिलेगा पैतृक संपत्ति का लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope (16 To 22 March 2025): मार्च का तीसरा सप्ताह तुला राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानें तुला के साप्ताहिक राशिफल में क्या खास है (tula Saptahik Rashifal).

Libra Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह सप्ताह यानी 16 से 22 मार्च 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे तुला राशि वालों के लिए मार्च महीने के नए सप्ताह के आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे.

बात करें तुला (Tula Rashi) की तो, यह राशिचक्र की सातवीं राशि है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. ज्योतिष के अनुसार 16-22 मार्च तक का समय तुला राशि वाले लोगों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है. आइए जानते हैं तुला राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal 2025)

  • सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभता लेकर आया है. आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है.
  • कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है अथवा दुश्मन स्वयं ही आपसे सुलह की पहल कर सकते हैं. परिवार वालों के बीच में उपजी गलतफहमियां किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी. नौकरी पेशा वालों अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे.
  • बिजनेस में उन्नति होगी. सप्ताह के मध्य में लग्जरी लाइफ से जुड़ी चीजों पर खर्च करने की प्लानिंग बना रहे है, तो आप कुछ दिनों के बाद ही करें तो आपके लिए बैहतर रहेगा. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही समस्या दूर होगी. अचानक से स्वजनों के साथ किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी.
  • रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा. आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदमय बना रहेगा. प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. प्रेमी की तरफ से कोई सरप्राइड गिफ्ट मिल सकता है. ससुराल पक्ष से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी. छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: Taurus Weekly Horoscope 2025: पटरी पर सरपट दौड़ेगी जीवन की गाड़ी, वृषभ वाले पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget