एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 15 June 2024: मेष, वृषभ, मिथुन, कुंभ राशि वाले व्यापारियों पर होगी शनि देव की कृपा, जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल यानि शनिवार का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कुंभ राशि सहित सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें 15 जून शनिवार का राशिफल (Horoscope Tomorrow). In

Kal Ka Rashifal 15 June 2024: कल का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष है. शनिवार का दिन शनि देव ( Shani Dev) को समर्पित है. शनि देव किन राशियों को अपना आशीर्वाद देंगे? आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष-शनिवार का राशिफल (Mesh Rashi)

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपका समय बहुत अच्छा गुजरेगा, आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा, कल आप अपनी नौकरी के बदलाव के बारे में सोच सकते हैं.

आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु मौसम के बदलाव के कारण खांसी जुकाम से आप परेशान हो सकते हैं.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

कल आपके परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. छात्रों की बात करें तो आज छात्र अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए दूसरे शहर में एडमिशन ले सकते हैं.

प्रेमी जातकों की बात करें तो आज प्रेमियों की लव लाइफ अच्छी चलेगी,  वह अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं.

वृषभ-शनिवार का राशिफल (Vrish Rashi)

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को मन लगाकर करेंगे, जिससे आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, वाहन चलाने में थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है.

युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं,  जहां पर वह बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे.

आपके घर की महिलाएं कल खरीदारी करने के लिए शॉपिंग मॉल इत्यादि में जा सकती हैं, परंतु अपनी जेब के अनुसार ही धन खर्च करें तो अच्छा रहेगा, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे, उनका व्यापार बहुत अधिक तरक्की कर सकता है. 

मिथुन-शनिवार का राशिफल (Mithun Rashi)

कल का दिन थोड़ा सा तनाव वाला हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपके कार्य की अधिकता के कारण आपको बहुत अधिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है,  जिसके कारण आपका मन भी परेशान हो सकता है.

आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब हो सकता है, आपका किसी प्रकार का ऑपरेशन भी हो सकता है,  जिसके कारण आप बहुत अधिक टेंशन में आ सकते हैं, पेट संबंधित परेशानियों से आप बहुत अधिक टेंशन में रहेंगे.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. कल आप किसी भी व्यक्ति को धन उधार ना दें, अन्यथा वह व्यक्ति आपका धन वापस करने में परेशान कर सकता है.

छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, उनका मन पढ़ाई में लगा रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई के लिए बहुत अधिक सीरियस रहेंगे.

कल आप किसी काम के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं. संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपकी संतान यदि विवाह के योग्य है तो उनकी शादी पक्की हो सकती है. 

कर्क-शनिवार का राशिफल (Kark Rashi)

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है और आपको अपने सहकर्मियों से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसको सुनकर आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.

कल आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा, खांसी जुकाम इत्यादि की समस्या आपको परेशान कर सकती है. कार्य अधिक होने के कारण आपको आराम कम मिलेगा, परंतु आप काम के बीच-बीच में आराम अवश्य करें, तभी आपका शरीर स्वस्थ हो सकता है.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा टेंशन में रहेंगे, इसके कारण आपको बहुत अधिक क्रोध आ सकता है, परंतु आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी से भी गलत बात ना करें तो अच्छा रहेगा, नहीं तो आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है.

युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने करियर पर बहुत अधिक ध्यान दें, अन्यथा आपको करियर में बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह-शनिवार का राशिफल (Singh Rashi)

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपका कामकाज बहुत अच्छा चलेगा, आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी की गलत बातों में न फंसे आपकी सेहत की बात करें तो कल आपका स्वास्थ्य पहले से कुछ ठीक रहेगा, जिसके कारण आपको बहुत अधिक संतुष्टि रहेगी.

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला हल्का रहेगा. इन जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. गुस्से पर काबू रखें, विवाद हो सकता है.

युवा अपने करियर पर ध्यान दें. सेहत नरम रहेगी.व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को आज बहुत अधिक सावधानी के साथ रहना होगा, अन्यथा, उनके व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता किसी भी प्रकार का धन का निवेश ना करें तो अच्छा रहेगा.

युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को कल करियर की और विशेष ध्यान देना होगा. प्रेमी जातक अपने लव पार्टनर के साथ में बहुत अधिक अच्छा समय बिताएंगे.

कन्या-शनिवार का राशिफल (Kanya Rashi)

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपका समय बहुत अधिक अच्छा बीतेगा, आपके अधिकारियों की अनुपस्थित होने के कारण आप अपने दफ्तर में अपने कर्मचारियों के साथ में बहुत अधिक मौज मस्ती कर सकते हैं.

आपकी सेहत की बात करें तो कल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा. आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो बड़े व्यापारियों का व्यापार कल मध्यम रहेगा, परंतु छोटे व्यापारियों को मोटा लाभ प्राप्त हो सकता है.

युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां पर बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे, आप अपने सामान की सुरक्षा भी करेंगे नहीं तो आपका कोई सामान चोरी हो सकता है.

आपके परिवार में आज शांति का माहौल रहेगा,  जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न भी रहेगा. 

तुला-शनिवार का राशिफल (Tula Rashi)

कल का दिन सही रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपकी आपके अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

आपकी सेहत की बात करें तो कल आपका स्वास्थ्य  सामान्य रहेगा, आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें और चलने में थोड़ा सा सावधानी बरतें, आपका पैर मुड़ने के कारण आपको चोट लग सकती है.

कल आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, झगड़े को कम करने की कोशिश करें, बढ़ने से झगड़ा और अधिक बढ़ सकता है.

युवा जातकों की बात करें तो यदि आपका कहीं पर प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.

छात्रों की बात करें तो छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा गलत दोस्तों की संगत में भी पड़ सकते हैं.

वृश्चिक-शनिवार का राशिफल (Vrishchik Rashi)

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपको बहुत ही संभाल कर कार्य करना होगा, अन्यथा आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, जिसके कारण आपका दफ्तर में नाम खराब हो सकता है. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अपने बड़े अधिकारियों को उल्टा जवाब ना दें.

आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है तो वह आपको परेशान कर सकती है, आपके चश्मे का नंबर भी बदल सकता है.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी.

छात्रों को कल अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान देना होगा.

धनु-शनिवार का राशिफल (Dhanu Rashi)

कल का दिन मिलाजुला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा. आपकी सेहत की बात करें तो कल आपकी सेहत पहले की अपेक्षा कुछ गिरी गिरी महसूस होगी.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार से संबंधित कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अभी के लिए रुक जाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

छात्रों की बात करें तो छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, तभी उन्हें सफलता की प्राप्ति हो सकती है. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अभी कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं, वहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे और संतान की ओर से आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा.

आपकी संतान आपका नाम रोशन कर सकती है, जिससे आपको मान सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी. यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. 

मकर-शनिवार का राशिफल (Makar Rashi)

नौकरी करने वाले जातकों की बात करेंगे तों कल आप अपने दफ्तर में तरक्की के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, आपके कार्य से आपके अधिकारी बहुत अधिक खुश रहेंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा.

आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपको माइग्रेन की बीमारी है तो आप अपनी दवाई लेते रहें, आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा, व्यापार करने वाले जातक ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करने के लिए किसी प्रकार का ऑफर दे सकते हैं.

युवा जातकों को कल अपने योग्यता के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनसे उनका मन बहुत अधिक खुश रहेगा. प्रेमियों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं.

वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है. कल आपके परिवार में किसी बात को लेकर कोई बहस हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल तनाव वाला रहेगा.

कल आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने और खास मित्र से हो सकती है, जिससे मिलकर आप बहुत अधिक खुश होंगे.  

कुंभ-शनिवार का राशिफल (Kumbh Rashi)

कल का दिन सही रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में किसी से भी धन उधार ना लें, आपको उधार लिया हुआ पैसा वापस करने में बहुत अधिक परेशानी का सामना कर सकता है.

आपकी सेहत की बात करें तो कल आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ेगा.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन बढ़िया रहेगा, व्यापार में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, आपका व्यापार बहुत अधिक अच्छा चलेगा.

छात्रों की बात करें तों यदि छात्र पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जहां पर उनका मन भी पढ़ाई करने में अधिक लगा रहेगा, उनके लिए कल का दिन बहुत दिन अच्छा रहेगा. 

मीन-शनिवार का राशिफल (Meen Rashi)

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा.

आपकी सेहत की बात करें तो कल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु आप खानपान में थोड़ी सी सावधानी बरतें.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो आप अपनी प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश करना अगर चाहते हैं तो आपके लिए यह समय बहुत अधिक अच्छा रहेगा.

छात्रों की बात करें तो छात्र अपनी पढ़ाई की और विशेष ध्यान दें, गलत दोस्तों की संगत से दूर रहें. युवा जातक भी अपने करियर की ओर विशेष ध्यान लगाएं, हायर एजुकेशन के लिए बाहर पढ़ने के लिए भी जा सकते हैं.

Vastu Tips: इस दिशा में रखे पेड़-पौधे बढ़ाते हैं तनाव, घर में होते हैं लड़ाई-झगड़े

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: आज 2 जून को बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि में है 'राजयोग'? जानें सटीक राशिफल
आज 2 जून को बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि में है 'राजयोग'? जानें सटीक 'आज का राशिफल'
Aaj ka Meen Rashifal 2 June 2026: मीन राशि दसवें चंद्रमा के प्रभाव से काम की होगी चौतरफा सराहना, योग्यतानुसार टीम में करें काम का बंटवारा
मीन राशिफल 2 जून 2026 दसवें चंद्रमा के प्रभाव से काम की होगी चौतरफा सराहना, योग्यतानुसार टीम में करें काम का बंटवारा
Aaj ka Kumbh Rashifal 2 June 2026: कुंभ राशि कर्मचारियों की क्रिएटिविटी को मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, विजनरी आइडिया के लिए मिलेगी बड़ी तारीफ
कुंभ राशिफल 2 जून 2026 कर्मचारियों की क्रिएटिविटी को मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, विजनरी आइडिया के लिए मिलेगी बड़ी तारीफ
Aaj ka Makar Rashifal 2 June 2026: मकर राशि लॉजिस्टिक्स में देरी से पेंडिंग रह सकते हैं ऑर्डर्स, क्लाइंट्स का फीडबैक रहेगा थोड़ा नेगेटिव
मकर राशिफल 2 जून 2026 लॉजिस्टिक्स में देरी से पेंडिंग रह सकते हैं ऑर्डर्स, क्लाइंट्स का फीडबैक रहेगा थोड़ा नेगेटिव

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget