एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 6 September 2024: हरतालिका तीज के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 06 September 2024: हरतालिका तीज का पर्व कल है. इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

Kal Ka Rashifal, 06 September 2024: कल का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. हरतालिका तीज का पर्व है, इस दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ होने वाला है. मेष राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. सभी राशियों का जानें कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि कल का राशिफल (Mesh Kal Ka Rashifal)-

मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको यदि कुछ पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी. बिजनेस में यदि किसी काम को लेकर आप अपनी सहयोगियों से कोई मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी. परिवार में कल किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिल सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे.

वृषभ राशि कल का राशिफल (Vrishabh Kal Ka Rashifal)-

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा. यदि आपका कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो वह भी दूर होगा. आपको अपने किसी कानून में मामले को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. आपको अपने घर को लेकर योजना बनाकर आगे करना बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि कल का राशिफल (Mithun Kal Ka Rashifal)-

मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपनी  सेहत पर ध्यान थोड़ा कम देंगे. यदि आपने किसी की मदद करने के लिए अत्यधिक धन दिया, तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना है. आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान दें. जीवनसाथी की ओर से आपको  कोई उपहार मिलने की संभावना है. विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे.

कर्क राशि कल का राशिफल (Kark Kal Ka Rashifal)-

कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा यदि आप किसी नये वाहन की खरीदारी करने जा रहे है, तो अपने भाइयों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा. आपका कोई पुराना मित्र आपसे किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकता है. आपकी माताजी किसी बात को लेकर नाराज रहेगी. आपको कल वरिष्ठ सदस्यों से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है. आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करें.

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Kal Ka Rashifal)-

सिंह राशि के जातकों का  कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा. आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की प्रयासों में तेजी लाएंगे. आपकी इनकम पहले से बेहतर रहेगी. आपको प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा.

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Kal Ka Rashifal)-

कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन समस्याओं भरा रहने वाला है. आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो आपको उस धन को वापस मिलने में समस्या आएगी. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट रहेगी. आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें. आपको अपनी संपत्ति की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. शेयर मार्केट में निवेश करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी.

तुला राशि कल का राशिफल (Tula Kal Ka Rashifal)-

तुला राशि के जातकों का कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. परिवार में  कोई सदस्य आपसे किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकता है. आपको जीवनसाथी की बातों को अहमियत देनी होगी, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं. आपको  घूमने के दौरान कोई जानकारी प्राप्त होगी. आप  किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में  ना बोले. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं. 

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Vrishchik Kal Ka Rashifal)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है. आप अपनी पर्सनल बातों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें. आपके किसी काम के पूरा न होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक लगेगी. परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी. कोई काम आपका पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको परेशानी देगा. आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,  तो आप उसे भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे.

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Kal Ka Rashifal)-

धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन बढिया रहने वाला है. आपको कल किसी से पार्टनरशिप में काम करना अच्छा रहेगा. आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लायेगे. आपको  किसी किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या को नजर अंदाज नही करना होगा. परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा. यदि आपके किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण कोई समस्या चल रही है, तो उसे भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें.

मकर राशि कल का राशिफल (Makar Kal Ka Rashifal)-

मकर राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपके कुछ पुराने मत भेद दूर होंगे. यदि आपको प्रॉपर्टी को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होते दिख रही है. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है. परिवार में कल किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा. आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता न सता सकती है. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

कुंभ राशि कल का राशिफल (Kumbh Kal Ka Rashifal)-

कुंभ राशि के व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उन्हें किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. आपको अपने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं, उनके लिए आप कुछ रूपयो का इंतजाम भी कर सकते हैं. जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे. परिवार के लोग यदि आपको कोई सलाह देंगे, आप उस पर अमल अवश्य करेंगे. आपको अपने अधिकारियों से कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी.

मीन राशि कल का राशिफल (Meen Kal Ka Rashifal)-

मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. कल आपको कुछ बेवजह के कामों को लेकर टेंशन रहेगी. संतान के  किसी परीक्षा के परिणाम आने से आप उनसे नाराज रहेंगे. आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामो पर ध्यान लगाएं. पारिवारिक समस्याएं  फिर से आपको परेशान करेंगी, जिनको लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं. किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहां आप अपने कीमती  सामानों पर पूरा ध्यान दें.

यह भी पढ़ें- बप्पा का प्रिय नंबर कौन सा है, क्या गणपति के प्रिय अंक से आपका भी कोई नाता है?

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mesh Rashifal 17 August 2026: मेष राशि वालों को 6ठे चंद्रमा व शुभ योग से शेयर मार्केट में होगा फायदा, बिजनेस में मिलेगी नई सफलता
Mesh Rashifal 17 August 2026: मेष राशि वालों को 6ठे चंद्रमा व शुभ योग से शेयर मार्केट में होगा फायदा, बिजनेस में मिलेगी नई सफलता
Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget