एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों को आज हो सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 06 January 2025: कल का राशिफल यानि 06 जनवरी 2025, सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. पढ़ें अपना राशिफल (Horoscope Tomorrow).

Kal Ka Rashifal, 06 January 2025: सोमवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों के काम की कल वाहवाही होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं. जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि कल का राशिफल (Mesh Rashi kal ka Rashifal)-

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनो भरा रहने वाला है. आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे, नहीं तो लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे. आपको कामों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी, इसलिए आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें. यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप समय रहते पूरा करेंगे. आप बिजनेस में कोई जोखिम बहुत ही सोच समझ कर उठाएं, नहीं तो इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा.

वृषभ राशि कल का राशिफल (Vrisabh Rashi kal ka Rashifal)-

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी सरकारी काम को करने के लिए रहेगा. बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी  योजना  में धन लगा सकते हैं. परिवार में यदि सदस्यों में मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दुर होगा. पारिवारिक समस्या  आपको परेशान करेंगी. आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई बड़ी बीमारी हो सकती है. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा. किसी सदस्य की नई नौकरी मिलने से आप फुले नहीं समाएंगे. 

मिथुन राशि कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal ka Rashifal)-

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन में मेहनत से काम करने के लिए रहेगा, लेकिन आपको इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संपत्ति को लेकर कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. आपको सुझबुझ दिखाकर कामों को करने की आवश्यकता है. जीवनसाथी को आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी.

कर्क राशि कल का राशिफल (Kark Rashi Kal ka Rashifal)-

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन कार्य कुशलता को बढ़ाने वाला रहेगा. बिजनेस में आप कामों का पूरा लाभ उठाएंगे.  किसी नई नौकरी की तलाश करने की आप कोशिश कर सकते हैं. आप जीवनसाथी से कोई बात ऐसी न बोलें, जो उन्हें बुरी लगे. आपकी कोई छुपी हुई बात परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. आप  किसी से मांग कर वाहन न चलाएं.

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Rashi Kal ka Rashifal)-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा. यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है. जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है. आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा. राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो विरोधी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे.

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Rashi Kal ka Rashifal)-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी, लेकिन आपको अपने आवश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी. किसी नये वाहन को आप घर लेकर आ सकते हैं, जिससे संतान की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा बेनिफिट मिल सकता है, लेकिन आप किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें. पिताजी से आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

तुला राशि कल का राशिफल (Tula Rashi Kal Ka Rashifal)-

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सेहत के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. नौकरी में बदलाव करने की यदि आप योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी  दिन अच्छा रहने वाला है. आपको आपके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचे. संतान को तरक्की करते देख खुशी होगी.

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Vrischik Rashi Kal Ka Rashifal)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं. आपको छुटपुट  लाभकी योजनाओ पर पूरा ध्यान देना होगा. आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. आप किसी से बात  बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें.

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal)-

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मंगलमय  रहने वाला है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको बातचीत देखभाल कर करनी होगी, नहीं तो कोई गलतफहमी पैदा हो सकती हैं. कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है. परिवार में किसी नामकरण, जन्मदिन आदि का होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपके दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान बनाएंगे. आप उनके साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे.

मकर राशि कल का राशिफल (Makar Rashi Kal Ka Rashifal)-

मकर राशि के जातकों के सुख साधनों में वृद्धि होगी. आप अपनी शान शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. आपकी इन्कम के सोर्स बढेगे, जो आपको खुशी देंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा.

कुंभ राशि कल का राशिफल (Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी. शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा. आप अपनी बिजनेस में कोई नयी योजना शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी  से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा. 

मीन राशि कल का राशिफल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको अपने कामों को निपटाने के लिए आलस्य को दुर भगाना होगा। पारिवारिक मामले में आपकी टेंशन बढ़ेगी. माता जी की सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो  वह दूर होती दिख रही है. आपको धन संबंधित कामों को लेकर कुछ जल्दबाजी नहीं दिखानी है. किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है.

 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget