एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि सहित सभी राशियों का जानें कल 9 मई का राशिफल

Kal Ka Rashifal: 9 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला, मकर, कुंभ और अन्य राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 9 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा. विद्यार्थियों को अपने किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है. आपको किसी  परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को भी मिल सकती है.

करियर- आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे. जॉब में सफलता हाथ लगेगी.

उपाय- लाल चंदन का तिलक लगाएं.

वृषभ राशि (Taurus) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा. गृहस्थ जीवन में साथी से आपकी खटपट हो सकती है. आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करेंगे.

करियर- आपने किसी योजना में निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा. रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी. किसी काम के पूरा होने से आप अपने घर में किसी पूजा आयोजन को करा सकते हैं.

उपाय-विष्णु सहस्रनाम का जाप करें और गौ सेवा करें.

मिथुन राशि (Gemini) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है. पारिवारिक उलझनों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा.

करियर- आपकी अपने किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. आप किसी के लिए अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें.

उपाय-माता दुर्गा की उपासना करें.

कर्क राशि (Cancer) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा. आपके किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी.

करियर- आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप कुछ नए इनकम के सोर्स से भी जुड़ सकते हैं. आपको कोई लेनदेन बहुत ही सावधान रहकर करना होगा. राजनीति में कार्यरत लोगों को  उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी. आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे.

उपाय- चंद्रमा को जल अर्पित करें और सफेद वस्त्र पहनें.

सिंह राशि (Leo) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है.आपके भाई व बहन आपके काम में पूरा साथ देंगे. आपको कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण जरूरी टेस्ट कराने होंगे. आप अपने कामों को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. आप अपनी कोई उलझन परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें.

करियर- आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. कारोबार में आपको एक नई पहचान मिलेगी. किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा. 

उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

कन्या राशि (Virgo) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा. आप किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं. आपको शीघ्रता व भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा होगा. आपके किए गए कामों से सब प्रसन्न रहेंगे.

करियर- आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है. संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ  बैठकर पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे.

उपाय- गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं.

तुला राशि (Libra) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा. आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा. आपकी किसी बात को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते है.

करियर- कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है. आपको यदि कोई पैसो संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील न दें. आपको किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा. 

उपाय-मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आपकी संतान को किसी नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो वह बदलाव कर सकते हैं. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा.

करियर- आप अपने बिजनेस में किसी डील को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन उसे पूरा होने में समस्या आएगी. आपके सहयोगी आपके कामों में पूरी मदद करेंगे. आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है.

उपाय- "ॐ नमः शिवाय" का 108 बार जप करें.

धनु राशि (Sagittarius) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. आपको अपनी संतान से कोई उपहार मिल सकता है.

करियर- कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी. आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा. 

उपाय- केले का दान करें.

मकर राशि (Capricorn) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा.

करियर- आपको कड़ी मेहनत से अपने किसी लक्ष्य को पूरा करना होगा. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. राजनीति में हाथ कलमा रहे लोगों को कुछ समस्याएं तो आएंगी, लेकिन फिर भी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. आपको किसी जरूरी काम को लेकर धन उधार लेना पड़ सकता है. आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा.

उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि (Aquarius) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन:  कल का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है. आपको अपनी व्यावसायिक योजना पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपके सभी काम पूरे होंगे.

करियर- आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.  आपको अपनी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करके आगे बढ़ना होगा. आप किसी से कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उन्हें बुरी लगे.

उपाय-महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

मीन राशि (Pisces) - 9 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी. आप अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहें, क्योंकि इस समय में आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है. भाई व बहनों से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे. आप अपनी शान शौकत से वस्तुओं की खरीदारी पर पूरा ध्यान देंगे.

करियर- भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं.

उपाय- केले का पेड़ लगाएं या जल दें.

Budh Gochar 2025: मेष राशि में बुध का गोचर, पाकिस्तान पर पड़ा भारी! राशियों पर भी जान लें असर

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: वृषभ राशि में उच्च का चंद्रमा, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा की एंट्री, इन 7 राशियों को मिलेगा पैसा और प्रमोशन!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget