एक्सप्लोरर

Jyesh Purnima Vrat 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, व्यापार में होगा लाभ, मिलेगा रुका हुआ धन

Jyeshtha Purnima 2023 Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत इस बार 4 जून को रखा जाएगा. इस दिन किए गए कुछ उपाय विशेष फलदायी होते हैं. इन उपायों को करने से आर्थिक लाभ मिलता है.

Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक दृष्टिकोण से यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस दिन स्नान और दान-धर्म करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. इस दिन गंगा में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 4 जून, रविवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन कुछ उपाय करने से व्यापार में लाभ होता है और आर्थिक उन्नति होती है. 

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन करें ये उपाय

    • ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. माना जाता है कि यहां माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ निवास करती हैं. इस दिन एक लोटे में पानी भर कर उसमें कच्चा दूध और बताशा डालकर पीपल के पेड़ को अर्पित करने से रुका हुआ धन प्राप्‍त होता है. यह उपाय करने से व्यापार में भी लाभ मिलता है.

  • वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही है तो इस दिन पति-पत्नी को चंद्र देव को दूध का अर्घ्य देना चाहिए. इससे उनके जीवन में आ रही हर छोटी-बड़ी समस्या दूर होती है. यह काम पति या पत्‍नी किसी के भी द्वारा किया जा सकता है. इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में शांति आती है.
  • बने बनाए काम अक्सर बिगड़ जाते हैं तो इस दिन किसी कुएं में एक चम्‍मच से दूध डालें. माना जाता है कि यह उपाय करने से भाग्‍य चमक जाता है. अगर आपके किसी भी जरूरी कार्य में कोई बाधा आ रही होती है तो वो भी इस उपाय से दूर हो जाएगा. 
  • जन्म कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो उसे दूर करने के लिए इस दिन पीपल और नीम की त्रिवेणी के नीचे विष्णु सहस्त्रनाम या शिवाष्टक का पाठ करें. इससे ग्रह दोष दूर होते हैं और शुभ परिणाम मिलने लगते हैं.
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी की तस्वीर पर 11 कौड़ियां चढ़ा कर उस पर हल्‍दी से तिलक लगाना चाहिए. अगले दिन सुबह इन्‍हें किसी लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है.
  • इस महीने में जल का महत्व अन्य महीनों की तुलना में बढ़ जाता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद को सफेद कपड़े, चीनी, चावल, दही, चांदी की वस्तु और मोती का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होती है.

ये भी पढ़ें

घर में यह 5 पौधे लगाने से होती है मां लक्ष्मी की कृपा, सेहत भी रहती है दुरुस्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Kanya Rashifal 17 August 2026: कन्या राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुभ योग से बिजनेस में मिलेंगे नए पार्टनरशिप ऑफर व बड़ा लाभ
Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: नाग पंचमी और सावन सोमवार पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: नाग पंचमी पर इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Singh Rashifal 17 August 2026: 2रे चंद्रमा से सिंह राशि वालों के पैतृक संपत्ति मामलों में आएगा उतार-चढ़ाव, प्रॉपर्टी सौदों से होगा बड़ा फायदा
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क
Mithun Rashifal 17 August 2026: 4थे चंद्रमा से मिथुन राशि वाले घरेलू अशांति व लेन-देन में बरतें सावधानी, जॉब फ्रॉड से रहें सतर्क

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget