एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: हर साल क्यों दो दिन क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी, किस दिन करें व्रत-पूजन

Janmashtami 2023: कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में हुआ था. इसी तिथि के अनुसार हर साल कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. लेकिन हर साल कृष्ण का जन्मदिन एक नहीं बल्कि दो दिन मनाया जाता है.

Janmashtami 2023: साल 2023 में भी कृष्ण जन्मोत्सव 06 सितंबर और 07 सितंबर को मनाया जाएगा. ऐसा किसी एक साल नहीं बल्कि हर साल होता है. इसलिए अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि, आखिर क्यों कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाती है. ऐसे में असमंजस की स्थिति भी बन जाती है कि, इन दो दिनों में भक्त व्रत-पूजन किस दिन करें और किस दिन नहीं.

क्यों दो दिन मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी (Why celebrate Janmashtami is Two Days)

जन्‍माष्‍टमी का पर्व दो दिन मनाए जाने के पीछे दो तरह की परंपरा और मान्‍यताएं भी हैं. पहले दिन जन्‍माष्‍टमी का पर्व स्‍मार्त यानी गृहस्थ लोग मनाते हैं. वहीं दूसरे दिन वैष्‍णव संप्रदाय से जुड़े लोग या साधु-संत मनाते हैं. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि गृहस्थ और वैष्णव के अलग-अलग दिनों में जन्माष्टमी मनाने का आखिर क्या कारण है. आइये जानते हैं.

दो दिन जन्माष्टमी मनाए जाने का कारण

दो दिन जन्माष्टमी मनाए जाने का कारण यह है कि, स्मार्त इस्कॉन पर आधारित कृष्ण जन्म की तिथि का पालन नहीं करते. स्मार्त उन्हें कहते हैं तो स्मृति आदि धर्मग्रथों को मानते हैं और इसी के आधार पर व्रत आदि करते हैं.

वहीं दूसरी ओर वैष्णव उन्हें कहते हैं जो, विष्णु के उपासक होते हैं और विष्णु के अवतारों को मानने वाले होते हैं. वैष्णव संस्कृति में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के अनुसार ही जन्माष्टमी मनाई जाती है. ऐसे में स्मार्त सप्तमी तिथि को ही जन्माष्टमी मनाते हैं. दोनों ही जन्माष्टमी का उत्सव मनाने के लिए विशेष योग आदि को देखते हैं और इसी के आधार पर जन्माष्टमी मनाते हैं. क्योंकि इस पर उदयातिथि पर जोर नहीं होता है. ऐसे में जन्माष्टमी सप्तमी तिथि और संयोगवश नवमी तिथि पर भी मनाई जा सकती है.

क्या है उदयातिथि और इसकी मान्यता (Importance of Udaya Tithi)

उदयातिथि को समझना ठीक ऐसा है, जैसे हिंदू कैलेंडर और ग्रेगोरियन कैलेंडर को. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, रात के 12 बजे के बाद तिथि बदल जाती है. लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार सूर्योदय के बाद अगली तिथि होती है. इसे ही उदया तिथि कहते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का होता है. इसके अनुसार, अगर सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि पड़ती है. लेकिन कुछ समय बाद ही नवमी तिथि लग जाए तो भी इसे अष्टमी तिथि ही माना जाएगा और अगले दिन सूर्योदय दशमी तिथि को स्पर्श कर रहा हो तो भी नवमी तिथि का लोप हो जाता है. अगर बात की जाए जन्माष्टमी के पर्व की तो दो, मनाए जाने के बावजूद भी दोनों ही दिन इसकी धूम देखने को मिलती है और कृष्ण के जन्मोत्सव का माहौल भक्तिमय के साथ आनंदमय भी होता है. जन्माष्टमी के पर्व में पूरा देश कृष्णनगरी मथुरा और वृंदावन जैसा लगने लगता है.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के इन महामंत्रों का जाप, दूर होगा जीवन का हर कष्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Guru Mahayog: प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन बुधवार पर धनु समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ
Rashifal 19 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें शुभ अंक, शुभ रंग और गणेश जी के अचूक उपाय

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget