एक्सप्लोरर

India Horoscope: 15 अगस्त 2024 पर वर्षभर के लिए क्या कहती है भारत की कुंडली, पढ़ें भारत का राशिफल

India Rashifal: भारतवर्ष की कुंडली (Kundli) में चल रहे ग्रहों की स्थिति के अनुसार जानने का प्रयास करेंगे कि पीएम मोदी (PM Modi) पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और पूरा साल भारत (Bharat) के लिए कैसा रहेगा.

India Rashifal: भारतवर्ष की कुंडली स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर क्या कहती है, भारत का वर्षफल (India Horoscope) कैसा रहेगा, क्या अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे या नकारात्मक पहलू रहेंगे. 

क्या शत्रु पर दबदबा बना पाएगा भारत या भारत की अर्थव्यवस्था में हानि देखने को मिलेगी? कौन से क्षेत्र में विकास होगा और केन्द्र में सरकार कितना कमाल दिखा पाएगी. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार से आज यानी 15 अगस्त 2024 से लेकर पूरे साल के लिए भारत का राशिफल (India Rashifal) क्या कहता है-

भारतवर्ष की वर्ष फल कुंडली में मकर लग्न में द्वितीय भाव में शनि, तृतीय भाव में राहु, पंचम भाव में मंगल बृहस्पति, सप्तम भाव में सूर्य, अष्टम भाव में बुध शुक्र, नवम भाव में केतु (Ketu) और एकादश भाव में चंद्रमा रहेगा.

इन ग्रहों की परिस्थितियों के अनुसार सबसे पहले भारत का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या है सकारात्मक रवैया बनाए रखेंगे या उनके कार्यकाल में इस साल कोई परेशानी या रुकावट आ सकती है.

भारत का वर्षफल (India Horoscope)

  • भारत की वर्ष फल कुंडली (Bharat Ki Kundli) में शनि द्वितीय भाव में है जिसका अष्टम भाव में बैठे बुध तथा शुक्र के साथ दृष्टि संबंध है. शुक्र पंचम तथा दशम भाव का स्वामी होकर अष्टम भाव में है और बुध षष्टम तथा भाग्य भाव का स्वामी होकर अष्टम भाव में है. यह स्थिति कुछ अच्छी और कुछ बुरी दोनों ही दशाओं को दर्शाती है. प्रधानमंत्री जी की स्थिति मार्च 2025 से कुछ डांवाडोल होती नजर आएगी.
  • अचानक ही प्रधानमंत्री जी के बोल बिगड़ सकते हैं या कुछ ऐसी बातें जो आम जनता को बुरी लग सकती है. देश की प्रतिष्ठा पर कोई आकस्मिक संकट भी आ सकता है, जिसे संभालने में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. शत्रुओं पर नियंत्रण करने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा. इस समय धर्म (Religion) के नाम पर कोई बड़े दंगे हो सकते हैं.
  • वित्त (Finance) की स्थिति इस वर्ष कमाई की दृष्टि से अच्छी रहेगी लेकिन कमाई का अधिकतर हिस्सा दोबारा इन्वेस्ट कर दिया जाएगा. जितना लाभ कमाया जाएगा उसमें से बहुत कम लाभ का प्रयोग जनहित के लिए किया जाएगा. जनता को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है. धन को लेकर विदेश नीतियों में भारतवर्ष की परिस्थितियों कुछ लचीली रहेगी.
  • शिक्षा (Education) के क्षेत्र में और अनुसंधानों के मामले में इस वर्ष भारत उन्नति करेगा. नए रिसर्च सेंटर खुल सकते हैं या चल रहे अनुसंधान केन्द्रों में किसी प्रकार की नई खोज की जा सकती है जोकि भारत को दुनिया में एक अच्छी छवि प्रदान करेगा और दूसरे देशों के साथ संबंधों को भी बेहतरीन बनाएगा.
  • भारतवर्ष में इस साल पाखंड बहुत अधिक देखने को मिलेगा. धर्म के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले बहुत से फ्रॉड लोग सामने आएंगे तथा वे जल्दी कानून के चंगुल में नहीं फसेंगे. अधिकतर लोग कानून व्यवस्था के कमजोर बिंदुओं का अनुचित लाभ उठा लेंगे.
  • भारतीय सेवा और सुरक्षा के मुद्दों में मजबूती बहुत अधिक रहेगी. शत्रुओं पर दबदबा बनाने में कामयाब रहेगी. विघटन कार्य ताकतों के अधिकतम प्रयास निष्फल कर दिए जाएंगे तथा आतंकी हमले में भारतीय सेना (Indian Army) मुंहतोड़ जवाब देगी.
  • वर्तमान समय में बीजेपी (BJP) की सरकार है तथा इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी को 2025 के मध्य भाग में कुछ कमजोर परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा तथा विरोधी सरकारी बीजेपी पर हावी हो जाएगी.

निष्कर्ष -

सबसे कमजोर बिंदु- इस साल भारत की कुंडली में सबसे कमजोर बिंदु धर्म के नाम पर झगड़ा करवाना तथा महंगाई का बढ़ना रहेगा.

सबसे मजबूत बिंदु- भारत की कुंडली में इस साल सबसे मजबूत बिंदु, विज्ञान के क्षेत्र में नई खोजें तथा बाहरी स्थानों से अच्छे संबंध और आयात-निर्यात में धन लाभ रहेगा तथा भारतीय सेना में शत्रुओं को नियंत्रण में रखने के लिए नई सुविधाओं की वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें: सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नज़र ना हमपे डालो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: आज उच्च के चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता और धन के नए रास्ते
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: उच्च के चंद्रमा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी
27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget