एक्सप्लोरर

Mesh Saptahik Rashifal: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशखबरी से भरा! करियर, धन और प्रेम में होंगे बदलाव?

Aries Weekly Horoscope: यह नया सप्ताह मेष राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) सुरेश श्रीमाली से जानें मेष के लिए ये सप्ताह प्यार, परिवार, धन, सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है?

Mesh Saptahik Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ आरंभ लेकर आया है. आप अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग कर पाएंगे. जिस काम को लेकर आप लंबे समय से सोच रहे थे, वह इस हफ्ते समय पर पूरा होगा. स्टूडेंट्स के लिए भी यह सप्ताह खास है. पढ़ाई और लेखन कार्यों में आपका मन लगेगा.

खासतौर पर राइटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. धर्म और अध्यात्म के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा. अचानक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है. किसी मांगलिक या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा.

करियर और व्यवसाय
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और बिजनेस के लिहाज से अनुकूल रहेगा. रोजी-रोजगार में स्थिरता बनी रहेगी. व्यापारी वर्ग को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. बिजनेस से जुड़ी यात्राएं आपके लिए शुभ और सफल सिद्ध होंगी. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत में वृद्धि होगी. साथ ही आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. मिड वीक ऑफिस में किसी विशेष कार्य या उपलब्धि के लिए आपको सम्मान मिल सकता है.

आर्थिक स्थिति
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. निवेश से लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि होगी. वित्तीय मामलों में लिए गए निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे.

प्रेम और दांपत्य जीवन
लव लाइफ आपके लिए बेहतर बनी रहेगी. प्रेमी युगल के बीच सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा. अविवाहित लोगों की जिंदगी में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है. वहीं, विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. किसी बड़ी समस्या की संभावना नहीं है. मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे और शारीरिक ऊर्जा का सही उपयोग कर पाएंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Dhanu Rashifal 13 May 2026: धनु राशि विष दोष के कारण प्रोजेक्ट्स में आएगी बाधा, ईगो की लड़ाई से बचें और दस्तावेजों पर सोच-समझकर करें साइन
धनु राशिफल 13 मई 2026 विष दोष के कारण प्रोजेक्ट्स में आएगी बाधा, ईगो की लड़ाई से बचें और दस्तावेजों पर सोच-समझकर करें साइन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 13 May 2026: वृश्चिक राशि विष्कुम्भ योग से मिलेगी मनचाही पोस्ट, कानूनी विवादों से मिलेगी मुक्ति और लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस
वृश्चिक राशिफल 13 मई 2026 विष्कुम्भ योग से मिलेगी मनचाही पोस्ट, कानूनी विवादों से मिलेगी मुक्ति और लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस
Aaj ka Tula Rashifal 13 May 2026: तुला राशि रूचक योग से चमकेगा निवेश, पुराने रिकॉर्ड्स दिलाएंगे नई जिम्मेदारी और शत्रुओं पर पाएंगे विजय
तुला राशिफल 13 मई 2026 रूचक योग से चमकेगा निवेश, पुराने रिकॉर्ड्स दिलाएंगे नई जिम्मेदारी और शत्रुओं पर पाएंगे विजय
Aaj ka Kanya Rashifal 13 May 2026: कन्या राशि साझेदारी के काम में होगा बड़ा लाभ, करियर में मिलेगा सम्मान और बुजुर्गों की सलाह से दूर होगी चिंता
कन्या राशिफल 13 मई 2026 साझेदारी के काम में होगा बड़ा लाभ, करियर में मिलेगा सम्मान और बुजुर्गों की सलाह से दूर होगी चिंता

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: तूफानी बारिश के साथ आंधी, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी
तूफानी बारिश के साथ आंधी, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी
Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़िए
हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़िए
Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर
ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! 18सौ करोड़ी बनने से है बस इतनी दूर
Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
Prateek Yadav Death: कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
Indian Army: भारतीय सेना के पास अब कौन-कौन से स्वदेशी हथियार? देख लें पूरी लिस्ट
भारतीय सेना के पास अब कौन-कौन से स्वदेशी हथियार? देख लें पूरी लिस्ट
Refurbished Phone ले रहे हैं तो जरूर देख लें ये चीजें, पहले कर दिया पेमेंट तो हो सकता है कांड
Refurbished Phone ले रहे हैं तो जरूर देख लें ये चीजें, पहले कर दिया पेमेंट तो हो सकता है कांड
Embed widget