एक्सप्लोरर

Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए खुशियों भरा सप्ताह, मिलेगी सफलता और प्रेम!

Meen Saptahik Rashifal: यह नया सप्ताह मीन राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) सुरेश श्रीमाली से जानें मीन के लिए ये सप्ताह प्यार, परिवार, धन, सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है?

Meen Saptahik Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है. आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. आप अपने सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं, जैसे आभूषण और परिधानों पर धन खर्च कर सकते हैं. इस दौरान प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा और घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं.

करियर और व्यवसाय
एम्प्लॉयड व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा. ऑफिस में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आपके काम को सभी मान्यता देंगे. व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ और विस्तार के अवसर मिलेंगे. मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी और बिजनेस से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. वर्किंग वुमन के लिए समय विशेष रूप से शुभ रहेगा.

बेहतर सामाजिक संबंध और सक्रियता से अधूरे काम पूरे होंगे. साथ ही कार्य विशेष के लिए आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है.

शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा
मीन राशि के स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आलस्य छोड़कर यदि आप पूरी तरह ध्यान केंद्रित करेंगे, तो निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और खर्च भी मुख्यतः सुख-सुविधाओं पर होंगे. धन की स्थिति मजबूत बनी रहेगी.

यात्रा और सामाजिक जीवन
मिड वीक अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्राएं सुखद और लाभप्रद सिद्ध होंगी. सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

प्रेम और दांपत्य जीवन
लव लाइफ में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है और किसी के साथ दोस्ती प्रेम में बदल सकती है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा. लापरवाही से बचें, वरना छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget