एक्सप्लोरर

Libra Horoscope Today 11 September 2025: तुला राशि के जातकों को व्यापार में लाभ! सेहत का रखें विशेष ध्यान

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 11 September 2025: तुला राशिफल वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 11 September 2025: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में स्थित है, जिससे साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी. बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात और विचारों का आदान-प्रदान दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं और घर में मांगलिक कार्य की तैयारी भी हो सकती है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना आवश्यक होगा.

परिवार राशिफल: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी संभव है. विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.

लव राशिफल: लव लाइफ सकारात्मक रहेगी. पार्टनर का हर कार्य में सहयोग मिलेगा जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. अविवाहित जातकों के लिए भी रिश्ते की संभावना बनेगी.

व्यापार राशिफल: साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा. बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति से विचारों का आदान-प्रदान होगा जो लंबे समय तक लाभकारी रहेगा.

नौकरी राशिफल: कार्यक्षेत्र पर वर्किंग वुमन अपने घर और काम दोनों की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगी. धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है.

युवा राशिफल: युवा वर्ग का व्यक्तित्व आज विरोधियों को भी आकर्षित करेगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

स्वास्थ्य राशिफल: पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है. अपच और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें. बाहर का खाना खाने की आदत जितनी जल्दी हो सकें छोड़ दीजिए. ये समय सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. 

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मासिक टैरो राशिफल: नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget