एक्सप्लोरर

Sagittarius Horoscope Today 11 September 2025: धनु राशि के जातकों को परिवार और करियर में मिलेगी तरक्की, दांपत्य जीवन में तनाव से बचें!

Sagittarius Horoscope Today, Dhanu Daily Rashifal 11 September 2025: धनु राशिफल वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.पढ़ें धनु राशिफल.

Sagittarius Horoscope Today 11 September: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार और पेशेवर जीवन दोनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. चन्द्रमा आपके पंचम भाव (5th हाउस) में स्थित है, जिसके प्रभाव से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा. बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है.

परिवार में प्रसन्नता और संतोष का माहौल बनेगा. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाएगा और काम में नई ऊर्जा का संचार करेगा. हालांकि दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव पैदा हो सकता है, जिससे घरेलू व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है.

परिवार राशिफल: घर-परिवार में खुशी और सौहार्द का वातावरण रहेगा. माता-पिता को संतान की उपलब्धि से गर्व और संतोष प्राप्त होगा. बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी आपके लिए लाभकारी रहेगा.

लव राशिफल: विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई हो सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. अविवाहित जातकों के लिए यह समय प्रेम प्रस्ताव रखने से पहले थोड़ा रुकने का है.

व्यापार राशिफल: बिजनेस में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कुछ समस्याएं और अड़चनें सामने आएंगी, लेकिन आपके साहस और धैर्य से स्थिति संभल जाएगी. जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निवेश करने से बचें.

नौकरी राशिफल: कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपका साथ देंगे. टीमवर्क के कारण अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. नई जिम्मेदारियाँ आपकी प्रतिष्ठा में इज़ाफ़ा कर सकती हैं.

युवा राशिफल: छात्र और कलाकार अपनी मेहनत से मिली सफलता से संतुष्ट रहेंगे. खेल-कूद से जुड़े युवाओं को भी अपनी मेहनत का फल मिलेगा. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने का यह उपयुक्त समय है.

स्वास्थ्य राशिफल: सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है. कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने वालों को सावधान रहना चाहिए. हल्के व्यायाम, योग और नियमित स्ट्रेचिंग से लाभ मिलेगा.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज के दिन विष्णु मंदिर में पीली वस्तुएँ अर्पित करें और शाम को गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे पारिवारिक जीवन में शांति और सुख बना रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aries Daily Horoscope 29 October 2026: करवा चौथ पर लाइफ पार्टनर के नजरिए को समझें, दूसरों की परवाह किए बिना काम पर फोकस रखें नौकरीपेशा
Aries Daily Horoscope 29 October 2026: करवा चौथ पर लाइफ पार्टनर के नजरिए को समझें, दूसरों की परवाह किए बिना काम पर फोकस रखें नौकरीपेशा
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर अपनी ही राशि में चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में अच्छी खबर, ऑनलाइन कारोबार से बंपर मुनाफा
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर अपनी ही राशि में चंद्रमा और परिध योग से बिजनेस में अच्छी खबर, ऑनलाइन कारोबार से बंपर मुनाफा
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 October 2026: ऑफिस विवादों से बनाएं दूरी, मार्केटिंग फील्ड में बढ़ेगा तनाव; करवा चौथ पर जुबान से न निकालें कड़वे बोल
Aaj Ka Mithun Rashifal 29 October 2026: ऑफिस विवादों से बनाएं दूरी, मार्केटिंग फील्ड में बढ़ेगा तनाव; करवा चौथ पर जुबान से न निकालें कड़वे बोल
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर
Aaj Ka Kark Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर 11वें चंद्रमा से समाज सेवा में रुझान, दोपहर बाद सुधरेगी आर्थिक स्थिति व मार्केट से नया ऑर्डर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget