Tarot card Horoscope: मेष, कन्या, वृश्चिक राशि को मिलेगा गुड लक का साथ, जानें सभी राशियों का टैरो कार्ड से राशिफल
Daily Tarot Card Rashifal 25 June 2023: आज के दिन वृषभ राशि वालों को देना होगा खुद पर ध्यान, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? टैरो कार्ड से जानें (Horoscope Today in Hindi)

Daily Tarot Card Rashifal 25 June 2023: आज का दिन वृषभ राशि वालों को देना होगा खुद पर ध्यान, सिंह राशि वालों को लेने होंगे निर्णय, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा गुड लक का साथ और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता. आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर 'पलक बर्मन मेहरा' से आज का राशिफल (Horoscope Today in Hindi)
मेष राशि (Aries), 21 मार्च 19 अप्रैल
आज सेहत का ध्यान रखें, मेंटल स्ट्रेस हो सकता है, किसी फैमिली मैटर की चिंता मन में लगी रहेगी. ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रखें, सूझ बूझ का प्रयोग करें. पर्सनल लाइफ में आस पास के लोगों से सतर्क रहें, कोई आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है.
वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल 20 मई
आज स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएंगे, थकावट महसूस करेंगे, हेल्दी रूटीन फॉलो करें. ऑफिस में वर्क प्रेशर के कारण तनाव हो सकता है, काम को डिवाइड करें. पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, बहुत समय से टलता हुआ काम पूरा होगा. आज कोई रिस्क ना लें.
मिथुन राशि (Gemini), 21 मई 20 जून
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, डिवाइन ब्लेसिंग्स की मदद से माइंड में प्रोडक्टिव थॉट्स आएंगे. ऑफिस में ईमानदारी से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, आज कोई भी शॉर्ट कट ना लें. पर्सनल लाइफ में हार्ड वर्क करना पड़ेगा, लेकिन दिन के अंत तक खुशी मिलेगी.
कर्क राशि (Cancer), 21 जून 22 जुलाई
आज आपकी सेहत को लेकर सावधानी बरतें, चिंता में समय ना गवाएं. आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे. शिव जी की आराधना से किस्मत चमकेगी. ऑफिस में आज आप एक बेहतरीन लीडर के रूप में उभरेंगे. पर्सनल लाइफ में किसी बात को लेकर मन में ठेस पहुंच सकती है, पॉजिटिव अप्रोच रखें.
सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई 22 अगस्त
आज हेल्थ का ध्यान रखें, रिलैक्स करने की कोशिश करें, आपकी विस्डम का आपसे ज़्यादा लाभ दूसरों को मिलेगा. ऑफिस में सक्सेस मिलेगी, मुश्किल परिस्थिति में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे. पर्सनल लाइफ में मान सम्मान का ध्यान रखें, हरेक पर विश्वास ना करें.
कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त 22 सितंबर
आज सेहत अच्छी रहेगी,मन शांत रहेगा. ईश्वर की कृपा से नए अवसर मिलेंगे. प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस मिलेगी, किसी जरूरतमंद को चैरिटी करने से किस्मत चमकेगी. पर्सनल लाइफ में आपके शांत स्वभाव की सराहना होगी, मान सम्मान बढ़ेगा. आज व्हाइट कलर का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करें.
तुला राशि (Libra),23 सितंबर 22 अक्टूबर
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किंतु अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है. ऑफिस में आज कोई बड़ी अचीवमेंट होगी, आस पास के लोग आपसे इंस्पायर होंगे. पर्सनल लाइफ में पास्ट लाइफ को भूलकर आगे बढ़ें. आज नहाने के पानी में कुछ बूंदें केवड़ा एसेंस यूज़ करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर 21 नवंबर
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी. मन में किसी अपने की चिंता लगी रहेगी. आज मनोकामना पूरी होगी, लक साथ देगा. ऑफिस में सफलता मिलेगी. पर्सनल लाइफ में अपने गुस्से पर काबू रखें, कोई जरूरी निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें.
धनु राशि (Sagittarius), 22 नवंबर 21 दिसंबर
आज हेल्थ का ध्यान रखें, माइंड में मल्टिपल थॉट्स आएंगे, मेडीटेशन ज़रूर करें. दूसरों की सक्सेस से ईर्ष्या ना करें, अपनी अचीवमेंट्स से प्रोत्साहित होते हुए आगे बढ़ें. पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, जल्द ही कोई गुड न्यूज़ मिलेगी.
मकर राशि (Capricorn), 22 दिसंबर 19 जनवरी
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, माइंड में प्रोडक्टिव थॉट्स आएंगे, सूर्य भगवान की कृपा प्राप्त होगी. ऑफिस में सफलता प्राप्त होगी, छोटे छोटे चैलेंजेस से घबराए नहीं. पर्सनल लाइफ में उम्मीद से ज़्यादा परिश्रम करना पड़ेगा किंतु परिणाम अच्छा मिलेगा.
कुंभ राशि (Aquarius), 20 जनवरी 18 फरवरी
आज हेल्थ पर ध्यान दें, खुद के लिए समय निकालें. आपकी विस्डम से दूसरों को लाभ मिलेगा. प्रोफेशनल लाइफ में सफलता प्राप्त होगी, डिवाइन ब्लेसिंग्स साथ रहेंगी. नया घर लेने का प्लान बनेगा. पर्सनल लाइफ में किसी पर भी भरोसा करने से पहले ठीक से समझ लें.
मीन राशि (Pisces), 19 फरवरी 20 मार्च
आज सेहत अच्छी रहेगी, मन शांत रहेगा, इंट्यूशनल पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी. ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रखें, शब्दों का चयन सोच समझ कर करें. पर्सनल लाइफ में किसी की बातों को दिल से ना लगाएं, आज हनुमान चालीसा का पाठ ज़रूर करें.


















