एक्सप्लोरर

Tarot Card Reading 2 June 2023: मेष, कन्या, मकर राशि वाले सावधान, टैरो कार्ड रीडर से जानें राशिफल

Tarot Card Reading 2 June 2023: आज के दिन मेष, सिंह, मकर राशि वाले इन चीजों से बनाकर चलें दूरी, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? टैरो कार्ड से जानें (Horoscope Today in Hindi)

Daily Tarot Card Rashifal 2 June 2023: टैरो कार्ड्स (Tarot Card Reading) के अनुसार आज शुक्रवार के दिन, अपना पसंदीदा परफ्यूम, कपड़े और गहने जरूर पहनें. मां लक्ष्मी को इत्र लगाएं और घर में धूप दीप जलाएं. इससे आपको लव लाइफ और लग्ज़री एन्हांस होंगी. आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर 'पलक बर्मन मेहरा' से आज का राशिफल (Horoscope Today in Hindi)-

मेष राशि (Aries), 21 मार्च- 19 अप्रैल
आज आलस का त्याग करना आवश्यक है, मायूसी और ईर्ष्या जैसी भावनाओं से बचें और अपने काम पर ध्यान दें. जीवन में नए अवसर मिलेंगे, जल्द ही फाइनेंशियल स्टेबिलिटी भी आएगी. डिवाइन ब्लेसिंग्स साथ रहेंगी. पर्सनल लाइफ में किसी की बुरी नज़र लग सकती है, लाल रंग का प्रयोग करें और साल्ट वाटर बाथ जरूर करें.

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल- 20 मई
आज हड़बड़ी में कोई काम ना करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है, मेडीटेशन करें, लाभ मिलेगा. लव और लग्ज़री के लिए दिन अच्छा है, अपोज़िट जेंडर के साथ किए गए व्यवसाय में खास फायदा होगा, डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी. परिवार वालों को आप पर नाज़ होगा, भरपूर सराहना मिलेगी.

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई- 20 जून
आज हेल्थ अच्छी रहेगी, मुश्किल काम आसानी से पूरे होंगे परंतु आज कोई रिस्क ना लें, कुछ जिद्दी/गुस्सैल लोगों से सावधानी से बात करें. वर्कप्लेस में थोड़ा धैर्य रखकर आगे बढ़ें, अत्यंत फोर्स से काम बिगड़ सकता है. परिवार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मुश्किलें आसान होंगी.

कर्क राशि (Cancer), 21 जून- 22 जुलाई
आज सेहत अच्छी रहेगी, एनालिटिकल पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी. वर्कलाइफ में सुधार आएगा, किसी भी प्रकार की हड़बड़ी में ना करें. समय के साथ बेहतर परिस्थिति बनेगी. पार्टनर के साथ संबंधों में कुछ दिक्कत आ सकती है, सावधान रहें, घर में हनुमान चालीसा का पाठ ज़रूर करें.

सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई - 22 अगस्त
आज सेहत अच्छी रहेगी, घूमने फिरने का मन करेगा, डिसिजन मेकिंग पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी. वर्कप्लेस में निरंतर मेहनत से ख्याति प्राप्त होगी, जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेंगे. पर्सनल लाइफ में किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार पुनः सोच लें, अपने शुभचिंतकों की सलाह मानें और मेडिटेशन ज़रूर करें.

कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त- 22 सितंबर
आज अपनी बोन हेल्थ का ध्यान रखें, सेहत के साथ लापरवाही ना करें. खान पीन पर ध्यान दें. धन लाभ के योग बन रहे हैं, नए काम में सफलता मिलेगी. जो लोग नया घर लेने की सोच रहे हैं, उन्हें जल्द ही गुड न्यूज़ मिलेगी. परिवार वालों के साथ किसी प्रकार का झगड़ा ना करें, मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है.

तुला राशि (Libra),23 सितंबर-22 अक्टूबर
आज आपका मन पैसों से जुड़े मामलों में लगेगा, लाइफ में प्रैक्टिकल डिसीजंस लेंगे. हेल्थ अच्छी रहेगी. ऑफिस में अपने काम को सीरियसली लें और कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें. पर्सनल लाइफ में अनवांटेड चैलेंजेस आ सकते हैं, धैर्य रखें, थोड़े और एफर्ट्स से बेहतर परिस्थिति बनेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर- 21 नवंबर
आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें. डाइजेशन रिलेटेड प्रोब्लम भी हो सकती है, सूझ बूझ से काम लें. ऑफिस में आलस का त्याग कर अपने प्लांस को एक्शन में लाएं. लव लाइफ में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी परंतु मनचाहे परिणाम भी जल्द ही मिलेंगे. स्लीपिंग पैटर्न को सुधारें.

Garuda Purana: मृत्यु के बाद 1 घंटे तक होती है ये 7 घटनाएं, बेचैनी और घबराहट से अचेत हो जाती आत्मा

धनु (Sagittarius), 22 नवंबर- 21 दिसंबर
आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है. सेहत में भी सुधार आएगा और फाइनेंशियल स्टेटस में भी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानें, लाभ मिलेगा. कैसी सीनियर से फायदा भी मिल सकता है. पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. मन प्रसन्न रहेगा.

मकर (Capricorn), 22 दिसंबर- 19 जनवरी
आज अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें, हाइड्रेटेड रहें, बाहर का खाना अवॉइड करें. घूमने फिरने का प्लान बनेगा, फ्यूचर प्लानिंग करेंगे. देश विदेश से काम मिलेगा. परिवार के लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे, नए लोगों से भी मुलाकात होगी,लाभ मिलेगा. जल्द ही जीवन में कोई बड़ा निर्णय लेंगे.

कुंभ (Aquarius), 20 जनवरी- 18 फरवरी
आज लापरवाही के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सतर्क रहें. कोई बहुत मुश्किल काम आज पूरा होगा, आपकी सूझ बूझ की सराहना होगी. रिस्क लेने से बचें. पर्सनल लाइफ में दूसरों को खुश करने में खुद को ठेस ना पहुंचाएं,अपने ऊपर ध्यान दें.

मीन (Pisces), 19 फरवरी- 20 मार्च
आज का दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें, तनाव हो सकता है. ऑफिस में अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें, कोई आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. फैमिली डिस्प्यूट के कारण मन उदास रहेगा, कोई भी निर्णय ज़िद में आकर ना लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
Sawan 2026: घर के ईशान कोण में रख दें यह एक पवित्र पौधा, वास्तु दोष जड़ से होगा खत्म
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस दिशा का रखें ध्यान?
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget