एक्सप्लोरर

Horoscope 6 May 2022: लक्ष्मी जी की इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, मेष से मीन तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 6 May 2022, Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों के लिए 6 मई 2022 का दिन खास है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 6 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 6 मई 2022 शुक्रवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है. आज का दिन विशेष है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. आज आद्रा नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल- 

मेष- आज के दिन इस राशि वालों का आध्यात्मिक कार्यों की तरफ झुकाव रहेगा. ऑफिशियल कार्यों की बात करें तो नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, वहीं मेहनत के बल पर सभी चुनौतियों को पार करने में सफल हो सकते हैं, दूसरी ओर भाग्य को देखें तो वह भी आपकी सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे. व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है. विद्यार्थियों को शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो आज बैक पेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक वातावरण आनन्दित रहेगा, बच्चों के साथ मनोरंजन वाले कार्य करें.

वृष- वृष राशि वालों के पूर्व नियोजित कार्य भी पूरे होंगे. जिन लोगों ने सामाजिक तौर पर अपनी स्थिति एक अच्छे नागरिक की बनाई है उनको अच्छा एडवांटेज भी मिलने की संभावनाएं हैं. कर्मक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसको लेकर आप थोड़ा सा परेशान भी होंगे, लेकिन शाम तक स्थितियां आपके काबू में होगी. बिजनेस की बात करें तो खुदरा व्यापारियों को अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा मुनाफा होगा. सेहत में स्पाइन से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, इस ओर सचेत रहें. सुख-सुविधाओं के चलते कर्ज लेने से बचना चाहिए, क्रेडिट कार्ड का प्रयोग भी सोच-समझ कर करें.

मिथुन- अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है, कि सामाजिक कार्यों में पूर्ण योगदान देना चाहिए. यदि आप समाजसेवी हैं तो आज के लिए आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है. कर्मक्षेत्र में आप अपने कार्य को कर पाने में सक्षम होंगे. दिमाग में जो आइडिए आएंगे उससे कार्य को बहुत अच्छे तरीके से करने में सफल रहेंगे. जीवनसाथी ही आपके व्यापारिक पार्टनर भी हैं तो व्यापार को बढ़ाने में सरलता रहेगी. कैल्शियम की कमी से होने वाले रोगों के प्रति सजग रहना होगा. परिचित का जन्मदिन है तो उनको शुभकामनाएं देना न भूलें.

कर्क- आज कुछ मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर चिंतित न हो अपनों का सपोर्ट भी भरपूर मिलने वाला है. करियर के लिए दिन व्यस्त पूर्ण रहेगा, कार्यों में आपकी लगन देखकर बॉस की ओर से सराहना भी मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई से मन कुछ भटक सकता है इसलिए पसंद के विषयों पर ध्यान दें. सेहत में मानसिक टेंशन एवं पेट संंबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहना होगा. जो लोग छुट्टी पर हैं और घर पर रहते हुए भी परिवार को समय नहीं दे रहे हैं, तो आज परिवार को समय दें. ऐसा करने से घर के सदस्यों को प्रसन्नता होगी.

सिंह- इस राशि के लोग आज अपने कार्य को पूरी लगन से करें, परिणाम अच्छा मिलेगा. कर्मक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां कुछ ज्यादा आ सकती हैं,लेकिन किसी भी प्रकार से आपको परेशान नहीं होना है. व्यवसाय में गति मन्द रहेगी लेकिन इसको लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं होना है. वहीं उधार लेन-देन से भी दूरी बनाकर रखें. आंखों से संबंधित परेशानियों हो सकती है अगर आप अधिक देर लैपटॉप व मोबाइल का उपयोग करते है तो थोड़ी-थोड़ी देर में अपने आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा. जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.

कन्या- आज कन्या राशि वाले हतोत्साहित होकर किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं, इसलिए बोलते समय पद की गरिमा का ध्यान रखें. कर्मक्षेत्र में ज्ञान मिल रहा है. उस ज्ञान का लाभ लेते हुए अपने को अपडेट करना चाहिए कुछ ज्ञानवर्धक कोर्स भी कर सकते है. व्यापारियों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लगेंगे, वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने चाहिए. जिन लोगों हालही में ऑपरेशन हुआ है उनको सचेत रहते हुए प्रॉपर ड्रेसिंग करनी चाहिए, क्योंकि इंफेक्शन होने की आशंका है. जिनका नया रिश्ता जोड़ने जा रहा है उन लोगों को आपस में एक- दूसरे के गुण-अवगुणों को परखें.

Sun Transit 2022 : ग्रहों के राजा सूर्य का होने जा रहा है राशि परिवर्तन, सभी राशियों इनके तेज से होंगी प्रभावित

तुला- आज नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते हैं. आईटी और ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों की अत्यधिक व्यस्तता रहने वाली है. कर्मक्षेत्र में अपनी किसी पुरानी गलती से आज कुछ सीखने को मिलेगा जो कि आपके सफलता में सहायक साबित होगा. व्यवसाय में लेन-देन से भी दूरी बनाकर रखें. पार्टनरशिप में कार्य करने वालों को लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है. कानों से संबंधित परेशानियां हो सकती है अगर आप अधिक देर मोबाईल का उपयोग करते है तो यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है. ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. विवाह योग्य कन्याओं का रिश्ता पक्का होगा.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों का मन कुछ उदास हो सकता है, किसी भी नकारात्मक विचार को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना होगा. आत्मबल को मजबूत करते हुए अपने काम को करते रहना है, ऑफिस में महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. व्यापारियों को अधीनस्थों की मदद करने के लिए आगे आना लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर हृदय से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. वाहन चलाते समय अलर्ट रहें, सिर में चोट लग सकती है. घर में आपके जो भी भगवान हैं उनका श्रृंगार करें व हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए. परिवार का माहौल संतोषजनक रहेगा.

धनु- आज के दिन धनु वालों पर कार्य की अधिकता रहेगी वहीं दूसरी और आलस्य भी आप पर काफी हावी होता दिखाई दे रहा है. जहां एक और ऑफिशियल कार्य सिर पर बोझ बन कर रखा है तो वहीं दूसरी ओर घर की भी जिम्मेदारियां आपके ही कंधों पर आ जाएंगी. खुद को सजग रहते हुए कार्यों की सूची तैयार कर लेनी चाहिए, नहीं तो आप कार्य भी नहीं कर पाएंगे बल्कि तनाव व क्रोध में फंस कर रह जाएंगे. व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें. सेहत में गरिष्ठ और बाहर का भोजन अवॉइड करना चाहिए. मित्रों का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा.

मकर- आज आपको कार्यों में गलती के चलते मान-प्रतिष्ठा को हानी पहुंच सकती है, ऐसे में इस ओर सचेत रहें. ध्यान रहें आपको शर्मिंदा न होना पड़े. नौकरी में स्थितियाँ सामान्य रहेंगी. फुटकर व्यापारियों को मार्केट से अधिक लाभ लेने के लिए बड़ी खरीदारी में पैसे निवेश करने से बचना चाहिए. सेहत की बात करें जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें अपने खानपान पर अधिक ध्यान देना होगा. अग्नि संबंधित कार्य करते समय सावधान रहें दुर्घटना हो सकती है. परिवार में अचानक किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है. घर में धार्मिक योजनाएं बनेगी, किसी की सेवा करना भी धर्म ही है.

कुम्भ- आज के दिन कुंभ राशि वालों में जोश और उत्साह की भावना देखी जा सकती है वहीं दूसरी ओर धर्म-कर्म में भी आपका काफी मन लगेगा, हो सके तो किसी दिव्यांग की मदद करें. ऑफिशियल लोगों के साथ पर्सनल बातें शेयर करने से बचना चाहिए, बल्कि अपने लक्ष्यों के प्रति केन्द्रित रहना उत्तम रहेगा. व्यापारियों के लिए आर्थिक रूप से दिन शानदार रहेगा, बड़े मुनाफे हाथ लग सकते हैं. हेल्थ को देखते हुए यदि अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल कर पाएंगे, तो कई छोटी बीमारियाँ स्वतः ही समाप्त होती दिखाई देगी. बड़े भाई के साथ आपका तालमेल काफी बेहतर दिखाई देगा, उनके साथ कुछ समय बिताएं.

मीन- मीन राशि वालों का आज कुछ मूड थोड़ा गर्म रहेगा, वर्तमान समय में अपने क्रोध को पॉजिटिव एनर्जी में कन्वर्ट करना आपके लिए लाभप्रद है. ऑफिस में बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा यह आपको परेशानी में डाल सकती है. खाद्य-पदार्थों का व्यापार करने वालों के लिए दिन मंदी भरा हो सकता है. सेहत की बात करें तो ग्रहों की स्थिति आपको तनाव दे सकती है, इसलिए हृदय के रोगियों को सचेत रहने की आवश्यकता है. बेवजह के तनाव से बचें. छोटे-भाई बहन से उदार भाव के साथ वार्ता करें, यदि उन्हें आपसे मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निसंकोच मदद करनी चाहिए.

Zodiac Sign :सच्चे और अच्छे प्रेमी साबित होते हैं, जिनकी होती है ये राशि, आखिरी सांस तक निभाते हैं मोहब्बत

Mercury Retrograde 2022:  शुक्र की राशि वृषभ में ग्रहों के राजकुमार 'बुध' होने जा रहे हैं वक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल दर्शन 14 मार्च 2026: शनिवार की सुबह करें महाकाल आरती के दिव्य दर्शन! जानें उज्जैन ज्योतिर्लिंग का महत्व?
महाकाल दर्शन 14 मार्च 2026: शनिवार की सुबह करें महाकाल आरती के दिव्य दर्शन! जानें उज्जैन ज्योतिर्लिंग का महत्व?
Aaj Ka Rashifal: एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, क्या आज आपकी लाइफ में होगा बड़ा बदलाव? जानें 14 मार्च का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, क्या आज आपकी लाइफ में होगा बड़ा बदलाव? जानें 14 मार्च का राशिफल
Aaj Ka Meen Rashial 14 March 2026: मीन राशि की लॉटरी! वरियान योग से होगा उम्मीद से ज्यादा मुनाफा, पॉलिटिक्स में जाने का बनेगा मन
मीन राशि की लॉटरी! वरियान योग से होगा उम्मीद से ज्यादा मुनाफा, पॉलिटिक्स में जाने का बनेगा मन
Aaj Ka Kumbh Rashial 14 March 2026: कुंभ राशि वाले रहें अलर्ट! बिजनेस में अचानक धन हानि का डर, धैर्य और संयम से लें फैसले
कुंभ राशि वाले रहें अलर्ट! बिजनेस में अचानक धन हानि का डर, धैर्य और संयम से लें फैसले

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget